अब सरकारी सेंटरों पर होंगे NEET और JEE एग्जाम, जानें NTA का नया मास्टरप्लान
Kaushiki | Updated:
NTA Government Exams
NTA साल 2027 से NEET और JEE जैसी परीक्षाओं के लिए बड़ा बदलाव कर रहा है। अब प्राइवेट सेंटरों की जगह सरकारी स्कूलों और AICTE कॉलेजों में परीक्षा केंद्र बनेंगे। सभी परीक्षाएं केवल कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन (CBT) मोड में ही आयोजित की जाएंगी।
NTA Government Exams:अगर आपके घर में भी कोई स्टूडेंट नेशनल लेवल की एंट्रेंस एग्जाम्स की तैयारी कर रहा है, तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। साल 2027 से परीक्षाओं का पूरा कंडक्टिंग पैटर्न बदलने जा रहा है।
NTA ने एक नया मास्टरप्लान तैयार किया है। इसके तहत NEET UG, JEE Main और CUET जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में कुछ बड़े एडमिनिस्ट्रेटिव और टेक्निकल बदलाव किए जाएंगे। हर साल लगभग 24 लाख से अधिक छात्र अकेले NEET परीक्षा में शामिल होते हैं।
इतने बड़े पैमाने पर परीक्षा को 100% सिक्योर, ट्रांसपेरेंट और टैम्पर-प्रूफ बनाने के लिए NTA अब गवर्नमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर का यूज करेगा। ऐसा इसलिए ताकी छात्रों को स्ट्रेस -फ्री एनवायरनमेंट मिल सके। आइए NTA के इस नए मास्टरप्लान को डिटेल से जानें....
NTA
साल 2027 से ये सभी परीक्षाएं केवल सरकारी स्कूलों, केंद्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों और मान्यता प्राप्त सरकारी कॉलेजों में ही आयोजित की जाएंगी। अब प्राइवेट ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों और लैब्स की मनमानी पर पूरी तरह से ब्रेक लग जाएगा।
सभी परीक्षाएं कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में ही होंगी। अब पेन और पेपर को पूरी तरह हटा दिया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा के लिए NTA को बहुत सारे कंप्यूटरों की जरूरत है।
इसलिए केंद्रीय विद्यालयों (KVs) और जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNVs) को चुना गया है। साथ ही पीएम-श्री स्कूलों और AICTE मान्य कॉलेजों की मदद ली जाएगी। इन सभी संस्थानों में NTA स्टैंडर्ड टेस्टिंग सेंटर बनाए जा रहे हैं।
सरकारी संस्थानों में लैब और कंप्यूटर सिस्टम पहले से बेहतर होते हैं। वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम करना भी काफी आसान काम होता है। इससे टेक्निकल गिल्च और कंप्यूटर बंद होने की समस्या खत्म होगी। छात्रों का कीमती समय अब किसी भी गड़बड़ी से खराब नहीं होगा।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (exam pattern) भारत सरकार की एक विशेष संस्था है। इसका काम देश की सबसे बड़ी एंट्रेंस एक्सामीनाशन आयोजित कराना है। NEET UG की परीक्षा देश के टॉप मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए होती है।
वहीं JEE Main के जरिए स्टूडेंट्स को NIT और IIT में एंट्री मिलती है। CUET परीक्षा के जरिए छात्र देश की सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में ग्रेजुएट एडमिशन लेते हैं। इन परीक्षाओं के जरिए देश के सबसे योग्य छात्रों का चयन होता है।
लाखों छात्रों का भविष्य इन नेशनल लेवल परीक्षाओं पर ही टिका होता है। इसलिए परीक्षा में ट्रांसपेरेंसी और एक्यूरेसी होना जरूरी माना जाता है। किसी भी गड़बड़ी से योग्य छात्रों का साल और करियर खराब हो सकता है।
NTA ने देशभर के सरकारी संस्थानों का एक बड़ा ऑडिट शुरू किया है। सभी संस्थानों को 15 सितंबर तक अपनी पूरी रिपोर्ट देनी होगी। संस्थानों को छह कू पॉइंट्स समेत कुल 30 जानकारियां जमा करनी हैं।
इन जानकारियों से सेंटर की क्षमता का सही अंदाजा लगाया जाएगा। NTA ये जानना चाहता है कि कितने कंप्यूटर सही हालत में हैं। साथ ही अतिरिक्त कंप्यूटर लगाने के लिए कितनी जगह उपलब्ध है।
हर कंप्यूटर लैब में सीसीटीवी कैमरा होना बहुत जरूरी कर दिया गया है। चीटिंग रोकने के लिए प्राइवेसी स्क्रीन पार्टिशन भी लगाए जाएंगे। संस्थान के पिनकोड और नजदीकी बस स्टैंड की जानकारी भी मांगी गई है। ताकि छात्रों को सेंटर तक पहुंचने में कोई परेशानी न आए।
एग्जाम सेंटर्स पर हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी होना बेहद जरूरी किया गया है। साथ ही मेन सर्वर की सुरक्षा पर भी ध्यान दिया जाएगा। अचानक बिजली जाने पर पावर बैकअप की पूरी व्यवस्था रखनी होगी।
इसके लिए बड़े यूपीएस (UPS) और जनरेटर की सुविधा देखी जा रही है। वीकेंड और छुट्टियों के दिन केंद्र उपलब्ध रहेंगे या नहीं, यह बताना होगा। परीक्षा के दिन बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की पूरी सुविधा दी जाएगी।
क्वेश्चन पेपर डेटा के लिए मजबूत और सुरक्षित स्ट्रांग रूम बनाए जाएंगे। NTA के सरकारी अफसरों की टीम इन सभी बातों को चेक करेगी। अफसरों का वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद ही सेंटर को हरी झंडी मिलेगी। 2026 की परीक्षाओं में भी 90% केंद्र सरकारी ही थे।
अक्सर प्राइवेट ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों पर धांधली की शिकायतें आती थीं। पेपर लीक और नकल की वजह से क्वालिफाइड छात्रों का नुकसान होता था। इन शिकायतों को हमेशा के लिए खत्म करने को ये कदम उठाया गया है।
सरकारी स्कूलों में सीसीटीवी निगरानी से सुरक्षा काफी मजबूत हो जाती है। गवर्नमेंट मशीनरी के आने से पेपर लीक की गुंजाइश खत्म हो जाएगी। किसी भी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अब सेंटर पर नहीं हो सकेगा।
छात्रों को बिना किसी डर के परीक्षा देने का शांत माहौल मिलेगा। प्राइवेसी पार्टिशन से छात्र अपना ध्यान सिर्फ परीक्षा पर लगा सकेंगे। NTA का ये नया मास्टरप्लान देश के लाखों छात्रों के लिए राहत लाएगा। इससे पूरी परीक्षा प्रणाली पर लोगों का भरोसा और मजबूत होगा।
ये खबरें भी पढ़ें...
NTA ने अब पीएससी राज्य सेवा मेंस 2026 वालों को उलझाया, यूजीसी नेट बनी वजह
NTA Recruitment 2026: कंटेंट राइटर से लेकर जनरल मैनेजर तक के पदों पर निकली भर्ती
Career in Journalism: बदलते मीडिया कल्चर में आपका मल्टी-टैलेंटेड होना है जरूरी
Career in Robotics: टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में है इंटरेस्ट, तो रोबोटिक्स में बना सकते हैं करियर
NTA ने एक नया मास्टरप्लान तैयार किया है। इसके तहत NEET UG, JEE Main और CUET जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में कुछ बड़े एडमिनिस्ट्रेटिव और टेक्निकल बदलाव किए जाएंगे। हर साल लगभग 24 लाख से अधिक छात्र अकेले NEET परीक्षा में शामिल होते हैं।
इतने बड़े पैमाने पर परीक्षा को 100% सिक्योर, ट्रांसपेरेंट और टैम्पर-प्रूफ बनाने के लिए NTA अब गवर्नमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर का यूज करेगा। ऐसा इसलिए ताकी छात्रों को स्ट्रेस -फ्री एनवायरनमेंट मिल सके। आइए NTA के इस नए मास्टरप्लान को डिटेल से जानें....
NTA परीक्षा पैटर्न 2027 का नया रूप
सभी परीक्षाएं कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में ही होंगी। अब पेन और पेपर को पूरी तरह हटा दिया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा के लिए NTA को बहुत सारे कंप्यूटरों की जरूरत है।
इसलिए केंद्रीय विद्यालयों (KVs) और जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNVs) को चुना गया है। साथ ही पीएम-श्री स्कूलों और AICTE मान्य कॉलेजों की मदद ली जाएगी। इन सभी संस्थानों में NTA स्टैंडर्ड टेस्टिंग सेंटर बनाए जा रहे हैं।
सरकारी संस्थानों में लैब और कंप्यूटर सिस्टम पहले से बेहतर होते हैं। वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम करना भी काफी आसान काम होता है। इससे टेक्निकल गिल्च और कंप्यूटर बंद होने की समस्या खत्म होगी। छात्रों का कीमती समय अब किसी भी गड़बड़ी से खराब नहीं होगा।
NTA ये परीक्षाएं क्यों आयोजित करवाता है
वहीं JEE Main के जरिए स्टूडेंट्स को NIT और IIT में एंट्री मिलती है। CUET परीक्षा के जरिए छात्र देश की सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में ग्रेजुएट एडमिशन लेते हैं। इन परीक्षाओं के जरिए देश के सबसे योग्य छात्रों का चयन होता है।
लाखों छात्रों का भविष्य इन नेशनल लेवल परीक्षाओं पर ही टिका होता है। इसलिए परीक्षा में ट्रांसपेरेंसी और एक्यूरेसी होना जरूरी माना जाता है। किसी भी गड़बड़ी से योग्य छात्रों का साल और करियर खराब हो सकता है।
NTA सेंटर ऑडिट 15 सितंबर की समयसीमा
इन जानकारियों से सेंटर की क्षमता का सही अंदाजा लगाया जाएगा। NTA ये जानना चाहता है कि कितने कंप्यूटर सही हालत में हैं। साथ ही अतिरिक्त कंप्यूटर लगाने के लिए कितनी जगह उपलब्ध है।
हर कंप्यूटर लैब में सीसीटीवी कैमरा होना बहुत जरूरी कर दिया गया है। चीटिंग रोकने के लिए प्राइवेसी स्क्रीन पार्टिशन भी लगाए जाएंगे। संस्थान के पिनकोड और नजदीकी बस स्टैंड की जानकारी भी मांगी गई है। ताकि छात्रों को सेंटर तक पहुंचने में कोई परेशानी न आए।
NTA की हाई-टेक सुविधाओं पर जोर
इसके लिए बड़े यूपीएस (UPS) और जनरेटर की सुविधा देखी जा रही है। वीकेंड और छुट्टियों के दिन केंद्र उपलब्ध रहेंगे या नहीं, यह बताना होगा। परीक्षा के दिन बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की पूरी सुविधा दी जाएगी।
क्वेश्चन पेपर डेटा के लिए मजबूत और सुरक्षित स्ट्रांग रूम बनाए जाएंगे। NTA के सरकारी अफसरों की टीम इन सभी बातों को चेक करेगी। अफसरों का वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद ही सेंटर को हरी झंडी मिलेगी। 2026 की परीक्षाओं में भी 90% केंद्र सरकारी ही थे।
NTA सेंटर सिस्टम में अभी बदलाव क्यों
सरकारी स्कूलों में सीसीटीवी निगरानी से सुरक्षा काफी मजबूत हो जाती है। गवर्नमेंट मशीनरी के आने से पेपर लीक की गुंजाइश खत्म हो जाएगी। किसी भी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अब सेंटर पर नहीं हो सकेगा।
छात्रों को बिना किसी डर के परीक्षा देने का शांत माहौल मिलेगा। प्राइवेसी पार्टिशन से छात्र अपना ध्यान सिर्फ परीक्षा पर लगा सकेंगे। NTA का ये नया मास्टरप्लान देश के लाखों छात्रों के लिए राहत लाएगा। इससे पूरी परीक्षा प्रणाली पर लोगों का भरोसा और मजबूत होगा।
ये खबरें भी पढ़ें...
NTA ने अब पीएससी राज्य सेवा मेंस 2026 वालों को उलझाया, यूजीसी नेट बनी वजह
NTA Recruitment 2026: कंटेंट राइटर से लेकर जनरल मैनेजर तक के पदों पर निकली भर्ती
Career in Journalism: बदलते मीडिया कल्चर में आपका मल्टी-टैलेंटेड होना है जरूरी
Career in Robotics: टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में है इंटरेस्ट, तो रोबोटिक्स में बना सकते हैं करियर
टाइगर रिजर्व से निकलकर शहरों और ढाबों तक पहुंच रहे बाघों के अंग, टाइगर स्टेट एमपी में ही तस्करी के सबसे ज्यादा मामले!
By Aman Vaishnav
छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
By Harrison Masih
राजस्थान के 37 जिला प्रमुखों का जातीय गणित: 8 जाट, 5 राजपूत, जानिए भाजपा-कांग्रेस में किस समाज की कितनी हिस्सेदारी
By Raghvendra Singh Rathore
आय प्रमाण पत्र अटका है या राशन कार्ड नहीं बन रहा? 1076 पर फोन करें, तुरंत होगी सुनवाई
By The Sootr
दो दिन भोपाल में रहे CEC ज्ञानेश कुमार, कांग्रेस विधायक संग खिंचाई फोटो, उनके जाने के बाद जागे कांग्रेसी, पुतला लेकर इधर-उधर दौड़े
By Aman Vaishnav
परिवहन विभाग में बिना डिवाइस लगाए जारी हो गए परमिट, सॉफ्टवेयर पर दिखती रही फर्जी लाइव लोकेशन
By Jageshwar Prasad
करोड़ों के बैंक घोटाले में CBI की एंट्री, स्टार हाउसिंग फाइनेंस के निदेशकों से जुड़े ठिकानों पर छापे
By Jyoti Mahender Bhardwaj