SWAYAM Portal पर IIM के 10 फ्री ऑनलाइन कोर्स, करियर ग्रोथ का सुनहरा मौका

Kaushiki | Feb 17, 2025, 10:18 IST
Share
IIM FREE COURSES
IIM FREE COURSES

IIM अब केवल मैनेजमेंट तक सीमित नहीं हैं, बल्कि SWAYAM पोर्टल पर फ्री ऑनलाइन कोर्स में भी छात्रों और प्रोफेशनल्स को सशक्त बना रहे हैं। तो क्या आपने इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाया..

Free Online Courses:भारत में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) को आमतौर पर सबसे अच्छा मैनेजमेंट कोर्स के लिए जाना जाता है। लेकिन अब इनका स्कोप केवल मैनेजमेंट तक सीमित नहीं है।

आपको बता दें कि, IIM अब फाइनेंशियल मैनेजमेंट, डिजिटल मार्केटिंग, मशीन लर्निंग, अकाउंटिंग और अन्य क्षेत्रों में भी फ्री ऑनलाइन कोर्स देने की तैयारी कर रहे हैं। ये सभी कोर्स सरकार द्वारा संचालित स्वयं (SWAYAM) पोर्टल पर मौजूद हैं। चलिए इसके बारें में जानें...

फ्री ऑनलाइन कोर्स की खासियत

IIM के ये कोर्स पूरी तरह से ऑनलाइन उपलब्ध हैं। ये कोर्स किसी भी छात्र या प्रोफेशनल के लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं। इस कोर्स की टाइम पीरीयड 6 से 8 सप्ताह के बीच होती है और परीक्षा पास करने के बाद प्रमाण पत्र (certificate) भी दिया जाता है।

IIM के 10 फ्री कोर्स

BUSINESS
BUSINESS


  • बिजनेस कम्युनिकेशन एसेंशियल्स (IIM Bangalore)
    ये कोर्स उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी है जो अपनी कम्युनिकेशन स्किल्स को सुधारना चाहते हैं। इस कोर्स के माध्यम से छात्र प्रभावी बिजनेस कम्युनिकेशन सीख सकते हैं। इसकी टाइम पीरीयड 6 सप्ताह है और परीक्षा 18 मई, 2025 को आयोजित की जाएगी। एडमिशन की अंतिम तिथि 28 फरवरी, 2025 है।
FFFIN
FFFIN


  • बैंकिंग और फाइनेंशियल मार्केट (IIM Bangalore)
    इस कोर्स में फाइनेंशियल सिस्टम में जोखिमों जैसे कि क्रेडिट रिस्क, इंटरेस्ट रेट रिस्क, फॉरेन एक्सचेंज रिस्क, ऑपरेशनल रिस्क आदि को आंकने और मैनेज करने के तरीके सिखाए जाते हैं। इसकी टाइम पीरीयड 6 सप्ताह की है और इसमें एडमिशन 28 फरवरी, 2025 तक लिया जा सकता है।
BEHAVIOUT
BEHAVIOUT


  • एडवांस टॉपिक्स इन ऑर्गेनाइज़ेशनल बिहेवियर (IIM Shillong)
    इस कोर्स के माध्यम से छात्र संगठनात्मक व्यवहार के गहरे पहलुओं को समझ सकते हैं। ये कोर्स 6 सप्ताह का है और परीक्षा 17 मई, 2025 को होगी।
FB
FB


  • स्ट्रेटेजिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट (IIM Bangalore)
    इस कोर्स में फाइनेंशियल स्टेटमेंट एनालिसिस, इन्वेस्टमेंट और फाइनेंसिंग, मर्जर और एक्विजिशन जैसे विषयों को सिखाया जाता है। इसकी टाइम पीरीयड 8 सप्ताह की है।
VALUATION
VALUATION


  • वेल्यूएशन एंड क्रिएटिंग सस्टेनेबल वेल्यू (IIM Bangalore)
    ये कोर्स वेल्यूएशन के विभिन्न तरीकों को समझाने में मदद करता है। इस कोर्स की टाइम पीरीयड 6 सप्ताह की है और एडमिशन 28 फरवरी, 2025 तक खुले रहेंगे।
SEO
SEO


  • डिजिटल मार्केटिंग (IIM Bangalore)
    इस कोर्स के माध्यम से छात्र डिजिटल मार्केटिंग के मूलभूत (basic) और आधुनिक सिद्धांतों (modern theories) को सीख सकते हैं। इसकी टाइम पीरीयड 6 सप्ताह की है और एडमिशन की अंतिम तिथि 28 फरवरी, 2025 है।
HRM
HRM


  • HRM स्ट्रेटेजी एग्जीक्यूशन (IIM Ahmedabad)
    ये कोर्स मानव संसाधन प्रबंधन (human resource management) की रणनीतियों और उनके कार्यान्वयन (execution) पर केंद्रित है। इसकी टाइम पीरीयड 6 सप्ताह की है और इसे IIM Ahmedabad के प्रोफेसर आदित्य क्रिस्टोफर मोसेस पढ़ाएंगे।
DATA
DATA


  • डेटा-ड्रिवन मार्केटिंग डिसीजन मेकिंग (IIM Visakhapatnam)
    ये कोर्स मार्केटिंग में डेटा-आधारित निर्णय लेने की प्रक्रिया को समझने में मदद करता है। इस कोर्स की टाइम पीरीयड 8 सप्ताह की है।
FINANCE
FINANCE


  • फाइनेंशियल अकाउंटिंग एंड एनालिसिस (IIM Bangalore)
    इस कोर्स में वित्तीय लेखांकन (financial Accounting) और विश्लेषण (Analysis) की तकनीकों को सिखाया जाता है। इसमें वित्तीय रिपोर्ट को समझने और विश्लेषण करने पर ध्यान दिया जाता है।
AII
AII


  • जेनरेटिव एआई और लार्ज लैंग्वेज मॉडल (IIM Bangalore)
    ये कोर्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (artifical Intelligence) और जेनरेटिव एआई (Generative AI) के सिद्धांतों पर आधारित है। इसकी टाइम पीरीयड 8 सप्ताह की है और एडमिशन की अंतिम तिथि 28 फरवरी, 2025 है।

IIM क्या है

IIM (Indian Institute of Management) भारत के शीर्ष बिजनेस स्कूलों का एक समूह है, जो मैनेजमेंट एजुकेशन और रिसर्च के लिए प्रसिद्ध हैं। ये संस्थान मुख्य रूप से MBA, Executive MBA, PhD, और विभिन्न मैनेजमेंट कोर्सेज ऑफर करते हैं।

SWAYAM क्या है

SWAYAM (Study Webs of Active Learning for Young Aspiring Minds) स्वयं पोर्टलभारत सरकार का एक डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म है, जिसे Ministry of Education ने 2017 में लॉन्च किया। इसका उद्देश्य उच्च शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट और प्रोफेशनल कोर्सेज को मुफ्त में ऑनलाइन उपलब्ध कराना है।

इसमें AICTE, UGC, NPTEL, IGNOU और अन्य प्रमुख संस्थानों द्वारा प्रमाणित कोर्सेज मिलते हैं। ये प्लेटफॉर्म स्कूल, कॉलेज, और वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए फायदेमंद है, जहां वीडियो लेक्चर्स, ई-स्टडी मटेरियल, क्विज और असाइनमेंट उपलब्ध होते हैं। कोर्स पूरा करने पर सर्टिफिकेट भी मिलता है, जो करियर ग्रोथ में मदद करता है। यह मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर फ्री में एक्सेस किया जा सकता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • AICTE
  • ministry of education
  • Indian Institute of Management
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट
  • Free Online Courses
  • स्वयं पोर्टल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच