UPSC CSE 2025: एप्लीकेशन डेट हुई एक्सटेंड, जानें नई डेडलाइन

Kaushiki | Feb 09, 2025, 11:57 IST
Share
exam time
exam time

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के लिए आवेदन की तारीख अब बढ़ा दी गई है। परीक्षा 25 मई को होगी। यहां जानें आवेदन और करेक्शन के लास्ट डेट परीक्षा 25 मई को होगी, तो तैयार रहें...

यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 (IAS और IFS) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। पहले यह तिथि 11 फरवरी को निर्धारित की गई थी, लेकिन अब इच्छुक अभ्यर्थी 18 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं।

बता दें कि, परीक्षा का आयोजन 25 मई को देशभर में होगा। यह परीक्षा देश के कई प्रमुख परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही आवेदन में संशोधन (Amendment) के लिए आयोग ने करेक्शन डेट्स भी जारी कर दी हैं। परीक्षा केंद्र में एंट्री के लिए एडमिट कार्ड और पहचान पत्र ले जाना जरूरी है।

ये खबर भी पढ़ें...

परीक्षा तिथि और केंद्र

यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 25 मई 2025 को किया जाएगा। देशभर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर ये परीक्षा निर्धारित समय पर आयोजित होगी। परीक्षा के कुछ दिन पहले आयोग उम्मीदवारों (commission candidates) के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में एंट्री के लिए एडमिट कार्ड और एक पहचान पत्र साथ ले जाना जरूरी होगा। बिना इन डॉक्यूमेंट्स के परीक्षा में एंट्री नहीं मिलेगा।

आवेदन शुल्क

  • बता दें कि, आयोग ने सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए निर्धारित किया है।
  • ये फीस ऑनलाइन जमा किया जा सकता है।
  • वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और सभी महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गई है।
  • उन्हें बिना फीस के आवेदन की अनुमति है।

ये खबर भी पढ़ें..

करेक्शन विंडो ओपनिंग डेट

  • यूपीएससी द्वारा करेक्शन विंडो 19 फरवरी 2025 को खोली जाएगी
  • यह 25 फरवरी 2025 तक खुली रहेगी।
  • जिन अभ्यर्थियों से आवेदन फॉर्म भरते समय कुछ गलती हो गई हो, वे इन तिथियों में सुधार कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन

यूपीएससी सीएसई 2025 के लिए आवेदन करने के लिए

  • अभ्यर्थियों को सबसे पहले आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.gov.in पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा।
  • इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म को भरें।
  • उम्मीदवारों को पर्सनल डिटेल्स, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी जानकारी भरनी होगी।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी होने पर फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें।

ये खबर भी पढ़ें...

प्रीलिम परीक्षा और कटऑफ

  • प्रीलिम परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण यानी मुख्य परीक्षा (Mains) में जाने का मौका मिलेगा।
  • प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों को कटऑफ अंक लाना जरूरी होगा।
  • परीक्षा की तिथि से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे।

ये खबर भी पढ़ें..

FAQ

  1. यूपीएससी सीएसई 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
    आवेदन की अंतिम तिथि 18 फरवरी 2025 है।
  2. क्या आवेदन में त्रुटि होने पर सुधार का अवसर मिलेगा?
    हां, 19 फरवरी से 25 फरवरी 2025 के बीच करेक्शन विंडो ओपन रहेगी।
  3. यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा कब होगी?
    परीक्षा का आयोजन 25 मई 2025 को होगा।
  4. एडमिट कार्ड कब और कैसे मिलेगा?
    परीक्षा से कुछ दिन पूर्व एडमिट कार्ड यूपीएससी पोर्टल पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • संघ लोक सेवा आयोग
  • एजुकेशन न्यूज
  • यूपीएससी
  • यूपीएससी में ऐसे करें अप्लाई
  • UPSC CSE
  • यूपीएससी प्रीलिम्स
  • UPSC CSE Prelims
  • देश दुनिया न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि