JEE Advanced 2025: आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, 18 मई को होगी परीक्षा, जानिए पूरा शेड्यूल

Kaushiki | Apr 23, 2025, 11:37 IST
Share
jee advance 2025
jee advance 2025

JEE Advanced 2025 का एग्जाम 18 मई को होगा, रजिस्ट्रेशन 23 अप्रैल से 2 मई तक होंगे। यह परीक्षा टॉप IITs में दाखिले के लिए होती है, जिसमें JEE Main के टॉप 2.5 लाख स्टूडेंट्स भाग ले सकते हैं।

JEE Advanced 2025 की ऑफिसियल तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। यह परीक्षा देश के टॉप IITs (Indian Institutes of Technology) में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है। इस वर्ष परीक्षा 18 मई 2025 (18 May 2025) को आयोजित होगी और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 23 अप्रैल ( यानी आज) से शुरू होकर 2 मई 2025 तक चलेंगे। उम्मीदवार jeeadv.ac.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें...SGN Public School का छात्र हर्ष झा JEE मेंस टॉपर, CBSE ने रद्द की स्कूल की मान्यता, जानें वजह

जरूरी तिथियां

रजिस्ट्रेशन शुरू - 23 अप्रैल 2025 (10:00 AM)
रजिस्ट्रेशन अंतिम तिथि - 2 मई 2025 (रात 11:59 PM)
फीस जमा करने की अंतिम तिथि - 5 मई 2025
परीक्षा तिथि - 18 मई 2025
प्रोविजनल आंसर की - 26 मई 2025
ऑब्जेक्शन करने की अंतिम तिथि- 27 मई 2025 (5:00 PM)
परिणाम घोषित- 2 जून 2025

आवेदन फी

  • एससी/एसटी/दिव्यांग/महिला- 16 सौ रुपए
  • अन्य सभी वर्ग- 32 सौ रुपए
  • आप इसके ऑफिसियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
  • फी केवल ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जाएगा।
  • रजिस्ट्रेशन के दौरान उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी और राष्ट्रीयता के मुताबिक सही फी का भुगतान करना जरूरी है।
  • किसी भी गलती की स्थिति में आवेदन निरस्त किया जा सकता
  • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अद्यतन जानकारी के लिए ऑफिसियम वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
  • बाकी की डिटेल्स आप यहां देख सकते हैं...👇


एलिजिबिलिटी

  • उम्मीदवार ने JEE Main 2025 क्वालीफाई किया हो।
  • टॉप 2.5 लाख उम्मीदवार ही JEE Advanced के लिए पात्र होंगे।
  • आयु सीमा और प्रयासों की संख्या जैसी अन्य शर्तें आधिकारिक सूचना में दी जाएंगी।
ये खबर भी पढ़ें... नवोदय का अनुशासन बना NEET-JEE का मास्टर मॉडल, 74 हजार छात्रों ने JEE और NEET में मारी बाजी

रिजल्ट और काउंसलिंग

बता दें कि, 2 जून 2025 को रिजल्ट घोषित होगा और साथ में फाइनल आंसर की भी जारी की जाएगी। इसके बाद JoSAA काउंसलिंग शुरू होगी, जो IIT, NIT और अन्य संस्थानों में दाखिले के लिए होती है।

JEE Advanced क्या है

JEE Advanced भारत की एक राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा है, जो प्रमुख आईआईटी (IITs) में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा केवल उन्हीं छात्रों के लिए होती है जिन्होंने JEE Main क्वालीफाई किया हो। JEE Advanced परीक्षा में दो पेपर होते हैं, जिनमें भौतिकी (Physics), रसायन (Chemistry) और गणित (Mathematics) से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। यह परीक्षा काफी उच्च स्तर (Advanced Level) की होती है और इसमें कई सवालों के लिए नकारात्मक अंकन (Negative Marking) की व्यवस्था भी हो सकती है।

IIT JEE Advanced Registration | JEE Advanced Exam | JEE Advanced exam in two shifts | जेईई एडवांस | जेईई एडवांस एग्जाम | जेईई एडवांस्ड 2025 | आईआईटी जेईई | एजुकेशन न्यूज

ये खबर भी पढ़ें...

खेल-कूद और स्मार्ट स्टडी से JEE Main 2025 में टॉप, जानिए अर्णव की स्ट्रेटजी

CBSE स्कूलों में शुरू होंगे स्टडी कॉर्नर, अब एक्सपर्ट की निगरानी में JEE-NEET की तैयारी कर सकेंगे छात्र

Tags:
  • एजुकेशन न्यूज
  • JEE Advanced Exam
  • आईआईटी जेईई
  • JEE Advanced exam in two shifts
  • जेईई एडवांस एग्जाम
  • जेईई एडवांस
  • IIT JEE Advanced Registration
  • JEE Advanced
  • जेईई एडवांस्ड 2025
  • JEE Advanced 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच