National Scholarship Portal पर अब स्कॉलरशिप के लिए OTR जरूरी, जानें पूरी प्रोसेस
Manya Jain | Updated:
NSP PORTAL NEW REGISTRATION RULE
नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर 2025-26 सत्र से स्कॉलरशिप के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) अनिवार्य कर दिया है। आज हम जानेंगे नए नियमों के तहत 30 जुलाई तक आवेदन कैसे करें।
स्कूल से लेकर कॉलेज में पढ़ रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी खबर है। हाल ही में नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर नए सत्र 2025-26 से 'वन टाइम रजिस्ट्रेशन' (OTR) कराना जरूरी कर दिया गया है।
यह बदलाव छात्रों के लिए प्रक्रिया को सरल बनाने और भविष्य में बार-बार होने वाले डाक्यूमेंटेशन से बच सके।
अगर आप भी भारत सरकार से पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप लेना चाहते हैं तो आप नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) 30 जुलाई तक आवेदन पूरा कर सकते हैं।
OTR प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां और डाक्यूमेंट पहले से तैयार रखने होंगे। इसमें सबसे अहम है स्टूडेंट्स का आधार नंबर।
इसके साथ ही, आधार से लिंक एक मोबाइल नंबर का होना भी जरूरी है, क्योंकि इसी पर OTP (वन टाइम पासवर्ड) प्राप्त होगा, जो रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के लिए आवश्यक है।
इसके अलावा, स्टूडेंट्स का बैंक खाता भी आधार से लिंक होना बेहद जरूरी है। अभिभावकों और स्टूडेंट्स को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ये सभी जानकारी पहले से ही अपडेटेड और लिंक्ड हों, ताकि OTR करते समय किसी भी अनावश्यक समस्या का सामना न करना पड़े।
यह एक बार की प्रक्रिया है, जिसके बाद छात्रों को बार-बार अपनी निजी जानकारी भरने की जरूरी नहीं होगी।
विशेष रूप से, कक्षा 9वीं एवं उससे ऊपर के जनजातीय वर्ग के स्टूडेंट्स के लिए OTR 30 जुलाई से पहले कराना जरूरी है ताकि वे स्कॉलरशिप योजना का लाभ उठा सकें।
जानकारी के अनुसार, यह नई व्यवस्था मुख्य रूप से कक्षा 9वीं से महाविद्यालय स्तर तक पढ़ाई कर रहे जनजातीय वर्ग के उन स्टूडेंट्स के लिए है, जिन्हें केंद्र प्रवर्तित प्री-मैट्रिक, पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप (जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय-सीमा ₹2.50 लाख से कम है) का लाभ प्राप्त होता है।
साल 2025-26 में स्कॉलरशिप योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन कराना इनके लिए जरूरी होगा।
इस नई व्यवस्था का सबसे बड़ा फायदा यह है कि स्टूडेंट्स द्वारा एक बार OTR नंबर प्राप्त कर लेने के बाद भविष्य में भी अपनी आगामी कक्षाओं में इसी नंबर के आधार पर स्कॉलरशिप योजनाओं का लाभ प्राप्त किया जा सकेगा।
इसके लिए उन्हें हर साल अलग से OTR की जरूरी नहीं होगी। यह छात्रों और उनके परिवारों के लिए समय और मेहनत दोनों की बचत करेगा।
नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन की नई व्यवस्था छात्रों के लिए स्कॉलरशिप आवेदन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 30 जुलाई की अंतिम तिथि से पहले आधार, आधार-लिंक्ड मोबाइल नंबर और बैंक खाते के साथ OTR पूरा करना सभी पात्र छात्रों के लिए जरूरी है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
ucation | Education news | top education news | Education News Update | scholarship | Central Sector Scholarship | Central Sector Scheme of Scholarship
यह बदलाव छात्रों के लिए प्रक्रिया को सरल बनाने और भविष्य में बार-बार होने वाले डाक्यूमेंटेशन से बच सके।
अगर आप भी भारत सरकार से पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप लेना चाहते हैं तो आप नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) 30 जुलाई तक आवेदन पूरा कर सकते हैं।
🔑 वन टाइम रजिस्ट्रेशन के लिए क्या है जरूरी?
इसके साथ ही, आधार से लिंक एक मोबाइल नंबर का होना भी जरूरी है, क्योंकि इसी पर OTP (वन टाइम पासवर्ड) प्राप्त होगा, जो रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के लिए आवश्यक है।
इसके अलावा, स्टूडेंट्स का बैंक खाता भी आधार से लिंक होना बेहद जरूरी है। अभिभावकों और स्टूडेंट्स को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ये सभी जानकारी पहले से ही अपडेटेड और लिंक्ड हों, ताकि OTR करते समय किसी भी अनावश्यक समस्या का सामना न करना पड़े।
यह एक बार की प्रक्रिया है, जिसके बाद छात्रों को बार-बार अपनी निजी जानकारी भरने की जरूरी नहीं होगी।
🎯 जनजातीय वर्ग के लिए विशेष नियम
जानकारी के अनुसार, यह नई व्यवस्था मुख्य रूप से कक्षा 9वीं से महाविद्यालय स्तर तक पढ़ाई कर रहे जनजातीय वर्ग के उन स्टूडेंट्स के लिए है, जिन्हें केंद्र प्रवर्तित प्री-मैट्रिक, पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप (जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय-सीमा ₹2.50 लाख से कम है) का लाभ प्राप्त होता है।
साल 2025-26 में स्कॉलरशिप योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन कराना इनके लिए जरूरी होगा।
🔄 बार-बार रजिस्ट्रेशन की झंझट खत्म!
इसके लिए उन्हें हर साल अलग से OTR की जरूरी नहीं होगी। यह छात्रों और उनके परिवारों के लिए समय और मेहनत दोनों की बचत करेगा।
📱 दो चरणों में पूरी होगी OTR प्रक्रिया
- स्टूडेंट्स को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल कीवेबसाइट या मोबाइल पर NSP OTR मोबाइल ऐप डाउनलोड कर उसमें आवश्यक जानकारी भरनी होगी, जिसके बाद एक रेफरेंस नंबर प्राप्त होगा।
- रेफरेंस नंबर के माध्यम से NSP OTR ऐप एवं आधारफेसआरडी सेवा ऐप डाउनलोड कर ओटीआर की प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी, जिसके बाद OTR नंबर प्राप्त हो जाएगा।
नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन की नई व्यवस्था छात्रों के लिए स्कॉलरशिप आवेदन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 30 जुलाई की अंतिम तिथि से पहले आधार, आधार-लिंक्ड मोबाइल नंबर और बैंक खाते के साथ OTR पूरा करना सभी पात्र छात्रों के लिए जरूरी है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
ucation | Education news | top education news | Education News Update | scholarship | Central Sector Scholarship | Central Sector Scheme of Scholarship
मंत्री उदय प्रताप सिंह के आदेश पर जूनियर को बनाया BEO, हाईकोर्ट ने नियुक्ति रद्द कर सीनियर को लौटाई जिम्मेदारी
By Neel Tiwari
राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव में किसका दबदबा? भाजपा-कांग्रेस की जिलेवार स्थिति और आंकड़े
By Jyoti Mahender Bhardwaj
कारोबारी दीपक टंडन की रिमांड 2 दिन बढ़ी: बंद होटल वेलकम श्री के कमरों में शराब की बोतलें व कंडोम-सिगरेट के पैकेट मिले
By Umeshwari Baghel
5 लाख नहीं दिए तो समाज से बाहर! उदयपुर में बुजुर्ग के परिवार का बहिष्कार, 6 लोगों पर FIR
By Ashish Bhardwaj
सीएम बदलने की चर्चा को हवा दे गए किरोड़ी, फिर बोले,सीएम भजनलाल पर भरोसा,कहा—गलत अर्थ निकाला
By Mukesh Sharma
फर्जी मरीजों के नाम पर आयुष्मान से करोड़ों की लूट: अब होगी पांच गुना वसूली, 5 अस्पतालों पर 3 साल का बैन
By Umeshwari Baghel
एयरगन रखने वाले हो जाएं सावधान, साफ करते वक्त हादसे में महिला सरपंच की मौत, भूलकर भी न करें ये गलतियां
By Jyoti Mahender Bhardwaj