Abdu Rozik जल्द करने वाले हैं शादी, जानें कौन हैं अब्दु की दुल्हनिया

अब्दु ने अपने फैंस को बताया कि वह जल्द ही शादी करने जा रहे हैं। वहीं अब्दु ने अपनी होने वाली पत्नी के लिए महंगी रिंग भी खरीदी है। अब्दु 7 जुलाई को शादी के बंधन में बंध जाएगे।

Advertisment
author-image
Dolly patil
New Update
abdyu
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

 तजाकिस्तान के रहने वाले अब्दु रोजिक ने जब से सलमान खान के शो बिग बॉस 16 में हिस्सा लिया है, तब से उनकी किस्मत के सितारे एक अलग ही बुलंदियों पर है। अब्दु ने शो खत्म होने के बाद मुंबई में खुद का एक रेस्टोरेंट भी खोला है। इसी के साथ अब्दु ने अपने फैंस को बताया कि वह जल्द ही शादी करने जा रहे हैं। वहीं अब्दु ने अपनी होने वाली पत्नी के लिए महंगी रिंग भी खरीदी है।

ये खबर भी पढ़ें....MLA रामनिवास रावत बोले- CM मोहन यादव से दोस्ती में पट्टा डलवाया

किस तारीख को शादी करेंगे अब्दु रोजिक

अब्दु रोजिक ने अपनी जिंदगी की सबसे अहम जानकारी अपने फैंस को दी है। दरअसल अब्दु ने अपने फैंस के साथ आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। रोजिक ने इस वीडियो मे अपने फैंन को बताया है कि उन्हें वह लड़की मिल गयी है, जो उनकी इज्जत करती है और बहुत प्यार दे रही है। वहीं इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही अब्दु रोजिक ने अपनी दुल्हनिया के लिए ली डायमंड रिंग भी फैंस को दिखाई। इस वीडियो को शेयर करते हुए अब्दु रोजिक ने कैप्शन में लिखा, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं कभी ऐसा प्यार ढूंढ सकूंगा जो मेरी जिंदगी में आने वाले चैलेंजस को मुसीबत न समझे। हालांकि अब्दु 7 जुलाई को शादी के बंधन में बंध जाएगे।

ये खबर भी पढ़ें....श्रीकांत के रोल में राजकुमार राव ने किया कमाल

कौन हैं अब्दु की दुल्हनिया

यू तो अब्दु इंडिया से बेहद प्यार करते है, लेकिन आपको सुनकर हैरानी होगी कि अब्द की दुल्हनिया UAE के शरजह की रहने वाली है। अब्दु रोजिक ने जैसे ही ये खुशी अपने फैंस के साथ बांटी उनके फैंस ने उनकी दुल्हन को देखने की डिमांड कर दी।

ये खबर भी पढ़ें.....Lok Sabha elections : सीएम साय के विधानसभा क्षेत्र में ही मतदान कम

माइक्रोसॉफ्ट का गेमिंग स्टोर देगा एपल को चुनौती

Abdu Rozik