/sootr/media/media_files/2025/11/28/delhi-police-2025-11-28-16-24-41.jpg)
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह खबर जरूरी है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा की एग्जाम डेट आउट कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया में कुल चार भर्तियां शामिल हैं। इस परीक्षा के बाद कुल 9 हजार 364 पद भरे जाएंगे। परीक्षा दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में आयोजित की जाएगी।
भर्तियों का पूरा शेड्यूल
सबसे पहले कांस्टेबल (ड्राइवर) की परीक्षा होगी।
| एग्जाम का नाम | एग्जाम की तारीख | वैकेंसी (पद) |
| कांस्टेबल (ड्राइवर)-पुरुष | 16 और 17 दिसंबर, 2025 | 737 |
| कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पुरुष और महिला | 18 दिसंबर, 2025 से 6 जनवरी, 2026 | 7565 |
| हेड कांस्टेबल (मिनिस्टीरियल) | 07 से 12 जनवरी, 2026 | 509 |
| हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) | 15 से 22 जनवरी, 2026 | 553 |
कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव की भर्ती सबसे बड़ी है। इसमें7 हजार 565 वैकेंसी भरी जाएंगी। इसकी परीक्षा 18 दिसंबर से 6 जनवरी 2026 तक चलेगी।
हेड कांस्टेबल (मिनिस्टीरियल) परीक्षा 7 से 12 जनवरी 2026 तक होगी। हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) परीक्षा 15 जनवरी से 22 जनवरी 2026 तक होगी।
ये खबरें भी पढ़ें...
RRB Group D Exam 2025: रेलवे ग्रुप डी परीक्षा की शेड्यूल जारी, जानिए कब से है एग्जाम
UPSC इंजीनियरिंग सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा डेट सीट जारी, जानें कब से है एग्जाम
कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव: परीक्षा पैटर्न (CBT)
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव भर्ती का पैटर्न समझना बहुत जरूरी है। यह भर्ती परीक्षा कम्प्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) होगी। यह टेस्ट एक-एक नंबर के 100 मल्टीप्ल चॉइस क्वेश्चन का होगा।
इस परीक्षा में चार सेक्शन होंगे
| सेक्शन (विषय) | प्रश्नों की संख्या | नंबर |
| सामान्य ज्ञान | 50 क्वेश्चन | 50 नंबर |
| रीजनिंग | 25 क्वेश्चन | 25 नंबर |
| न्यूमेरिकल एबिलिटी | 15 क्वेश्चन | 15 नंबर |
| कम्प्यूटर | 10 क्वेश्चन | 10 नंबर |
Delhi Police में कुल 100 क्वेश्चन 100 नंबरों के होंगे। हर एक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई नंबर (0.25) काटा जाएगा।
फिजिकल टेस्ट के नियम
| लिंग | 1600 मीटर दौड़ | लंबी कूद | ऊंची कूद |
|---|---|---|---|
| पुरुष | 6 मिनट | 14 फीट | 3.9 फीट |
| महिला | 8 मिनट | 10 फीट | 3 फीट |
सिलेक्शन का आधार: सिलेक्शन की फाइनल मेरिट लिखित परीक्षा (CBT) में मिले नंबरों से ही बनेगी।
ये खबरें भी पढ़ें...
JEE Mains 2026 के रजिस्ट्रेशन शुरू, ये रही जरूरी प्रोसेस, जानिए कब से है एग्जाम
बोर्ड एग्जाम टॉपर कैसे बनें! यहां जानें 10 आसान स्टडी टिप्स जो आपको बनाएंगे क्लास का टॉपर
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us