जूली और डोटासरा का आरोप,अफसरों से संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट मंगवा रही है सरकार

Mukesh Sharma | Sept 30, 2026, 22:03 IST
Share
निर्वाचन आयोग  से मांगी पूरी जांच
निर्वाचन आयोग से मांगी पूरी जांच

भाजपा सरकार पर कांग्रेस के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि वह पंचायत चुनाव की संभावित उम्मीदवारों की जानकारी इकट्ठा कर रही है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोशल मीडिया पर यह तथ्य उजागर किया। उनका मानना है कि भाजपा अपनी हार से असहज होकर सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग कर रही है।

पंचायतीराज चुनावों की घोषणा से पहले ही कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर अफसरों के जरिए पंचायत चुनाव में संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट मंगवाने का गंभीर आरोप लगाया है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोशल मीडिया पर यह आरोप लगाए हैं और डोटासरा ने तो एक्स पर रिटर्निंग अफसर से एक्सेल शीट पर मांगी गई सूचना का पत्र भी पोस्ट किया है। हालांकि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने आरोप को गलत बताते हुए कहा है कि भाजपा को यह सब करने की जरुरत नहीं है और पार्टी अपने नेटवर्क के जरिए सर्वे करवा रही है।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि निकाय चुनाव के जनादेश से घबराई सरकार अब पंचायती राज चुनाव से पहले संभावित उम्मीदवारों की सूची सरकारी मशीनरी से निकलवाने में लगी है।

चुनाव अभी शुरू भी नहीं हुए और हार का डर सताने लगा है । उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए लिखा है कि,यह कौन नए-नए ज्ञान आपको दे रहा है और आप लेटर निकलवाकर डिटेल्स ले रहे हो कि कौन जिला प्रमुख, कौन प्रधान, कौन जिला परिषद सदस्य, कौन पंचायत समिति सदस्य हो सकता है, कौन सम्भावित उम्मीदवार हो सकते हैं।

मुकदमे करवाओगे या नोटिस दिलवाओगे

जूली ने सवाल उठाया है कि उन्हें यह जानकारी किसलिए चाहिए ? क्या यह सरकारी काम है? आप क्यों सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने में लगे हुए हो ? और आप फिर उनका क्या करोगे ? उन पर मुकदमे करवाओगे, उनको नोटिस दिलवाओगे, उनकी रिकवरी निकलवाओगे, उन पर छापे डलवाओगे, या उनको उठा के ले जाओगे कि फॉर्म ही नहीं भर सकें ? यह डिटेल्स आपको क्यों चाहिए ? कौन वह अधिकारी हैं जो आपके सीएमओ में बैठकर आपके इस प्रकार के आदेशों की पालना कराने में लगे हुए हैं ?

राजस्थान की जनता सब जान चुकी है कि आप नगर निकाय चुनावों में बुरी तरह हारे हो। हारे हुए चुनाव को जीत बताने के लिए पूरे प्रयास आपने किए। लोकतंत्र का हनन आपने किया। पूरी गुंडागर्दी आपके डिपार्टमेंटों के द्वारा की गई लेकिन इससे क्या होगा? राजस्थान की जनता झुकने वाली नहीं है।'

राज्य निर्वाचन आयोग करें जांच

जूली ने मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए कहा कि, अभी पंचायती राज के चुनाव आएंगे,इसमें आपको आपकी हकीकत भी नजर आ जाएगी। नगर निकाय चुनाव में भी आ गई है और बची हुई अब आ जाएगी। यह जो तानाशाही आप कर रहे हैं,यह करना छोड़ दीजिए। जो सरकारी मशीनरी है,उसका दुरुपयोग करना बंद कर दीजिए और मैं चुनाव आयोग से भी निवेदन करूंगा कि इसमें पूरी जांच कराएं कि डिटेल्स क्यों मांगी जा रही हैं।

गोविंद सिंह डोटासरा का आरोप, एसआईआर में नाम जोड़ने व कटवाने के लिए फर्जीवाड़ा कर रही भाजपा
15 Jan 2026 ,
By Mukesh Sharma
राजस्थान में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा पर एसआईआर के दौरान एसडीओ दफ्तरों में फर्जी फार्म जमा करने, अफसरों पर दबाव बनाने और डेटा माइनिंग करने का आरोप लगाया। उन्होंने गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Tags:
  • टीकाराम जूली
  • गोविंद सिंह डोटासरा
  • राजस्थान पंचायत चुनाव
  • मदन राठौड़
  • राज्य निर्वाचन आयोग जांच
  • Tikaram Jully
  • Govind Singh Dotasra
  • Panchayat Chunav 2026
Rajasthan Top News: निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन जारी, सरपंच चुनाव लड़ना है तो छोड़नी होगी कुर्सी

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन जारी, सरपंच चुनाव लड़ना है तो छोड़नी होगी कुर्सी
आयुष्मान योजना में VERY HIGH RISK श्रेणी के 17 अस्पतालों की जांच, इनमें रायपुर के सात और बिलासपुर के तीन हॉस्पिटल शामिल

By Arun Tiwari

आयुष्मान योजना में VERY HIGH RISK श्रेणी के 17 अस्पतालों की जांच, इनमें रायपुर के सात और बिलासपुर के तीन हॉस्पिटल शामिल
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, पांच आईपीएस समेत 8 पुलिस अफसरों के तबादले

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, पांच आईपीएस समेत 8 पुलिस अफसरों के तबादले
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें : कैबिनेट के बड़े फैसले से लेकर आयुष्मान फर्जीवाड़े पर कार्रवाई तक, पढ़ें दिनभर की अहम खबरें।

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें : कैबिनेट के बड़े फैसले से लेकर आयुष्मान फर्जीवाड़े पर कार्रवाई तक, पढ़ें दिनभर की अहम खबरें।
रोटी मेकर खरीदी में 2 करोड़ का खेल, अफसरों पर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ वेतनवृद्धि रोकी, रिटायरमेंट के बाद पूरा भुगतान भी कर दिया

By VINAY VERMA

रोटी मेकर खरीदी में 2 करोड़ का खेल, अफसरों पर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ वेतनवृद्धि रोकी, रिटायरमेंट के बाद पूरा भुगतान भी कर दिया
राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की गाइडलाइन: सरपंच चुनाव लड़ना है तो छोड़नी होगी प्रशासक की कुर्सी

By Ashish Bhardwaj

राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की गाइडलाइन: सरपंच चुनाव लड़ना है तो छोड़नी होगी प्रशासक की कुर्सी
MP के सरकारी स्कूलों में ड्रॉपआउट रोकने का प्लान अटका! मॉनिटरिंग ऐसी होगी तो परफॉर्मेंस कब सुधरेगी?

By Atul Dwivedi

MP के सरकारी स्कूलों में ड्रॉपआउट रोकने का प्लान अटका! मॉनिटरिंग ऐसी होगी तो परफॉर्मेंस कब सुधरेगी?