UGC NET एग्जाम का नया शेड्यूल जारी, NTA ने जारी किया टाइम टेबल
Sandeep Kumar | Aug 02, 2024, 17:14 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-02T165829.157
एजुकेशन-एनटीए ( NTA ) ने यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा की नई तारीख जारी कर दी है। यूजीसी नेट जून 2024 की नई परीक्षा की तारीख 21 अगस्त से 04 सितंबर 2024 है।
NTA ने यूजीसी नेट (UGC NET ) जून 2024 के लिए विषय-वार परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। 21 अगस्त से 4 सितंबर, 2024 तक आयोजित परीक्षाएं कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT ) मोड में 83 विषयों को कवर करेंगी। उम्मीदवार एनटीए वेबसाइट (NTA website ) पर विस्तृत कार्यक्रम देख सकते हैं और परीक्षा से कुछ दिन पहले प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। कैंडिडेट्स अधिक जानकारी के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
उम्मीदवार एग्जाम सिटी से संबंधित अधिसूचना परीक्षा से दस दिन पहले एनटीए की वेबसाइट https://ugcnet.nta.ac.inपर पा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, प्रवेश पत्र परीक्षा तारीख से कुछ दिन पहले डाउनलोड कर सकते हैं। किसी भी सहायता के लिए उम्मीदवार एनटीए से 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं।
इससे पहले यह परीक्षा 18 जून को पेन और पेपर फॉर्मेट में दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक था, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शुरू होकर शाम 6:00 बजे तक थी। अब 21 अगस्त से 4 सितंबर के बीच इस बार परीक्षा ऑनलाइन कराई जाएगी। दरअसल, इसी महीने की 18 तारीख को हुई यूजीसी नेट की परीक्षा पेपर लीक के संकेत मिलने के बाद शिक्षा मंत्रालय ने रद्द कर दी थी।
यूजीसी नेट परीक्षा जून 2024 देश भर के 317 शहरों में 1205 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें 11,21,225 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। 18 जून को आयोजित नेट की परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक थी। एनटीए ने एक ही दिन में सभी 83 विषयों के लिए परीक्षा आयोजित की थी।
यहां पर चेक करिए परीक्षा से संबंधित जानकारी
पहले हुई परीक्षा की गई थी रद्द
11 लाख से अधिक छात्रों ने दी थी परीक्षा
NTA UGC NET June 2024 Examination: महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन शुरू: 20/04/2024 ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 19/05/2024 शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 20/05/2024 सुधार तिथि: 21-23 मई 2024 ऑनलाइन परीक्षा तिथि: 18 जून 2024 (रद्द) नई परीक्षा तिथि: 21 अगस्त से 04 सितंबर 2024 NTA UGC NET June 2024 Examination: यूजीसी नेट जेआरएफ परीक्षा पात्रता
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava