SBI Fellowship 2025: सरकारी बैंक दे रहा है फेलोशिप का मौका, आज ही करें अप्लाई
Manya Jain | Mar 10, 2025, 15:05 IST
SBI Fellowship 2025
SBI फाउंडेशन ने यूथ फॉर इंडिया फेलोशिप 2025 के लिए आवेदन मांगे हैं। यह 13 महीने का कार्यक्रम युवाओं को ग्रामीण भारत में बदलाव लाने और व्यावहारिक अनुभव देने का मौका देता है। आप ऑफिशियल बेवसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
SBI Fellowship 2025 : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) फाउंडेशन ने 'यूथ फॉर इंडिया फेलोशिप 2025' (SBI Youth for India Fellowship 2025) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह 13 महीने का कार्यक्रम युवाओं को ग्रामीण भारत में सकारात्मक परिवर्तन लाने और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर प्रदान करता है। यदि आप ग्रामीण विकास में रुचि रखते हैं और समाज में योगदान देना चाहते हैं, तो यह फेलोशिप आपके लिए बढ़िया है।
इस फेलोशिप (SBI Fellowship Benefits) का मेन ऐम शिक्षित युवाओं को ग्रामीण भारत की चुनौतियों का सामना करने और वहां के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करना है। फेलोशिप के दौरान, प्रतिभागी शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, और आजीविका संवर्धन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करेंगे।
फेलोशिप के लिए आवेदन करने से पहले, निम्नलिखित एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को ध्यान में रखें।
चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में पूरी की जाएगी।
रजिस्ट्रेशन और ऑनलाइन असेसमेंट
पर्सनल इंटरव्यू
फेलोशिप का ऐम
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
आयु सीमा: 21 से 32 साल के बीच (कार्यक्रम प्रारंभ होने की तिथि के अनुसार)।
नागरिकता: भारतीय नागरिक, नेपाल या भूटान के नागरिक, या ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्डधारक।
शैक्षणिक योग्यता: किसी भी विषय में ग्रेजुएशन डिग्री, जो 1 अक्टूबर 2025 से पहले पूरी होनी चाहिए।
फेलोशिप के लाभ
- मासिक स्टाइपेंड: 16 हजार हर महीने
- यात्रा भत्ता: 2 हजार हर महीने।
- परियोजना व्यय भत्ता: 1 हजार हर महीने।
- रीएडजस्टमेंट अलाउंस: कार्यक्रम पूर्ण होने पर 90 हजार
- आवास सहायता: परियोजना स्थल पर सुरक्षित और सुविधाजनक आवास की व्यवस्था।
- स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा: फेलोशिप (Youth for India Fellowship 2025) अवधि के दौरान स्वास्थ्य और व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर।
चयन प्रक्रिया
- ऑनलाइन आवेदन और इवैल्यूएशन : उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा और मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- व्यक्तिगत इंटरव्यू : इवैल्यूएशन के आधार पर चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
- अंतिम चयन: सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा और चयनित उम्मीदवारों को सूचित किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया
- आधिकारिक वेबसाइटyouthforindia.orgपर जाएं और "Apply Now" पर क्लिक करें।
- अपना अकाउंट बनाएं और आवश्यक जानकारी भरें।
- ऑनलाइन इवैल्यूएशन पूरा करें, जिसमें आपके विचार, नजरिये, और फेलोशिप में शामिल होने की इंस्पिरेशन पर आधारित प्रश्न होंगे।
पर्सनल इंटरव्यू
- ऑनलाइन इवैल्यूएशन के बाद चयनित (Youth for India Fellowship 2025) उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
- यह चरण उम्मीदवार की व्यक्तिगत विशेषताओं और भूमिका के लिए उपयुक्तता का इवैल्यूएशन करेगा।
FAQ
- SBI यूथ फॉर इंडिया फेलोशिप 2025 क्या है?
यह 13 महीने का फेलोशिप प्रोग्राम है, जिसमें युवा ग्रामीण भारत के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान दे सकते हैं। - SBI यूथ फॉर इंडिया फेलोशिप 2025 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
21 से 32 वर्ष के भारतीय नागरिक, नेपाल/भूटान के नागरिक या OCI धारक जिनके पास ग्रेजुएट डिग्री हो। - SBI यूथ फॉर इंडिया फेलोशिप 2025 में क्या लाभ मिलते हैं?
16 हजार रुपए मासिक स्टाइपेंड, 2 हजार रुपए यात्रा भत्ता, 90 हजार रुपए रीएडजस्टमेंट अलाउंस, आवास, बीमा और प्रमाण पत्र।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें<br>
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें<br>
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक<br><br>
जूली और डोटासरा का आरोप,अफसरों से संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट मंगवा रही है सरकार
By Mukesh Sharma
Rajasthan Top News: निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन जारी, सरपंच चुनाव लड़ना है तो छोड़नी होगी कुर्सी
By Ashish Bhardwaj
आयुष्मान योजना में VERY HIGH RISK श्रेणी के 17 अस्पतालों की जांच, इनमें रायपुर के सात और बिलासपुर के तीन हॉस्पिटल शामिल
By Arun Tiwari
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, पांच आईपीएस समेत 8 पुलिस अफसरों के तबादले
By Sandeep Kumar
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें : कैबिनेट के बड़े फैसले से लेकर आयुष्मान फर्जीवाड़े पर कार्रवाई तक, पढ़ें दिनभर की अहम खबरें।
By Umeshwari Baghel
रोटी मेकर खरीदी में 2 करोड़ का खेल, अफसरों पर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ वेतनवृद्धि रोकी, रिटायरमेंट के बाद पूरा भुगतान भी कर दिया
By VINAY VERMA
राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की गाइडलाइन: सरपंच चुनाव लड़ना है तो छोड़नी होगी प्रशासक की कुर्सी
By Ashish Bhardwaj