नीट यूजी परीक्षा में एमपी का बढ़ा मान: इंदौर के आराध्य, जबलपुर के आर्यमन बने टॉपर

Manya Jain | Jul 17, 2026, 17:45 IST
Share
neet ug 2026 result mp toppers
neet ug 2026 result mp toppers

NTA ने नीट-यूजी 2026 का रिजल्ट घोषित किया। 20 लाख में से 11.21 लाख छात्र पास हुए। एमपी के आर्यमन सोलंकी को AIR 46 और आराध्य गर्ग को AIR 110 मिली। 21 जून को हुआ था री-एग्जाम।

NTA ने गुरुवार देर रात नीट यूजी 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी किया। करीब 20 लाख अभ्यर्थियों में से 11.21 लाख क्वालिफाई हुए हैं। इंदौर के आराध्य गर्ग को AIR 110 और जबलपुर के आर्यमन सोलंकी को AIR 46 मिली है।

दोनों मध्य प्रदेश से हैं, और आर्यमन का रैंक राज्य में सबसे बेहतर है। पेपर लीक के चलते मूल परीक्षा रद्द होने के बाद 21 जून को दोबारा परीक्षा हुई थी।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार देर रात नीट-यूजी 2026 (NEET UG) का रिजल्ट जारी कर दिया।

11.21 लाख अभ्यर्थी हुए पास

इस साल करीब 20 लाख अभ्यर्थियों ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा दी थी। इनमें से 11.21 लाख अभ्यर्थी एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य मेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए क्वालिफाई हुए हैं।

देश में किसने किया टॉप

टॉप परफॉर्मर्स की बात करें तो पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पंशुल बंसल ने संयुक्त रूप से देश में टॉप किया है। दोनों ने 720 में से 715 अंक हासिल किए।

कुल 19 अभ्यर्थियों ने 700 से ज्यादा अंक पाए, जबकि 138 अभ्यर्थियों को 690 या उससे अधिक अंक मिले। NTA के मुताबिक टॉप स्कोरर्स में से 93% से ज्यादा पहली बार परीक्षा दे रहे थे। साथ ही टॉप रैंक धारकों में से 99% की उम्र 17 से 19 साल के बीच है।

इंदौर के आराध्य की सफलता

मध्य प्रदेश के लिए यह नतीजे खासतौर पर गर्व की बात हैं। इंदौर के आराध्य गर्ग ने ऑल इंडिया रैंक (AIR – All India Rank) 110 हासिल की है। उन्हें जनरल कैटेगरी में रैंक 85 मिली है और वे इंदौर शहर के टॉपर बनकर उभरे हैं। मध्य प्रदेश से करीब 1.18 लाख अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, जो राज्य के 30 जिलों के 283 केंद्रों पर आयोजित हुई थी।

Aaradhya Garg with his parents.
Aaradhya Garg with his parents.


आराध्य के पिता योगी गर्ग ने बताया कि उनका बेटा तैयारी के दौरान लगातार अनुशासित और समर्पित रहा। पिछले साल परीक्षा रद्द होने से जो अनिश्चितता पैदा हुई थी, उसके बावजूद आराध्य ने बिना फोकस खोए पढ़ाई जारी रखी। पिछले प्रयास में उन्हें 700 से ज्यादा अंक मिले थे, जबकि इस बार मुश्किल पेपर के बावजूद उन्होंने 690 अंक हासिल किए।

पिता के मुताबिक आराध्य हर दिन सुबह साढ़े सात बजे से रात दस बजे तक कोचिंग क्लास और पढ़ाई में जुटे रहते थे। घर लौटने के बाद भी वे अगले दिन की तैयारी की रणनीति पर चर्चा करते थे। पिता ने बेटे की सफलता का श्रेय अनुशासन, निरंतरता और नियमित अभ्यास को दिया।

आराध्य के पिता खुद योग विशेषज्ञ हैं। उन्होंने बताया कि तैयारी के दौरान वे नियमित रूप से बेटे को ध्यान (मेडिटेशन) कराते थे, जिससे उसका एकाग्रता स्तर बेहतर हुआ। आराध्य अपने कोचिंग संस्थान के टॉप मेरिट बैच का हिस्सा भी थे, जहां छात्रों को विशेष अकादमिक मार्गदर्शन मिलता है।

जबलपुर के आर्यमन ने भी चमके

मध्य प्रदेश से एक और शानदार सफलता की कहानी जबलपुर से सामने आई है। जबलपुर के आर्यमन सोलंकी ने नीट री-एग्जाम में पूरे प्रदेश में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्हें देशभर में 46वीं रैंक मिली है, जो आराध्य गर्ग की रैंक से भी बेहतर है। जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, आर्यमन के घर में खुशी की लहर दौड़ गई और बधाई देने वालों का तांता लग गया।

मम्मी-पापा दोनों डॉक्टर, NEET में बेटे ने किया कमाल; जबलपुर के आर्यमन  सोलंकी स्टेट टॉपर, ऑल इंडिया में 46वीं रैंक
मम्मी-पापा दोनों डॉक्टर, NEET में बेटे ने किया कमाल; जबलपुर के आर्यमन सोलंकी स्टेट टॉपर, ऑल इंडिया में 46वीं रैंक


आर्यमन यूरोलॉजिस्ट डॉ. फणींद्र सोलंकी और गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. अनुपमा सोलंकी के बेटे हैं। आर्यमन ने बताया कि उन्होंने नौवीं कक्षा से ही नीट की तैयारी शुरू कर दी थी। इस पूरे सफर में उन्हें माता-पिता का लगातार मार्गदर्शन और सहयोग मिला।

आर्यमन की बहन तान्या, जो खुद मेडिकल की छात्रा हैं, ने कहा कि उन्हें भाई से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद तो थी, लेकिन देश में 46वीं रैंक मिलना पूरे परिवार के लिए गर्व की बात है। परिवार को उम्मीद है कि आर्यमन आगे चलकर एक सफल और संवेदनशील डॉक्टर बनेंगे।

क्यों हुआ था दोबारा एग्जाम

गौरतलब है कि नीट-यूजी 2026 की मूल परीक्षा 3 मई को हुई थी, जिसे पेपर लीक विवाद के बाद रद्द कर दिया गया था। इसके बाद NTA ने 21 जून को देश-विदेश के 551 शहरों में बने 5,440 केंद्रों पर 13 भाषाओं में परीक्षा दोबारा आयोजित की।

अब एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य मेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड NTA की आधिकारिक नीट वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

2027 से कंप्यूटर पर होगा नीट

पेपर लीक विवाद के बाद सरकार ने परीक्षा के तरीके में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। साल 2027 से नीट-यूजी मौजूदा पेन-एंड-पेपर मोड की जगह कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT – Computer-Based Test) के जरिए आयोजित होगी। नए सिस्टम में अभ्यर्थी कंप्यूटर पर ही सवालों के जवाब देंगे। हालांकि सिलेबस, सवालों की संख्या, विषय और मार्किंग स्कीम पहले जैसी ही रहेगी। NTA नए ऑनलाइन प्रारूप से छात्रों को परिचित कराने के लिए मॉक टेस्ट और डेमो सेशन भी उपलब्ध कराएगा।

यह बदलाव छात्रों और अभिभावकों दोनों के लिए अहम है। आने वाले सालों में तैयारी करने वाले छात्रों को अभी से कंप्यूटर आधारित परीक्षा के पैटर्न से परिचित होना होगा। कोचिंग संस्थान भी अब अपने पाठ्यक्रम में इस बदलाव को शामिल करने की तैयारी में जुटे हैं।

ये भी पढ़ें...

NEET Results 2026: छत्तीसगढ़ के शिप्रक और चार्वी बने स्टेट टॉपर, मिले 99.99%

NEET Result 2026 घोषित, इस साल 3% घटे जनरल कैटेगरी के क्वालिफायर

NEET Counselling से पहले 9 हजार से ज्यादा बढ़ीं MBBS सीटें, देखें सीट मैट्रिक्स

जल्द जारी होगा NEET UG Re-Exam रिजल्ट, छात्र ऑफिशियल पोर्टल रखें नजर

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • नेशनल टेस्टिंग एजेंसी
  • टॉपर
  • NTA
  • नीट यूजी 2026 परीक्षा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज