10वीं के बाद पढ़ाई का खर्च उठाएगी MP Post Matric Scholarship, ऐसे करें अप्लाई

Anjali Dwivedi | Oct 27, 2025, 14:35 IST
Share
Post Matric Scholarship
Post Matric Scholarship

अगर आप मध्य प्रदेश के निवासी हैं और SC, ST और OBC वर्ग के छात्र हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। सरकार ऐसे छात्रों को 11वीं से लेकर PhD तक पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप दे रही है। यहां जानिए एमपी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप की पूरी जानकारी।

क्या आप मैट्रिक यानी 10वीं पास कर चुके हैं और आगे 11वीं, 12वीं या कॉलेज की पढ़ाई करना चाहते हैं। पैसों की कमी आपके पढ़ाई के आड़े आ रही है? तो टेंशन मत लीजिए।

मध्य प्रदेश सरकार आपके लिए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप (Post Matric Scholarship) योजना शुरू की है। राज्य सरकार 11वीं कक्षा से लेकर PhD तक की पढ़ाई करने वाले छात्रों को एमपी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप (MP Post Matric Scholarship) के तहत आर्थिक मदद दे रही है।

क्या है पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप?

यह स्कॉलरशिप खासकर SC, ST, OBC और EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के स्टूडेंट्स के लिए है। इस योजना के तहत, सरकार आपके पढ़ने का पूरा खर्चा उठाती है। इसमें आपकी कॉलेज/स्कूल की फीस (Non-Refundable Fees) वापस की जाती है और साथ ही आपको हर महीने रहने-खाने (Hostel/Mess) का खर्चा भी मिलता है।

इसका फायदा किसे मिलेगा?

Post Matric Scholarship योजना मुख्य रुप से गरीब परिवार के बच्चे पैसों की वजह से अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़ें और अच्छे से हायर एजुकेशन पूरी कर सकें।

  • आप इसके लिए एलिजिबल हैं या नहीं?
  • स्कॉलरशिप का फायदा लेने के लिए आपको कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी:
  • आप अपने राज्य के परमानेंट रेसिडेंट होने चाहिए।
  • आपका एडमिशन 11वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) या किसी भी टेक्निकल कोर्स में होना चाहिए।
  • आप SC, ST, OBC या EWS कैटेगरी से होने चाहिए।
सबसे जरूरी: आपके माता-पिता की एनुएल इनकम सरकार द्वारा तय लिमिट से कम होनी चाहिए। (जैसे, बहुत से राज्यों में यह लिमिट 2 लाख सालाना है, इसलिए अपने राज्य की वेबसाइट पर जरूर चेक करें)।

आवेदन कैसे करें?

इस स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई करना बहुत आसान है। आपको अपने राज्य के सोशल जस्टिस एंड एम्पावरमेंट डिपार्टमेंट की ऑफिशियल स्कॉलरशिप पोर्टल पर जाना होगा।

  • सबसे पहले पोर्टल पर Register करें।
  • अगर आप पहली बार अप्लाई कर रहे हैं तो New Application पर क्लिक करें।
  • अगर आप पिछली बार भी स्कॉलरशिप ले चुके हैं, तो Renewal पर क्लिक करें।
  • जरूरी डॉक्युमेंट्स को स्कैन करके अपलोड करें।

पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए कौन से डॉक्युमेंट्स हैं जरूरी?

  • आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
  • जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate)
  • पिछली क्लास की मार्कशीट (Last Class Marksheet)
  • करंट फीस की रसीद (Current Fee Receipt)
  • बैंक पासबुक की कॉपी- ध्यान रहे, बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना चाहिए।

एक जरूरी सलाह

स्कॉलरशिप की रकम सीधे आपके बैंक अकाउंट में भेजी जाती है, इसलिए आपका बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना बहुत जरूरी है। कोई भी सरकारी योजना के आवेदन की लास्ट डेट और लेटेस्ट रूल्स जानने के लिए हमेशा अपने राज्य की ऑफिशियल वेबसाइट ही चेक करें। कोई भी गलत जानकारी देने पर आपका आवेदन रद्द हो सकता है। तो, फटाफट अप्लाई करें और अपनी पढ़ाई बिना किसी रुकावट के पूरी करें।

स्रोत - यह जानकारी मध्य प्रदेश राज्य द्वारा संचालित वेबसाइट hescholarship.mp.gov.in से ली गई है। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर विजिट करें।

ये खबरें भी पढ़ें...

SBI Asha Scholarship: 9वीं से PG छात्रों को 20 लाख तक की मदद, यहां जानें कैसे करें अप्लाई?

UNESCO Internship Program 2025: यूनेस्को के साथ काम करने का मौका, ऐसे करें अप्लाई

MBBS Seats Increased: NMC ने 2024-25 के लिए 41 मेडिकल कॉलेजों और 10,650 नई सीटों को दी मंजूरी

बोर्ड एग्जाम टॉपर कैसे बनें! यहां जानें 10 आसान स्टडी टिप्स जो आपको बनाएंगे क्लास का टॉपर

Tags:
  • Post Matric Scholarship
  • क्या है पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • scholarship
  • स्कॉलरशिप
  • एजुकेशन
  • सरकारी योजना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By Umeshwari Baghel

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर