UPSC की तैयारी में कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? इन टिप्स को फॉलो कर बनिए सफल

Anjali Dwivedi | Mar 21, 2026, 17:33 IST
Share
upsc-prelims-2026
upsc-prelims-2026

UPSC 2026 की तैयारी के लिए एक्सपर्ट ऋषभ शर्मा ने स्मार्ट रिविजन और टाइम मैनेजमेंट के मंत्र दिए हैं। जानें कैसे कम समय में बेहतर प्लानिंग और PYQ की मदद से आप प्रीलिम्स क्रैक कर सकते हैं।

UPSC प्री-एग्जाम 2026 की घड़ी नजदीक आ गई है और इसके साथ ही लाखों अभ्यर्थियों के दिल की धड़कनें तेज हो चुकी हैं। लेकिन क्या इस सबसे कठिन परीक्षा को पास करने के लिए सिर्फ दिन-रात की मेहनत काफी है?

यूपीएससी (यूपीएससी सिविल सर्विस) कोचिंग ऋषभ शर्मा एक्सपर्ट का मानना है कि इस अंतिम समय में कड़ी मेहनत से ज्यादा स्मार्ट वर्क जरूरी है। उन्होंने बताया कि स्मार्ट रिविजन, प्रीवियस ईयर के सवाल (PYQ) और सटीक टाइम मैनेजमेंट ही वह चाबी है जो सफलता का दरवाजा खोल सकती है।

ऐसे बनाएं 60 दिनों का एक्शन प्लान

ऋषभ शर्मा के मुताबिक, परीक्षा से लगभग 60 दिन पहले छात्रों को अपना पूरा शेड्यूल बदलने की जरूरत है। इस समय सबसे बड़ी चुनौती बहुत ज्यादा सिलेबस को कम समय में कवर करना है। उन्होंने सलाह दी है कि अब पूरी किताबें पढ़ने का वक्त नहीं बचा है।

अभ्यर्थियों को डेली टारगेट सेट करने चाहिए, जिसमें कम से कम 1-2 घंटे सिर्फ रिविजन के लिए हों। अब फोकस टॉपिक की प्राथमिकता (Priority) और अधिक से अधिक MCQ सॉल्व करने पर होना चाहिए।

फर्स्ट और लास्ट अटेम्प्ट को कैसे जीतें?

इस साल कई छात्र पहली बार मैदान में उतर रहे हैं, तो कईयों के लिए यह करो या मरो जैसा आखिरी मौका है। ऋषभ शर्मा कहते हैं कि पहली बार वाले छात्र अक्सर समय की अधिकता समझकर ढीले पड़ जाते हैं। जबकि लास्ट अटेम्प्ट वाले पैनिक होकर ढ़ेर सारी किताबें बटोर लेते हैं। दोनों को ही कन्फ्यूजन से बचना होगा।

स्मार्ट प्लानिंग का मतलब है- हर टॉपिक का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा कवर करना और केवल उन सेगमेंट पर ध्यान देना जो पिछले साल बार-बार पूछे गए हैं।

तैयारी के साथ मेंटल हेल्थ भी है जरूरी

अक्सर छात्र पढ़ाई के दबाव में अपनी सेहत और मानसिक स्थिति को नजरअंदाज कर देते हैं। एक्सपर्ट की सलाह है कि तनाव कम करने के लिए परिवार और दोस्तों से बात करें। रोजाना 20-25 मिनट जॉगिंग या योग जैसी शारीरिक गतिविधियां (Physical Activity) जरूर करें।

डाइट में घर का खाना और फल शामिल करें और बाहर के फास्ट फूड से तौबा कर लें। सबसे जरूरी बात- एग्जाम से 15 दिन पहले अपने सोने का साइकिल सही कर लें ताकि परीक्षा के दिन दिमाग पूरी तरह सक्रिय रहे।

नौकरीपेशा उम्मीदवारों के लिए स्मार्ट हैक्स

जो अभ्यर्थी 9 से 5 की नौकरी (Job) के साथ तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए समय ही सबसे बड़ी चुनौती है। ऐसे उम्मीदवारों को एआई (AI), ऑनलाइन पीडीएफ और मेंटरशिप का सहारा लेना चाहिए।

ऑफिस ब्रेक के दौरान करेंट अफेयर्स पढ़ना और केवल पिछले 1 साल की घटनाओं पर फोकस करना फायदेमंद रहेगा। रिविजन के लिए एक दिन में अधिकतम दो टॉपिक ही चुनें और मल्टीपल टेस्ट सीरीज के बजाय किसी एक अच्छी सीरीज पर ही भरोसा करें।

सफलता के 5 गोल्डन टिप्स

स्मार्ट रिविजन: अब पूरी किताबें पढ़ने के बजाय सिर्फ महत्वपूर्ण टॉपिक्स और MCQ पर फोकस करें।

PYQ का महत्व: पिछले सालों के प्रश्न पत्रों (PYQ) का गहराई से विश्लेषण करें, इससे सवाल पूछने के पैटर्न का पता चलता है।

हेल्थ चार्ट: मानसिक शांति के लिए योग करें और परीक्षा से 15 दिन पहले अपनी नींद का शेड्यूल दुरुस्त करें।

स्मार्ट टूल्स: नौकरीपेशा लोग तैयारी के लिए डिजिटल पीडीएफ, ऑनलाइन टेस्ट और एआई टूल्स का स्मार्ट इस्तेमाल करें।

सीमित संसाधन: कन्फ्यूजन से बचने के लिए ढेर सारी किताबों के बजाय सीमित और क्वालिटी कंटेंट पर ही भरोसा करें।

ये खबरें भी पढ़ें...

रिजल्ट में पास, क्रेडिट में फेल: अब सिबिल स्कोर से सरकारी बैैंक सरकारी नौकरी होगी पक्की

Gwalior ABV IIITM में पोस्ट-डॉक्टरल फेलो पदों के लिए मौका, ऐसे करें आवेदन

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 275 पदों पर भर्ती, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन?

IAS और IFS में क्या है फर्क? जानें किसके पास हैं ज्यादा अधिकार

Tags:
  • एआई
  • सरकारी नौकरी
  • यूपीएससी सिविल सर्विस
  • UPSC
  • सिविल सर्विस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती