NVS Class 6 Admission: नवोदय विद्यालय में शुरू हुए एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन , ऐसे करें अप्लाई

Dolly patil | Aug 29, 2024, 17:04 IST
Share
जवाहर नवोदय विद्यालय
जवाहर नवोदय विद्यालय

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। इसी के साथ छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 16 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

जवाहर नवोदय विद्यालय ( Jawahar Navodaya Vidyalaya) में छठी कक्षा में दाखिला के लिए प्रोसेस शुरू हो गई है। आपको बता दें कि आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 सितंबर है। इस विद्यालय में एडमिशन लेने के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाईट पर www.navodaya.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। यह मौका उन सभी छात्रों के लिए है जो 2024-25 सत्र से पहले पांचवी कक्षा उर्तीण कर चुके हैं।

कैसे होगा चयन

आपको बता दें कि JNV स्कूलों में दाखिला लेने के लिए आपको चयन परीक्षा ( JNVST ) देनी होगी। यह परीक्षा छठी कक्षा में दाखिले के लिए होती है, हालांकि एडमिट कार्ड, परीक्षा और रिजल्ट की तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा।

कैसे करें अप्लाई

  • नवोदयविद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद कक्षा 6 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और सभी आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए लॉग इन करें।
  • आवेदन फीस जमा करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

कितने नंबर की होगी परीक्षा

जानकारी के मुताबिक प्रवेश परीक्षा 100 नंबरों की होगी। इसी के साथ प्रवेश परीक्षा दो घंटे तक चलेगी और अंकगणित, भाषा और मानसिक योग्यता विषयों पर छात्रों का मूल्यांकन करेगी।

सरकार उठाती है खर्च

JNV स्कूल भारत सरकार की ओर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति ( 1986 ) के तहत स्थापित किए गए हैं। ये स्कूल 27 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में फैले हुए हैं। स्कूल लड़के और लड़कियों दोनों के लिए हैं। यहां रहने और खाने की सुविधा भी मिलती है। इन स्कूलों का सारा खर्च सरकार उठाती है और इनका संचालन एक स्वायत्त संगठन, नवोदय विद्यालय समिति की ओर से किया जाता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • जवाहर नवोदय विद्यालय
  • Jawahar Navodaya Vidyalaya
  • NVS Class 6 Admission 2025
  • नवोदय विद्यालय में एडमिशन
  • नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि