SSC CGL 2025 ने जारी किया CGL 2025 का नोटिफिकेशन, 14 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

Kaushiki | Jun 10, 2025, 11:11 IST
Share
SSC CGL 2025 EXAM
SSC CGL 2025 EXAM

SSC CGL 2025 के तहत 14,582 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें आवेदन प्रक्रिया 4 जुलाई 2025 तक चलेगी। ये परीक्षा दो चरणों में होगी और उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता के आधार पर चयनित किया जाएगा।

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सोमवार 9 जून 2025 को SSC CGL 2025 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया। इस भर्ती के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में कुल 14 हजार 5 सौ 82 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 4 जुलाई 2025 तक जारी रहेगी। यह परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी जिसमें टियर-1 और टियर-2 शामिल हैं। यहां जानें बाकी की इनफार्मेशन...

SSC CGL 2025: पदों की सूची

इस भर्ती में विभिन्न विभागों में पदों की नियुक्ति की जाएगी:

  • असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर
  • इनकम टैक्स इंस्पेक्टर
  • सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर
  • सब-इंस्पेक्टर (सीबीआई, एनआईए)
  • डिवीजनल अकाउंटेंट
  • रिसर्च असिस्टेंट
  • इनकम टैक्स इंस्पेक्टर
  • सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर
  • एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट
  • रिसर्च असिस्टेंट
  • सीनियर सचिवालय सहायक/अपर डिवीजन क्लर्क
  • सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट
  • टैक्स असिस्टेंट और कई अन्य पद।
ये खबर भी पढ़ें... SSC Recruitment 2025 : SSC ने निकाली स्टेनोग्राफर के लिए वैकेंसी, 1 लाख तक मिलेगी सैलरी

रिक्रूटमेंट प्रोसेस

SSC CGL परीक्षा दो लेवल्स में आयोजित की जाएगी:

  • टियर-1: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CPT) जिसमें 200 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे।
  • टियर-2: पेपर I (सभी पदों के लिए अनिवार्य), पेपर II केवल उन उम्मीदवारों के लिए जिनका आवेदन जूनियर स्टेटिस्टिक्स अफसर (JSO) के लिए है।
  • टीयर 1 परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन और जनरल अवेयरनेस जैसे चार विषयों से सवाल पूछे जाएंगे।
  • उम्मीदवारों द्वारा की गई गलतियों के लिए आधे नंबर काटे जाएंगे।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन:

  • सभी पदों के लिए उम्मीदवारों को किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए, सिवाय जूनियर स्टेटिस्टिक्स अफसर और स्टैटिस्टिकल इन्वेस्टिगेटर (ग्रेड-II) के लिए।
उम्र सीमा:

  • उम्र सीमा अलग-अलग पदों के लिए 18 से 32 वर्ष के बीच है।
  • एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के मुताबिक छूट दी जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें... पक्की कर लें अपनी परीक्षा की तैयारी, SSC Exam Calendar 2025 हुआ जारी, देखें पूरा शेड्यूल

SSC CGL की इम्पोर्टेन्ट डेट्स

आवेदन की शुरुआत: 9 जून 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 4 जुलाई 2025
टियर-1 परीक्षा: 13 अगस्त से 30 अगस्त 2025 तक
टियर-2 परीक्षा: दिसंबर 2025

आवेदन प्रक्रिया

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को SSC की वेबसाइट ssc.gov.in पर लॉगिन करना होगा।
  • फिर वे जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करके एप्लीकेशन फी का पेमेंट कर सकते हैं।
  • आवेदन के बाद उम्मीदवार को 100 रुपए का पेमेंट देना होगा।
  • हालांकि, आवेदन में कोई भी संशोधन करने पर पेमेंट वृद्धि होगी।
  • ये रही नोटिफिकेशन 👇...


ये खबर भी पढ़ें... SSC CPO 2025 भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, इन सुरक्षाबलों में मिेलेगी जॉब

SSC CGL परीक्षा क्या है

SSC CGL (Staff Selection Commission Combined Graduate Level) एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जो कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाती है।

इसका उद्देश्य केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में ग्रेजुएट उम्मीदवारों की भर्ती करना है। इसमें कई पदों के लिए परीक्षा होती है, जैसे असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, इंस्पेक्टर, टैक्स असिस्टेंट आदि। परीक्षा दो चरणों में होती है: टियर-1 और टियर-2।

ऐसे करें तैयारी

  • सिलेबस को समझें: SSC CGL का पूरा सिलेबस जानकर तैयारी की शुरुआत करें।
  • समय प्रबंधन: रोजाना स्टडी के लिए एक टाइम टेबल बनाएं।
  • पिछली परीक्षाओं का एनालिसिस: पुराने प्रश्न पत्रों को हल करके परीक्षा के पैटर्न को समझें।
  • संचालित टेस्ट करें: मॉक टेस्ट से अपनी गति और सटीकता बढ़ाएं।
  • वोकैबुलरी और गणित पर ध्यान दें: अंग्रेजी और गणित के विषयों पर विशेष ध्यान दें।
  • नोट्स बनाएं: महत्वपूर्ण टॉपिक्स और फार्मूले का नोट्स बनाकर बार-बार रिवीजन करें।
  • हेल्दी रूटीन अपनाएं: पर्याप्त नींद और आराम लेकर मानसिक स्थिति को बेहतर बनाएं।
ये खबर भी पढ़ें... SSC की भर्तियों में OTR फॉर्म में भरी जानकारी होगी मान्य, आयोग ने किया स्पष्ट

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬

👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

SSC CGL Exam | SSC CGL Tier 1 Exam | SSC CGL Tier 1 Exam Date | SSC 2025 | कर्मचारी चयन आयोग भर्ती | कर्मचारी चयन आयोग भर्ती परीक्षा | कर्मचारी चयन आयोग में नौकरी | govt jobs 2025 | JOBS 2025 | सरकारी नौकरी

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • SSC
  • कर्मचारी चयन आयोग
  • कर्मचारी चयन आयोग में नौकरी
  • कर्मचारी चयन आयोग भर्ती परीक्षा
  • Jobs
  • कर्मचारी चयन आयोग भर्ती
  • SSC CGL Exam
  • SSC CGL Tier 1 Exam
  • SSC CGL Tier 1 Exam Date
  • SSC 2025
  • JOBS 2025
  • govt jobs 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा