NEET UG 2025: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तारीख घोषित, 4 मई को होगी परीक्षा

Kaushiki | Apr 22, 2025, 11:10 IST
Share
NEET UG 2025 ADMIT CARD
NEET UG 2025 ADMIT CARD

NEET UG 2025 परीक्षा 4 मई को एक शिफ्ट में आयोजित होगी। छात्र एडमिट कार्ड 1 मई से ऑनलाइन डाउनलोड किए जा सकेंगे। परीक्षा में 180 प्रश्न होंगे और एडमिट कार्ड के साथ वैध पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के तहत आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG 2025) के लिए तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अहम सूचना है। इस साल की परीक्षा 4 मई 2025 (4 May 2025) को देशभर के परीक्षा केंद्रों पर एक ही दिन और एक शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।

इससे पहले, 1 मई 2025 को प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी किए जाएंगे, जिन्हें ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें... NEET UG 2025 : NTA ने टाई-ब्रेकिंग नियम में किया बड़ा बदलाव, अब इस तरह तय होगी रैंक

परीक्षा तिथि और समय

बता दें कि, NEET UG 2025 परीक्षा 4 मई 2025 को होगी। परीक्षा देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर पेन और पेपर मोड (Offline) में आयोजित की जाएगी।

  • परीक्षा की टाइम पीरियड: दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक होगी।
  • शिफ्ट: एक ही शिफ्ट में सभी छात्रों की परीक्षा होगी।

NEET UG एडमिट कार्ड

छात्र 1 मई 2025 से अपने NEET UG एडमिट कार्ड ऑफिसियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध होगा, किसी भी छात्र को एडमिट कार्ड पोस्ट या ईमेल के माध्यम से नहीं भेजा जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें... NEET UG 2025 : इस बार ज्यादा सीटों पर होगा एडमिशन, जानें क्या है नया पैटर्न

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें

स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस:

  • सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए “NEET UG 2025 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
  • एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि भरकर लॉगिन करें।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा, उसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
  • नोट: परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर ID आदि) अनिवार्य रूप से लेकर जाना होगा।

परीक्षा पैटर्न

  • NEET UG परीक्षा में कुल 180 MCQ प्रश्न पूछे जाते हैं।
  • इनमें से फिजिक्स (Physics) और केमिस्ट्री (Chemistry) से 45-45 प्रश्न, जबकि बायोलॉजी (Zoology और Botany मिलाकर) से कुल 90 प्रश्न शामिल होगे हैं।
  • प्रत्येक सही उत्तर पर 4 नंबर दिए जाते हैं, जबकि गलत उत्तर पर 1 नंबर की नेगेटिव मार्किंग होती है।
  • पूरा पेपर 720 नंबर का होता है और इसे हल करने के लिए छात्रों को 3 घंटे (180 मिनट) का समय मिलता है।
ये खबर भी पढ़ें... NEET UG में नहीं मिलेंगे अनगिनत मौके, इतने अटेम्प्ट में करना होगा पास

छात्रों के लिए जरूरी इंस्ट्रक्शन

  • प्रवेश पत्र और एक असली और वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं।
  • परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से कम से कम 1 घंटा पहले पहुंचें।
  • केवल ब्लैक बॉलपॉइंट पेन का ही यूज करें।
  • मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, ईयरफोन आदि ले जाना प्रतिबंधित है।
  • आप केवल ट्रांसपेरेंट बोतल में पानी और जरूरी सामान ही ले जा सकते हैं।
neet exam | neet exam latest news | एजुकेशन न्यूज | नीट एग्जाम | नीट UG

ये खबर भी पढ़ें... NEET 2025 Tips: NEET में टॉप स्कोर पाने की स्ट्रेटेजी, ऐसे तैयार करें अपना स्मार्ट प्लान

Tags:
  • एजुकेशन न्यूज
  • NTA
  • neet exam
  • नीट एग्जाम
  • admit card
  • नीट UG
  • neet exam latest news
  • neet ug
  • NEET UG 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा