UPSC Interview Crack Tips: पहले प्रयास में सरकारी नौकरी पाने की 5 गोल्डन टिप्स

Anjali Dwivedi | Nov 17, 2025, 11:54 IST
Share
upsc
upsc

UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का रिजल्ट आ गया है। इंटरव्यू की तैयारी शुरू कर दें। यहां पहली बार में इंटरव्यू क्रैक करने के लिए कुछ आसान और जरूरी टिप्स दिए गए हैं।

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, कुल 2 हजार 736 उम्मीदवार upsc mains result में सफल हुए हैं। कुछ ही दिनों में upsc interview भी आयोजित हो जाएगा। यहां कुछ टिप्स हैं जिनकी मदद से आप पहले ही प्रयास में सरकारी नौकरी पा सकते हैं।

अगला चरण इंटरव्यू

UPSC CSE मुख्य परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को अब इंटरव्यू की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। यह अगला चरण पर्सनालिटी इंटरव्यू होता है। इसमें कैंडिडेट्स से सवाल-जवाब किए जाते हैं।

कब तक होगा UPSC CSE इंटरव्यू 2025

UPSC CSE सेवा मुख्य परीक्षा के कुछ दिन बाद इंटरव्यू आयोजित होता है।

समय सीमा: लगभग 3 से 4 हफ्ते में आयोग की ओर से इंटरव्यू आयोजित होगा।

टेंटेटिव डेट: UPSC इंटरव्यू की टेंटेटिव डेट 3 दिसंबर से 10 दिसंबर 2025 के बीच हो सकती है।

ये खबरें भी पढ़ें...

UPSC इंजीनियरिंग सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा डेट सीट जारी, जानें कब से है एग्जाम

PDCC Bank में सरकारी नौकरी: पुणे डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक में भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन

पहली बार में सफलता पाने की स्ट्रेटजी

अगर आप पहली बार में इंटरव्यू क्रैक करना चाहते हैं, तो ये टिप्स आपके लिए बहुत काम की हो सकती हैं।

1. अपने बारे में सब कुछ जानें

बातचीत जरूरी: इंटरव्यू के लिए सिर्फ अच्छा दिखना नहीं, बोलना भी बहुत जरूरी है।

जरूरी जानकारी: अपने शौक, कार्य अनुभव, शिक्षा और रहने वाले स्थान के बारे में अच्छे से जानें।

तैयारी: इंटरव्यू के दौरान आपके बारे में सवाल पूछे जा सकते हैं। इसलिए पूरी तैयारी रखें।

2. सिविल सेवा में शामिल होने का उद्देश्य साफ रखें

क्लियर ऑब्जेक्टिव: आप सिविल सेवा में क्यों शामिल होना चाहते हैं। यह आपको पहले ही समझ लेना चाहिए।

सही जवाब: अक्सर इंटरव्यू में ऐसे सवाल पूछे जाते हैं। आपका जवाब स्पष्ट और साफ होना चाहिए।

जानना क्या चाहते हैं: वे यह जानना चाहते हैं कि आपका उद्देश्य क्या है।

3. सामान्य ज्ञान और करेंट अफेयर्स पर महारत

वर्तमान मामले: वर्तमान मामलों और सामान्य ज्ञान में महारत हासिल करना ज़रूरी है।

तैयारी का स्तर: अपनी तैयारी को ऐसी रखें कि कुछ भी पूछ लिया जाए तो आपके पास जवाब हो।

विषय: सामान्य ज्ञान और करेंट अफेयर्स से संबंधित कुछ भी पूछा जा सकता है।

4. बॉडी लैंग्वेज पर ध्यान दें

बात करने का तरीका: बोलने के साथ आप किस तरह से कुछ कह रहे हैं। इसका भी ध्यान रखना जरूरी है।

भूमिका: इंटरव्यू के दौरान बॉडी लैंग्वेज की भूमिका खास होती है।

काम शुरू करें: इसलिए इस पर अभी से काम शुरू कर दें।

5. सिविल सेवक की भूमिका समझें

समझ जरूरी है: एक सिविल सेवक की भूमिका क्या होती है। इसे समझना बहुत जरूरी है।

आसान जवाब: जब आप पहले से इस बारे में जानते होंगे। तो जवाब देना आसान होगा।

तरीका: इंटरव्यू के दौरान आप अच्छे तरीके से जवाब दे पाएंगे।

6. मॉक इंटरव्यू और वीडियो देखें

वीडियो देखना: पहले से ही अलग-अलग इंटरव्यू की वीडियो देख लें।

सवाल: उन सवालों को जान लें जो अक्सर इंटरव्यू में पूछे जाते हैं।

स्ट्रेटजी: टेंटेटिव क्वेश्चन के लिए स्ट्रेटजी बनाना भी जरूरी है। इंटरव्यू में सफल होने के लिए अपनी तैयारी पूरी रखें।

ये खबरें भी पढ़ें

IIT Gandhinagar में निकली जॉब वैकेंसी, अप्लाई करने की आखिरी मौका आज

Banking Sector में करियर बनाने के लिए फॉलो करें यह रास्ता, आपकी किस्मत चमक उठेगी

Tags:
  • संघ लोक सेवा आयोग
  • सरकारी नौकरी
  • UPSC
  • upsc mains
  • upsc mains result
  • upsc interview
  • UPSC CSE
  • सिविल सेवा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच