बोर्ड की तर्ज पर होंगी MP में 5वीं-8वीं की परीक्षाएं, जानें क्या है नया पैटर्न

Kaushiki | Feb 05, 2026, 11:04 IST
Share
MP Board Exam 2026
MP Board Exam 2026

मध्यप्रदेश की 5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी हो गया है। ये एग्जाम 20 फरवरी से शुरू होंगे। सरकारी, प्राइवेट स्कूलों और मदरसों के लिए राज्य शिक्षा केंद्र के नियम काफी सख्त होंगे।

MP Board Exam 2026: मध्यप्रदेश के स्कूली बच्चों और उनके पेरेंट्स के लिए एक बड़ी खबर आई है। राज्य शिक्षा केंद्र ने सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल तैयार कर लिया है।

इस साल कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर ही होंगी। राज्य शिक्षा केंद्र के मुताबिक, ये एग्जाम 20 फरवरी 2026 से शुरू होकर 28 फरवरी तक चलेंगे। नकल को रोकने के लिए सख्त नियम बनाए गए हैं। एक नया डिजिटल पोर्टल भी तैयार किया गया है।

परीक्षा की तारीखें

राज्य शिक्षा केंद्र के मुताबिक, इस बार का आंकड़ा काफी बड़ा है क्योंकि प्रदेशभर से लगभग 25 लाख विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं।

प्रशासन ने इसके लिए कमर कस ली है। पूरे प्रदेश में 12 हजार 9 सौ 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर सरकारी स्कूलों के साथ-साथ प्राइवेट स्कूलों और मदरसों के बच्चे भी अपनी काबिलियत साबित करेंगे। इसमें से:

  • 86 हजार 109 शासकीय यानी सरकारी स्कूल हैं।
  • 23 हजार 980 प्राइवेट स्कूल शामिल हैं।
  • 525 मदरसे भी इस बोर्ड पैटर्न परीक्षा का हिस्सा बनेंगे।
  • लगभग 24 लाख 90 हजार छात्र इन संस्थानों से रजिस्टर्ड किए गए हैं। निदेशक हरजिंदर सिंह ने भरोसा दिलाया है कि हर केंद्र पर बच्चों के लिए जरूरी सुविधाएं मौजूद रहेंगी।

NCERT पैटर्न के बेस पर होगी परीक्षा

इस साल शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने के लिए कुछ खास बदलाव किए गए हैं। मध्यप्रदेश के 522 प्राइवेट स्कूलों के करीब 20 हजार 7 सौ 36 छात्रों के लिए लैंग्वेज के पेपर अलग से तैयार किए गए हैं। ये प्रश्न-पत्र पूरी तरह से NCERT सिलेबस पर बेस होंगे।

IT पोर्टल से होगी हाई-टेक मॉनिटरिंग

परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और आसान बनाने के लिए एक विशेष IT पोर्टल विकसित किया गया है। ये पोर्टल परीक्षा के हर स्टेप पर नजर रखेगा, जैसे:

  • विद्यार्थियों का वेरिफिकेशन और रोल नंबर जारी करना।
  • परीक्षा केंद्रों का निर्धारण और वहां शिक्षकों की ड्यूटी लगाना।
  • परीक्षा सामग्री का सही समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करना।
  • ऑनलाइन उपस्थिति और आंसर शीट्स का इवैल्यूएशन।
  • फाइनल रिजल्ट औग डिजिटल मार्कशीट जारी करना।

फेल होने वालों के लिए मौका

राज्य शिक्षा केंद्र (मप्र राज्य शिक्षा केंद्र) ने साफ कर दिया है कि परीक्षाओं के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या नकल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई गड़बड़ी पाई गई, तो संबंधित केंद्र और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई होगी।

हालांकि, बोर्ड पैटर्न (5th and 8th Exam)होने के बावजूद बच्चों के भविष्य का ध्यान रखा गया है। जो छात्र किसी कारणवश परीक्षा में सफल नहीं हो पाएंगे, उन्हें री-एग्जाम देने का एक और मौका दिया जाएगा ताकि उनका साल खराब न हो।

कक्षा 5वीं: बोर्ड परीक्षा डेट शीट 2026

कक्षा 5वीं के पेपर 20 फरवरी से 26 फरवरी तक चलेंगे:

  • 20 फरवरी (शुक्रवार): भाषा विषय (हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू या मराठी - SCERT/NCERT)।
  • 21 फरवरी (शनिवार): गणित (अंक शास्त्र) और संस्कृत।
  • 23 फरवरी (सोमवार): द्वितीय भाषा (हिंदी या अंग्रेजी)।
  • 25 फरवरी (बुधवार): पर्यावरण अध्ययन (EVS)।
  • 26 फरवरी (गुरुवार): सामाजिक विज्ञान, क्षेत्रीय भाषाएं या संस्कृत।

कक्षा 8वीं: बोर्ड परीक्षा डेट शीट 2026

कक्षा 8वीं के पेपर 20 फरवरी से 28 फरवरी तक चलेंगे:

  • 20 फरवरी (शुक्रवार): प्रथम भाषा (हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, संस्कृत या क्षेत्रीय भाषा)।
  • 21 फरवरी (शनिवार): द्वितीय भाषा (हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत आदि)।
  • 23 फरवरी (सोमवार): तृतीय भाषा (अंग्रेजी, हिंदी, मराठी या क्षेत्रीय भाषा)।
  • 25 फरवरी (बुधवार): गणित (अंक शास्त्र)।
  • 26 फरवरी (गुरुवार): सामाजिक विज्ञान (Social Science)।
  • 28 फरवरी (शनिवार): विज्ञान (Science)।

छात्रों के लिए कुछ खास टिप्स

  • समय का ध्यान: अपनी तैयारी अभी से शुरू कर दें क्योंकि पेपर बोर्ड पैटर्न पर होंगे।
  • रिवीजन: 15 फरवरी तक अपना पूरा सिलेबस खत्म करने की कोशिश करें।
  • एडमिट कार्ड: एग्जाम से 1 हफ्ता पहले अपने स्कूल से प्रवेश पत्र जरूर ले लें।
  • डेट शीट डाउनलोड करने के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइटmbse.nic.inया rskmp.inपर जाएं।
ये खबर भी पढ़ें...

UPSC CSE 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 933 पदों के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

UPSC Exam के नियम बदले, अब बार-बार परीक्षा नहीं दे सकेंगे चयनित उम्मीदवार

MP Board Exam Tips : जानें कैसे लिखते हैं टॉपर अपनी कॉपी, नहीं कटता एक भी नंबर, अभी से कर लें तैयारी

आ गया MP Board Admit Card 2026, इस लिंक से ऐसे करें डाउनलोड

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • 5th and 8th Exam
  • NCERT
  • मप्र राज्य शिक्षा केंद्र
  • राज्य शिक्षा केंद्र
  • board exam
  • MP Board Exam 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच