NEET UG 2025: 4 मई को होगी परीक्षा, जानें पूरा एग्जाम पैटर्न और टाइमिंग

Kaushiki | Apr 26, 2025, 15:49 IST
Share
neet ug 2025
neet ug 2025

NEET UG 2025 परीक्षा 4 मई को आयोजित होगी जिसमें 23 लाख से अधिक छात्र शामिल होंगे। सही रणनीति और स्मार्ट स्टडी टिप्स से सफलता पाना संभव है। आइए जानें...

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2025 (NEET UG Exam 2025) का आयोजन 4 मई 2025 को किया जाएगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस बार करीब 23 लाख छात्रों के परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद है। एडमिट कार्ड 1 मई 2025 को जारी किए जाएंगे, जिसे neet.nta.nic.in से डाउनलोड किया जा सकेगा।

एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप

एनटीए ने एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप (Exam City Intimation Slip) पहले ही जारी कर दी है। इसे उम्मीदवार अपनी आवेदन संख्या और जन्म तिथि के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा सेंटर की जानकारी इसी स्लिप के जरिए मिलेगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए भी लॉगिन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करना होगा।

ये खबर भी पढ़ें...NEET UG 2025: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तारीख घोषित, 4 मई को होगी परीक्षा

कहां मिलेंगे एडमिशन

खबरों के मुताबिक, NEET UG परीक्षा के जरिए देश के 612 मेडिकल कॉलेजों और 315 डेंटल कॉलेजों में प्रवेश मिलेगा।
उपलब्ध सीटें:

  • MBBS सीटें: 1 लाख से अधिक
  • BDS सीटें: 27,618
  • आयुष (AYUSH) सीटें: 52,720
  • AIIMS सीटें: 1,899
  • JIPMER सीटें: 249

कितनी भाषाओं में होगी परीक्षा

  • NEET UG 2025 परीक्षा इस बार 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
  • हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, तमिल, तेलुगु और उर्दू।
  • परीक्षा फॉर्म भरते समय चुनी गई भाषा को बाद में बदला नहीं जा सकेगा।
ये खबर भी पढ़ें... NEET 2025 Tips: NEET में टॉप स्कोर पाने की स्ट्रेटेजी, ऐसे तैयार करें अपना स्मार्ट प्लान

परीक्षा का आयोजन

  • 552 शहरों और विदेशों में 14 शहरों में किया जाएगा।
  • परीक्षा समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक।
  • रिपोर्टिंग टाइम: दोपहर 1:30 बजे तक।
  • नीट यूजी परीक्षा पेन और पेपर मोड (Pen & Paper Mode) में होगी।
  • ओएमआर शीट आधारित परीक्षा होगी और उम्मीदवारों को अपने साथ पेन, एडमिट कार्ड और पहचान पत्र लाना अनिवार्य रहेगा।

परीक्षा 2025 का पैटर्न

  • कुल 200 प्रश्न, जिनमें से 180 प्रश्न अटेम्प्ट करने होंगे।
  • Physics: 50 प्रश्न (180 अंक)
  • Chemistry: 50 प्रश्न (180 अंक)
  • Biology (Botany + Zoology): 100 प्रश्न (360 अंक)
  • पेपर 720 अंकों का होगा।
  • सही उत्तर पर +4 अंक, गलत उत्तर पर -1 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।
  • सेक्शन B में इस बार कोई ऑप्शनल प्रश्न नहीं पूछा जाएगा।

छात्रों के लिए कुछ जरूरी टिप्स

  • Reverse Learning करें: पहले मॉक टेस्ट देकर अपनी कमजोरियां पहचानें और फिर उन टॉपिक्स को पढ़ें।
  • One Page Revision Sheets बनाएं: हर चैप्टर का एक पेज में सारांश तैयार करें ताकि लास्ट टाइम पर तेज रिवीजन हो सके।
  • Active Recall Technique अपनाएं: पढ़ने के बाद किताब बंद करके खुद से सवाल पूछें और जवाब दें।
  • Visualization का उपयोग करें: Biology और Chemistry के कांसेप्ट्स को दिमाग में चित्र बनाकर याद करें।
  • Pomodoro Technique से पढ़ाई करें: 25 मिनट पढ़ाई + 5 मिनट ब्रेक लेकर माइंड फ्रेश रखें।
  • Error Log Maintain करें: हर मॉक टेस्ट की गलतियों की एक अलग डायरी बनाएं और रोज उसे पढ़ें।
  • Teaching Method अपनाएं: खुद को या दीवार को पढ़ाते हुए समझाएं, इससे कॉन्सेप्ट 2X जल्दी याद होते हैं।
  • हफ्ते में एक दिन सिर्फ रिवीजन का रखें: नया पढ़ने के बजाय एक दिन पूरा बीता हुआ दोहराएं।
  • Mini Quizzes बनाएं: खुद से 10-15 सवाल रोज तैयार करें और खुद को टेस्ट करें।
  • Night Revision Trick अपनाएं: सोने से ठीक पहले पढ़े हुए टॉपिक को दो मिनट में दिमाग में दोहराएं — याददाश्त पक्की होगी!
नीट परीक्षा | एजुकेशन न्यूज | Admission in MBBS

ये खबर भी पढ़ें...

MP Akansha Yojana: अब MP के छात्र फ्री में कर सकते हैं JEE, NEET और AIIMS की तैयारी

नवोदय का अनुशासन बना NEET-JEE का मास्टर मॉडल, 74 हजार छात्रों ने JEE और NEET में मारी बाजी

Tags:
  • MBBS
  • एजुकेशन न्यूज
  • Admission in MBBS
  • NEET
  • NTA
  • नीट परीक्षा
  • NEET UG 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज