डॉक्टर बनने का सपना देख रहे छात्र ध्यान दें, NEET 2027 Exam Pattern में हो सकते हैं ये बड़े बदलाव, जानें क्या है पूरी तैयारी
Kaushiki | Updated:
नीट 2027 की परीक्षा में बड़े बदलाव की तैयारी, CBT मोड लेने पर विचार
NEET 2027 New Rules: डॉक्टर बनने का सपना देख रहे लाखों विद्यार्थियों के लिए आने वाले साल की नीट परीक्षा कुछ अलग हो सकती है। अब तक कागज और पेन से परीक्षा देते आए विद्यार्थियों को भविष्य में कंप्यूटर स्क्रीन पर सवाल हल करने पड़ सकते हैं। नीट यूजी में पेपर लीक और गड़बड़ियों के मामलों के बाद सरकार परीक्षा व्यवस्था में बड़े सुधार की तैयारी कर रही है।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) से जुड़े परीक्षा सुधारों में तकनीक के इस्तेमाल पर खास जोर दिया जा रहा है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) से लेकर दो चरणों में एग्जाम कराने तक कई प्रस्ताव चर्चा में हैं। इसके अलावा देशभर में 1000 सरकारी CBT सेंटर और डिजिटल क्वेश्चन बैंक तैयार करने का सुझाव भी दिया गया है। हालांकि, इन प्रस्तावों पर अभी अंतिम फैसला होना बाकी है। ऐसे में सवाल उठता है कि नीट 2027 का Exam Pattern कितना बदल सकता है और विद्यार्थियों की तैयारी पर इसका क्या असर पड़ेगा? आइए जानें...
नीट यूजी की परीक्षा व्यवस्था में बदलाव के तहत कंप्यूटर आधारित परीक्षा (Computer Based Test) कराने पर विचार किया जा रहा है। इस व्यवस्था में विद्यार्थियों को कागज पर उत्तर देने के बजाय कंप्यूटर के माध्यम से परीक्षा देनी होगी। इसके लिए पर्याप्त संख्या में परीक्षा केंद्र और टेक्निकल फैसिलिटीज उपलब्ध कराना जरूरी होगा। कंप्यूटर आधारित परीक्षा कराने का उद्देश्य पेपर लीक की आशंका को कम करना और परीक्षा की सुरक्षा बढ़ाना है।
नीट परीक्षा को दो अलग-अलग चरणों में आयोजित करने का प्रस्ताव भी चर्चा में है। यदि इस व्यवस्था को मंजूरी मिलती है, तो परीक्षा का मौजूदा स्वरूप बदल सकता है। हालांकि, दोनों चरणों की परीक्षा किस तरह आयोजित होगी और विद्यार्थियों के चयन की प्रक्रिया क्या होगी, इसे लेकर अंतिम नियमों का इंतजार है। विद्यार्थियों को फिलहाल किसी प्रस्ताव को लागू नियम नहीं मानना चाहिए।
परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए देशभर में 1,000 सरकारी CBT सेण्टर बनाने का सुझाव दिया गया है। इन परीक्षा केंद्रों के माध्यम से सुरक्षित तरीके से परीक्षाएं आयोजित करने में मदद मिल सकती है। सरकारी स्तर पर परीक्षा केंद्रों की उपलब्धता बढ़ने से परीक्षा के संचालन और निगरानी को बेहतर बनाने की उम्मीद है।
नीट परीक्षा में पेपर लीक रोकने के लिए डिजिटल क्वेश्चन वॉल्ट (Digital Question Vault) तैयार करने का प्रस्ताव भी चर्चा में है। इस व्यवस्था के तहत प्रश्नों को सुरक्षित डिजिटल माध्यम में रखा जाएगा। इस प्रस्तावित व्यवस्था के मुताबिक प्रश्नपत्र तैयार करने की प्रक्रिया तीन चरणों में हो सकती है।
विशेषज्ञों के मुताबिक कंप्यूटर आधारित परीक्षा लागू होने पर प्रश्नपत्रों की सुरक्षा बेहतर होगी। इससे पेपर लीक जैसी घटनाओं पर काफी हद तक रोक लग सकती है। हालांकि विशेषज्ञ यह भी मानते हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों के कई छात्रों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा का पर्याप्त अनुभव नहीं होता। ऐसे में बिना व्यापक तैयारी और मॉक टेस्ट के सीबीटी लागू करना असमानता बढ़ा सकता है। इसलिए विशेषज्ञों की राय है कि पहले बड़े स्तर पर मॉक टेस्ट, पायलट प्रोजेक्ट और डिजिटल प्रशिक्षण कराया जाए।
नीट 2027 की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के मन में परीक्षा के नए पैटर्न को लेकर कई सवाल हैं। हालांकि, कंप्यूटर आधारित परीक्षा, दो चरणों में एग्जाम और डिजिटल प्रश्नपत्र जैसी व्यवस्थाओं पर अभी अंतिम मुहर लगना बाकी है।
ऐसे में विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई जारी रखनी चाहिए और परीक्षा से संबंधित आधिकारिक नोटिफिकेशन पर नजर रखनी चाहिए। नीट 2027 के Exam Pattern और अन्य नियमों की साफ जानकारी अंतिम दिशा-निर्देश जारी होने के बाद ही सामने आएगी।
FAQs:
कंप्यूटर बेस्ड हो सकती है नीट परीक्षा
दो चरणों में परीक्षा कराने पर भी विचार
देशभर में 1000 सरकारी CBT सेंटर बनाने का सुझाव
डिजिटल क्वेश्चन बैंक से तैयार हो सकता है पेपर
- पहला फेज: सालभर प्रश्नों का बैंक तैयार करना।
- दूसरा फेज: प्रश्नों को सुरक्षित डिजिटल वॉल्ट में रखना।
- तीसरा फेज: परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले प्रश्नपत्र तैयार करना।
कंप्यूटर आधारित परीक्षा के फायदे और चुनौती
नीट 2027 की तैयारी कर रहे विद्यार्थी क्या करें?
ऐसे में विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई जारी रखनी चाहिए और परीक्षा से संबंधित आधिकारिक नोटिफिकेशन पर नजर रखनी चाहिए। नीट 2027 के Exam Pattern और अन्य नियमों की साफ जानकारी अंतिम दिशा-निर्देश जारी होने के बाद ही सामने आएगी।
FAQs:
- क्या नीट 2027 की परीक्षा ऑनलाइन होगी?
नीट परीक्षा को कंप्यूटर आधारित कराने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि, अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। - डिजिटल क्वेश्चन वॉल्ट क्या है?
यह एक प्रस्तावित सुरक्षित डिजिटल व्यवस्था है, जिसमें परीक्षा के प्रश्नों को रखा जाएगा और परीक्षा से ठीक पहले प्रश्नपत्र तैयार किया जा सकेगा।
दो दिन भोपाल में रहे CEC ज्ञानेश कुमार, कांग्रेस विधायक संग खिंचाई फोटो, उनके जाने के बाद जागे कांग्रेसी, पुतला लेकर इधर-उधर दौड़े
By Aman Vaishnav
परिवहन विभाग में बिना डिवाइस लगाए जारी हो गए परमिट, सॉफ्टवेयर पर दिखती रही फर्जी लाइव लोकेशन
By Jageshwar Prasad
करोड़ों के बैंक घोटाले में CBI की एंट्री, स्टार हाउसिंग फाइनेंस के निदेशकों से जुड़े ठिकानों पर छापे
By Jyoti Mahender Bhardwaj
540 करोड़ के कोयला घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
By Harrison Masih
राजस्थान में नारी शक्ति का राज: 37 में से 26 जिलों की कमान महिलाओं के हाथ, सात प्रमुखों की उम्र 30 से कम
By Jageshwar Prasad
सावधान! 3 दिसंबर से पहले निपटा लें बैंक के जरूरी काम, MP के आठ हजार कर्मचारी करेंगे हड़ताल
By Aman Vaishnav
आज मुख्यमंत्री निवास में होगा जनदर्शन, शाम को संविधान गौरव दिवस संगोष्ठी में शिरकत करेंगे सीएम विष्णुदेव साय
By Harrison Masih