NEET UG 2025: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तारीख घोषित, 4 मई को होगी परीक्षा
Kaushiki | Apr 22, 2025, 11:10 IST
NEET UG 2025 ADMIT CARD
NEET UG 2025 परीक्षा 4 मई को एक शिफ्ट में आयोजित होगी। छात्र एडमिट कार्ड 1 मई से ऑनलाइन डाउनलोड किए जा सकेंगे। परीक्षा में 180 प्रश्न होंगे और एडमिट कार्ड के साथ वैध पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के तहत आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG 2025) के लिए तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अहम सूचना है। इस साल की परीक्षा 4 मई 2025 (4 May 2025) को देशभर के परीक्षा केंद्रों पर एक ही दिन और एक शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
इससे पहले, 1 मई 2025 को प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी किए जाएंगे, जिन्हें ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है।
ये खबर भी पढ़ें... NEET UG 2025 : NTA ने टाई-ब्रेकिंग नियम में किया बड़ा बदलाव, अब इस तरह तय होगी रैंक
बता दें कि, NEET UG 2025 परीक्षा 4 मई 2025 को होगी। परीक्षा देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर पेन और पेपर मोड (Offline) में आयोजित की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें... NEET UG 2025 : इस बार ज्यादा सीटों पर होगा एडमिशन, जानें क्या है नया पैटर्न
स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस:
ये खबर भी पढ़ें... NEET 2025 Tips: NEET में टॉप स्कोर पाने की स्ट्रेटेजी, ऐसे तैयार करें अपना स्मार्ट प्लान
इससे पहले, 1 मई 2025 को प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी किए जाएंगे, जिन्हें ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है।
ये खबर भी पढ़ें... NEET UG 2025 : NTA ने टाई-ब्रेकिंग नियम में किया बड़ा बदलाव, अब इस तरह तय होगी रैंक
परीक्षा तिथि और समय
- परीक्षा की टाइम पीरियड: दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक होगी।
- शिफ्ट: एक ही शिफ्ट में सभी छात्रों की परीक्षा होगी।
NEET UG एडमिट कार्ड
छात्र 1 मई 2025 से अपने NEET UG एडमिट कार्ड ऑफिसियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध होगा, किसी भी छात्र को एडमिट कार्ड पोस्ट या ईमेल के माध्यम से नहीं भेजा जाएगा।
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें
- सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए “NEET UG 2025 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
- एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि भरकर लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा, उसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
- नोट: परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर ID आदि) अनिवार्य रूप से लेकर जाना होगा।
परीक्षा पैटर्न
- NEET UG परीक्षा में कुल 180 MCQ प्रश्न पूछे जाते हैं।
- इनमें से फिजिक्स (Physics) और केमिस्ट्री (Chemistry) से 45-45 प्रश्न, जबकि बायोलॉजी (Zoology और Botany मिलाकर) से कुल 90 प्रश्न शामिल होगे हैं।
- प्रत्येक सही उत्तर पर 4 नंबर दिए जाते हैं, जबकि गलत उत्तर पर 1 नंबर की नेगेटिव मार्किंग होती है।
- पूरा पेपर 720 नंबर का होता है और इसे हल करने के लिए छात्रों को 3 घंटे (180 मिनट) का समय मिलता है।
छात्रों के लिए जरूरी इंस्ट्रक्शन
- प्रवेश पत्र और एक असली और वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं।
- परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से कम से कम 1 घंटा पहले पहुंचें।
- केवल ब्लैक बॉलपॉइंट पेन का ही यूज करें।
- मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, ईयरफोन आदि ले जाना प्रतिबंधित है।
- आप केवल ट्रांसपेरेंट बोतल में पानी और जरूरी सामान ही ले जा सकते हैं।
ये खबर भी पढ़ें... NEET 2025 Tips: NEET में टॉप स्कोर पाने की स्ट्रेटेजी, ऐसे तैयार करें अपना स्मार्ट प्लान
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava