JEE Advanced 2026 syllabus हुआ जारी, यहां से करें डाउनलोड, IIT ने 5 बड़े नियम किए लागू

Aman Vaishnav | Published:
Share
jee-advanced-2026-syllabus-eligibility-criteria-iit-roorkee
jee-advanced-2026-syllabus-eligibility-criteria-iit-roorkee

JEE Advanced 2026 के लिए IIT रुड़की ने सिलेबस, परीक्षा की तारीख और 5 नए नियम जारी किए हैं। आइए जानते हैं कि कौन-कौन इस पेपर के लिए एलिजिबल हैं। साथ ही JEE Main के अटेंप्ट नियम, एज लिमिट और सभी जरूरी नियम भी जानते हैं।

इस बार JEE Advanced 2026 की जिम्मेदारी IIT रुड़की को मिली है। IIT में एडमिशन का सपना देख रहे लाखों स्टूडेंट के लिए IIT रुड़की ने नया सिलेबस भी जारी कर दिया है। आप यह सिलेबस jeeadv.ac.in वेबसाइट पर देख सकते हैं। इस सिलेबस के हिसाब से ही आप एग्जाम की तैयारी करें।

IIT रुड़की ने बताई तारीख

JEE Advanced परीक्षा की तारीखों की घोषणा भी कर दी है। यह परीक्षा 17 मई, 2026 को होगी। छात्रों को JEE Main के बारे में भी जानना जरूरी है।JEE Main के बाद ही आप JEE Advanced दे सकते हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने तारीखें भी बता दी हैं। JEE Main का पहला सेशन 21 से 30 जनवरी 2026 में है। दूसरा सेशन 1 से 10 अप्रैल 2026 के बीच होगा।

JEE Advanced के 5 कड़े नियम

👉 JEE Advanced देने के लिए JEE Main में टॉप 2.5 लाख उम्मीदवारों में आना जरूरी है।

👉 उम्मीदवारों का जन्म 1 अक्टूबर, 2001 के बाद होना चाहिए।

👉 JEE Advanced की परीक्षा अधिकतम दो बार, लगातार सालों में ही दी जा सकती है।

👉 सिर्फ 2025 या 2026 में 12वीं पास (PCM के साथ) छात्र ही इस परीक्षा के लिए योग्य होंगे।

👉 जिन छात्रों ने पहले IIT में सीट ली वे अब JEE Advanced 2026 के लिए योग्य नहीं होंगे।

JEE-NEET in 11th Class: एजुकेशन पॉलिसी में बड़ा बदलाव, 11वीं में होंगी JEE, NEET, CUET एंट्रेंस एग्जाम

JEE Advanced के नए नियम

IIT रुड़की ने JEE Advanced 2026 के लिए 5 सख्त नियम बनाए हैं। सभी उम्मीदवारों को इन 5 जरूरी क्राइटेरिया को मानना होगा। इन नियमों का पालन करना सबके लिए अनिवार्य है।

नॉन-टीचिंग जॉब अलर्ट, IIT Vacancy 2025 में करें अप्लाई, 8 जनवरी है लास्ट डेट

1. क्वालीफाई होने का नियम

सबसे पहला नियम यह है कि उम्मीदवारों को JEE Main 2026 में टॉप 2 लाख 50 हजार उम्मीदवारों में अपनी जगह बनानी होगी। इन सीटों पर आरक्षण भी लागू होगा।

  • GEN-EWS के लिए 10% सीटें आरक्षित हैं।
  • OBC-NCL के लिए 27% सीटें रिजर्व हैं।
  • SC के लिए 15% और ST के लिए 7.5% सीटें हैं।
  • ओपन कैटेगरी के लिए 40.5% सीटें रखी गई हैं।
  • हर कैटेगरी में दिव्यांग (PwD) को 5% का आरक्षण मिलेगा।
JEE Mains 2026 के रजिस्ट्रेशन शुरु, ये रही जरूरी प्रोसेस, जानिए कब से है एग्जाम

2. डेट ऑफ बर्थ का क्राइटेरिया

उम्मीदवारों का जन्म 1 अक्टूबर, 2001 के बाद हुआ हो। यह उम्र सीमा का मेन नियम है। SC/ST और PwD कैंडिडेट्स को छूट मिलेगी। उनके लिए 5 साल की छूट का प्रावधान है। आरक्षित उम्मीदवारों का जन्म 1 अक्टूबर, 1996 के बाद होना चाहिए।

India Education Hub : भारत के इस शहर में कितनी यूनिवर्सिटीज और कॉलेज हैं

3. JEE Advanced के अटेंप्ट नियम

JEE Advanced की परीक्षा आप अधिकतम दो बार ही दे सकते हैं। और ये दोनों प्रयास लगातार सालों में होने चाहिए।

4. 12वीं पासिंग बदला नियम

यह नया नियम 12वीं पासिंग को लेकर है। कैंडिडेट्स को 2025 या 2026 में 12वीं पास करनी चाहिए। सब्जेक्ट फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स होने चाहिए। जिन्होंने 2024 या उससे पहले 12वीं पास की, वे एलिजिबल नहीं हैं। अगर बोर्ड का रिजल्ट 18 जून, 2024 के बाद आया। तो 2024 में परीक्षा देने वाले भी एलिजिबल माने जाएंगे।

5. IIT एडमिशन वाले एलिजिबल नहीं

अगर किसी उम्मीदवार ने पहले Indian Institute of Technologyप्रोग्राम में एडमिशन लिया है। सीट अलॉट कराई हो या एडमिशन के बाद सीट रद्द की हो। ऐसे कैंडिडेट्स JEE Advanced 2026 के लिए एलिजिबल नहीं माने जाएंगे। पर कुछ छात्रों को छूट मिली है। 2025 में प्रिपरेटरी कोर्स वाले परीक्षा दे सकते हैं। जिन्हें JoSAA 2025 में सीट मिली। पर उन्होंने रिपोर्ट नहीं किया, वे भी एलिजिबल हैं।

एजुकेशन न्यूज

Tags:
  • एजुकेशन न्यूज
  • Indian Institute of Technology
  • एजुकेशन
  • IIT
  • jee main
  • JOSAA
  • JEE Advanced
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा

By Arohi Raj

सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर

By Aman Vaishnav

सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर

By Aman Vaishnav

शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?