अब 10वीं पास भी दे सकेंगे RRB Group D Exam, यहां जानें नया एग्जाम शेड्यूल

Anjali Dwivedi | Nov 13, 2025, 19:47 IST
Share
RAILWAY GROUP D
RAILWAY GROUP D

रेलवे ग्रुप डी भर्ती की योग्यता पर कोर्ट का फैसला रेलवे बोर्ड के पक्ष में आया है। अब 10वीं पास उम्मीदवार भी परीक्षा दे सकेंगे। 17 नवंबर को प्रस्तावित परीक्षा टलना तय है। जल्द ही नया शेड्यूल जारी होगा।

रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा को लेकर एक बड़ी खबर आई है। RRB Group D भर्ती परीक्षा की योग्यता का मामला कोर्ट में था। इस पर अब फैसला आ गया है। केस की वजह से ही परीक्षा के आयोजन में देरी हो रही थी।

केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (CAT) ने रेलवे भर्ती बोर्ड के पक्ष में फैसला सुनाया है। कोर्ट ने यह साफ कर दिया है। 10वीं पास उम्मीदवार भी इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। वे सभी लिखित परीक्षा देने के लिए पात्र हैं। CAT ने रेलवे की नीति को सही ठहराते हुए याचिका को खारिज कर दिया है।

क्या था यह पूरा विवाद?

यह विवाद ITI या 10वीं पास योग्यता को लेकर था। रेलवे ने 28 दिसंबर 2024 को शॉर्ट नोटिस जारी किया था। उस वक्त ग्रुप डी भर्ती के लिए सिर्फ ITI वाले ही पात्र थे। साधारण 10वीं पास को शामिल नहीं किया गया था।

लेकिन 2 जनवरी 2025 को रेलवे ने पात्रता बदल दी। इसे 10वीं पास या ITI कर दिया गया। याचिकाकर्ता ITI अभ्यर्थी का कहना था। कि शॉर्ट नोटिस जारी होने के बाद नियम नहीं बदल सकते। 2 जनवरी को नियम बदलना गलत था।

जबकि रेलवे का कहना था कि 28 दिसंबर का नोटिस सिर्फ इंडिकेटिव था। मेन नोटिफिकेशन 22 जनवरी को जारी हुआ था। मेन नोटिफिकेशन आने से पहले नियम बदल दिए गए थे। कोर्ट ने रेलवे के इस तर्क को सही माना है।

एग्जाम की डेट अब आगे बढ़ेगी

RRB Group D court Case Update 2025 से लाखों अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। वे लंबे समय से एग्जाम की डेट्स का इंतजार कर रहे थे। परीक्षा पर रोक लगने से इसका आयोजन संभव नहीं हो पाया था।

हालांकि 17 नवंबर से प्रस्तावित ग्रुप डी परीक्षा का टलना तय है। रेलवे के लिए इतनी जल्दी एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड जारी करना मुश्किल है। रेलवे नियम के अनुसार परीक्षा से 10 दिन पहले जानकारी देता है। 7 या 8 नवंबर तक एग्जाम सिटी आ जानी चाहिए थी। पर ऐसा नहीं हुआ।

अब RRB Group D सीबीटी पहलो से जारी पॉसिबल डेट्स में नहीं होगा। रेलवे (RAILWAY) जल्द ही परीक्षा शेड्यूल फिर से जारी करेगा। इससे लंबे समय से इंतजार कर रहे युवाओं में मायूसी है। पर उनका इंतजार अब लंबा हो गया है।

भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी

  • इस परीक्षा से रेलवे में ग्रुप डी के 32 हजार 438 पदों पर भर्ती होगी।
  • इसमें एक करोड़ से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
  • यह रेलवे की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा है।
  • अभ्यर्थी अपना एप्लीकेशन स्टेटस rrbapply.gov.in पर चेक कर सकते हैं।
  • परीक्षा केंद्र पर ओरिजिनल आधार कार्ड लाना जरूरी है।
  • आधार लिंक्ड बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन किया जाएगा।

सीबीटी परीक्षा का पैटर्न

  • सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) 90 मिनट का होगा।
  • इसमें कुल 100 क्वेश्चन पूछे जाएंगे।
  • जनरल साइंस और मैथमेटिक्स से 25-25 क्वेश्चन होंगे।
  • जनरल इंटेलिजेंसी व रीजनिंग से 30 क्वेश्चन आएंगे।
  • जनरल अवेयरनेस व करेंट अफेयर्स से 20 क्वेश्चन होंगे।
  • हर गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा।
वर्गन्यूनतम पासिंग प्रतिशत
UR/EWS40%
OBC (नॉन क्रीमी लेयर)/SC/ST30%

ग्रुप डी चयन प्रक्रिया

चयन CBT और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के आधार पर होगा। CBT में सफल उम्मीदवारों को पीईटी के लिए बुलाया जाएगा। PET के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। फिर मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा।

फिजिकल टेस्ट की शर्तें (PET)

वर्गवजन/दूरीदौड़
पुरुष35 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में4 मिनट 15 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़
महिला20 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में5 मिनट 40 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़
ये खबरें भी पढ़ें...

AI Jobs: जॉब नहीं मिली तो निराश न हों, ये 6 स्किल्स बनाएंगी AI प्रो, मिलेगी सरकारी नौकरी

Banking Sector में करियर बनाने के लिए फॉलो करें यह रास्ता, आपकी किस्मत चमक उठेगी

WCL में अपरेंटिस पदों पर भर्ती ITI डिप्लोमा वालों के लिए शानदार मौका, ऐसें करें आवेदन

PDCC Bank में सरकारी नौकरी: पुणे डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक में भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन

Tags:
  • RAILWAY
  • cat
  • रेलवे
  • Group D
  • RRB
  • RRB Group D
  • RRB Group D court Case Update 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि