विधानसभा में मंत्री का खुलासा-केंद्रीय अंशदान नहीं मिलने से मनरेगा में मजदूरी भुगतान में देरी
Mukesh Sharma | Mar 09, 2026, 20:02 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में मनरेगा की मजदूरी भुगतान में देरी के लिए ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने केंद्र सरकार को जिम्मेदार बताया है। खेल व युवा मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने 140 परमानेंट कोच भर्ती का किया ऐलान।
News In Short
- विधानसभा में मंत्री बोले, मनरेगा मजदूरी भुगतान में देरी के लिए केंद्र जिम्मेदार
- मंत्री ने कहा कि हमने केंद्र को लिखा है पत्र, जरुरी हुआ तो व्यक्तिगत रुप से मिलेंगे
- खेल मंत्री ने कहा कि खेल विभाग में 140 परमानेंट कोच होंगे भर्ती।
- अंग्रेजी स्कूल खोलने पर पक्ष-विपक्ष के बीच जमकर नोकझोंक।
- कांग्रेस विधायक ने डूंगरपुर पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, बेढ़म ने किए खारिज।
News In Detail
डॉ. किरोड़ी ने कहा कि केंद्रीय अंशदान नहीं मिलने के कारण मजदूरी भुगतान में देरी हुई है। अंशदान के लिए केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखी है। जरुरी हुआ तो वह व्यक्तिगत रूप से भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि जरूरी दस्तावेजों की पूर्ति नहीं होने के कारण केंद्रीय अंशदान में देरी होती है। मैटेरियल सप्लाई के टेंडर समय पर नहीं होने से भी भुगतान में देरी होती है। जैसे ही केंद्रीय अंशदान का पैसा मिलेगा बकाया मजदूरी का भुगतान कर दिया जाएगा।
140 स्थायी कोच और 700 टेंपरेरी कोच की भर्ती होगी
निर्दलीय विधायक युनूस खान ने कहा कि मेजर ध्यानचंद स्कीम में वह एक करोड़ रुपए विधायक कोटे से देने को तैयार है। सरकार भी मैचिंग ग्रांट दे तो खेल सुविधाओं का विस्तार होगा। इस पर राठौड़ ने कहा कि इसके लिए नियम हैं और वित्त विभाग के पास मामला भेजा जाएगा।
दिलावर का कांग्रेस पर हमला, भांग खाकर खोल दिए अंग्रेजी स्कूल
बीजेपी विधायक बाबा बालकनाथ के सवाल पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 3,737 स्कूलों को अंग्रेजी मीडियम में बदल दिया। लेकिन, एक भी नया पद सृजित नहीं किया और ना ही टीचर नहीं लगाए। ऐसे शिक्षक, जो अंग्रेजी मीडियम में पढ़े हुए ही नहीं थे, उन्हें इन स्कूलों में भेज दिया। शिक्षा मंत्री के जवाब पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि कांग्रेस राज में महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूलों का कैडर बना दिया था, उनका क्या हुआ? विवेकानंद मॉडल स्कूलों में अभी कितने पद खाली हैं?
एक, दो या 10 बच्चों वाले स्कूलों में सभी ग्रेड के टीचर कैसे !
जूली ने किया पलटवार
बिना शिक्षकों के 203 अंग्रेजी क्रमोन्नत कर दिए
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि केंद्र की योजना के तहत स्कूल खोले गए 134 स्कूलों में एक भी स्कूल ऐसा नहीं है जहां एक या दो बच्चे हों। आप स्वामी विवेकानंद का कैडर बनाएंगे या नहीं ? शिक्षा मंत्री पद सृजित करने का आश्वासन दिया।
टीम इंडिया के टी-20 विश्चकप जीतने की गूंज
मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि हमने वल्र्ड कप ही नहीं जीता बल्कि हमारी टीम ने तीन रिकॉर्ड भी बनाए हैं। रिकॉर्ड तीन बार जीतना बड़ी बात है। उस स्टेडियम का नाम नरेंद्र मोदी स्टेडियम था। उसका नाम टीकाराम जूली स्टेडियम तो रख नहीं सकते थे।
नेता प्रतिपक्ष जूली ने कहा कि स्टेडियम का नाम तो सरदार पटेल स्टेडियम था। आपने तो उसका नाम बदलने का काम किया है। टीम इंडिया की जीत की सब बधाई देते हैं। पिछली बार आपने हरवा दिया था, मोदीजी जब-जब मैच देखने गए टीम हार गई थी, कल मोदी नहीं गए इसलिए टीम जीत गई।
पुलिस लोगों को लूट रही
रामसांकड़ा थाने में झूठे मुकदमे में एसआई लोगों को झूठे मुकदमों में फंसा रहा है। बच्चों से मारपीट मामले में गलत लोगों को फंसाना चाहता है। लोग मेरे पास आए तो कहता है नेताओं के पाास क्यो गए? जब पुलिस सुनवाई नहीं करती तो लोग कहां जाएंगे? बिछीवाड़ा थाने में भी यही हाल है। वहां भी फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है।
घोघरा ने कहा कि थानों में एफआईआर लिखने के लिए 10 से 15 हजार देने के बाद ही एफआईआर दर्ज करते हैं। अपराधियों में भय और आमजन में विश्वास के नारे के उलट पुलिस खुद अपराधी बन गई है। हमारे इलाके में 90 प्रतिशत चालान गरीब आदिवासी लोगों के काटे जाते हैं। बिछीवाड़ा थाने से गुजरात शराब तस्करी की जाती है।
घोघरा के पुलिस पर लगाए आरोपों पर गृह राज्य मंत्री जवाह सिंह बेढ़म ने पलटवार किया तो उनके और डोटासरा के बीच नोकझोंक हुई। बेढ़म ने डबल इंजन सरकार में लूट के आरोपों को गलत बताया। डूंगरपुर में पुलिस की सख्ती से अपराधों में 16 फीसदी की कमी आई है। इस पर डोटासरा ने विधायक घोघरा के आरोपों को सौ फीसदी सही बताया। बेढ़म ने कहा कि आंकड़े बोल रहे हैं लेकिन,डोटासरा सच्चाई नहीं सुनना चाहते। डूंगरपुर पुलिस की सख्ती से अपराध कम हुए हैं।
ये भी पढ़े:-
मुकंदरा टाइगर रिजर्व में बाघिन को खुले जंगल में छोड़ा, नर बाघ MT-5 के साथ जोड़ी बनने की उम्मीद
30 लाख का पैकेज छोड़ा, पेरिस से लौटे और अब UP के 'सिंघम', यह है IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई की कहानी
दुबई में फंसे भारतीयों के लिए राजस्थानी व्यवसायी बना फरिश्ता, आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर ऐसे की सराहना
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari