MPPSC की प्रारंभिक परीक्षा आज, 1 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल
Kaushiki | Feb 16, 2025, 09:16 IST
MPPSC Exam 2025
MPPSC 2025 की प्रारंभिक परीक्षा आज से शुरू हो रही है, जिसमें 1 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। सख्त नियमों और सुरक्षा व्यवस्था के बीच कौन होगा सफलता का हकदार...
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के सफल आयोजन की पूरी तैयारी कर चुका है। यह परीक्षा 16 फरवरी, रविवार (आज) को राज्य के 52 जिलों में आयोजित हो रही है, जिसमें 1 लाख 18 हजार अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा 342 केंद्रों पर दो सत्रों में हो रही है।
इंदौर जिले में 72 सरकारी और निजी कॉलेज/स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जबकि भोपाल में 50 से अधिक परीक्षा केंद्र तय किए गए हैं। यह परीक्षा 158 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना जरूरी होगा।
पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए आयोग ने संभागीय पर्यवेक्षक (divisional supervisor) के रूप में अनिल पारे को नियुक्त किया है। बता दें कि, परीक्षा का संचालन बिना किसी गड़बड़ी के सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
MPPSC इंदौर के अधिकारी डॉ. आर. पंचभाई ने बताया कि इस बार इंदौर में सबसे ज्यादा 71 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें होलकर साइंस कॉलेज और अटल बिहारी कॉलेज जैसे प्रमुख सरकारी कॉलेज शामिल हैं। इंदौर में 25 हजार 700 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर समय से एक घंटे पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। परीक्षा सुबह और दोपहर के सत्र में होगी। एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। अगर कोई वर्जित वस्तु परीक्षा में ले जाता है, तो उसके खिलाफ नकल का मामला दर्ज किया जाएगा।
बता दें कि, इस परीक्षा के दौरान सख्त नियम लागू किए गए हैं। परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष में मोबाइल, कैलकुलेटर, पठन सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, जूते-मोजे पहनकर प्रवेश नहीं कर सकते हैं। केवल चप्पल और सैंडल पहनकर ही परीक्षा देने की अनुमति होगी। इसके अलावा, चेहरा ढंककर प्रवेश वर्जित रहेगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में पेंसिल, इरेजर, व्हाइटनर, बालों का क्लचर, घड़ी, चमड़े के बैंड, बेल्ट, धूप का चश्मा, पर्स, टोपी और ताबीज लाने की अनुमति नहीं होगी।
अगर किसी अभ्यर्थी के एडमिट कार्ड पर फोटो साफ नहीं है, फोटो गायब है, या सिग्नेचर गलत है, तो उन्हें अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो ले जानी होगी। फोटो के पीछे रोल नंबर लिखना अनिवार्य होगा। इसके अलावा, ID कार्ड और उसकी फोटो कॉपी साथ ले जाना जरूरी है, जिसमें फोटो, एड्रेस और साइन हो।
बिना आईडी कार्ड के एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं मिलेगी। डॉ. पंचभाई ने बताया कि परीक्षा के दौरान गड़बड़ी रोकने के लिए उड़नदस्ते (फ्लाइंग स्क्वॉड) तैनात किए गए हैं। ये दस्ते अलग-अलग केंद्रों पर जाकर चेकिंग करेंगे और नकल या पेपर लीक जैसी किसी भी गड़बड़ी पर कड़ी नजर रखेंगे।
डॉ. पंचभाई के मुताबिक, MPPSC इस साल दिसंबर तक राज्य सेवा परीक्षा 2023, 2024 और 2025 के अंतिम चयन परिणाम जारी करने की योजना बना रहा है। मुख्य परीक्षा जून में आयोजित होने की संभावना है और इंटरव्यू भी इसी साल पूरे कर लिए जाएंगे।
इंदौर जिले में 72 सरकारी और निजी कॉलेज/स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जबकि भोपाल में 50 से अधिक परीक्षा केंद्र तय किए गए हैं। यह परीक्षा 158 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना जरूरी होगा।
परीक्षा सुबह 10 बजे से
ये खबर भी पढ़ें...
परीक्षा केंद्रों की तैयारियां
संभागायुक्त (Divisional Commissioner) डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत ने इस परीक्षा के सफल संचालन के लिए केंद्र अधीक्षक, केंद्र प्रेक्षक, फ्लाइंग स्क्वॉड, पुलिस नोडल अधिकारी, बिजली विभाग सहित सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए। परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियां शनिवार दोपहर तक पूरी करने के निर्देश जारी किए गए थे। वहीं, आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है। परीक्षा की निष्पक्षता (impartiality) और स्पष्टता सुनिश्चित करने के लिए उड़नदस्ते (flying squad) दलों का भी गठन किया गया है।
ये खबर भी पढ़ें..
इंदौर में सबसे ज्यादा परीक्षा केंद्र
समय पर पहुंचना जरूरी
ये खबर भी पढ़ें..
एग्जाम हॉल में प्रतिबंधित चीजें
आईडी कार्ड और फोटो रखना जरूरी
बिना आईडी कार्ड के एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं मिलेगी। डॉ. पंचभाई ने बताया कि परीक्षा के दौरान गड़बड़ी रोकने के लिए उड़नदस्ते (फ्लाइंग स्क्वॉड) तैनात किए गए हैं। ये दस्ते अलग-अलग केंद्रों पर जाकर चेकिंग करेंगे और नकल या पेपर लीक जैसी किसी भी गड़बड़ी पर कड़ी नजर रखेंगे।
दिसंबर तक आ सकता है रिजल्ट
ये खबर भी पढ़ें..
FAQ
- एमपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2025 कब आयोजित होगी?
यह परीक्षा 16 फरवरी 2025 को आयोजित होगी। - परीक्षा के लिए कितने परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं?
कुल 10 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। - परीक्षा कक्ष में कौन-कौन सी चीजें प्रतिबंधित रहेंगी?
मोबाइल, कैलकुलेटर, पठन सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, जूते-मोजे, घड़ी, पर्स, बेल्ट आदि। - परीक्षा का समय क्या रहेगा?
पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक होगी। - क्या परीक्षार्थी जूते-मोजे पहनकर आ सकते हैं?
नहीं, केवल चप्पल और सैंडल पहनकर आने की अनुमति होगी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava