तलाक की खबरों के बीच एक साथ नजर आए ऐश्वर्या और अभिषेक, तस्वीरें वायरल

Sourabh Bhatnagar | Dec 06, 2024, 15:12 IST
Share
aishwarya and abhishek
aishwarya and abhishek

हाल ही में बॉलीवुड के चर्चित कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों को मुंबई में एक पार्टी के दौरान एक साथ देखा गया।

हाल ही में बॉलीवुड के चर्चित कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों को मुंबई में एक पार्टी के दौरान एक साथ देखा गया। तलाक की अफवाहों के बीच सामने आई इन तस्वीरों ने फैंस को राहत दी है। ऐश्वर्या अपनी मां वृंदा राय और निर्माता अनु रंजन के साथ पार्टी में मौजूद थीं। अनु रंजन ने एक सेल्फी पोस्ट की, जिसे खुद ऐश्वर्या ने क्लिक किया था।

पार्टी में ऐश्वर्या और अभिषेक ब्लैक आउटफिट में नजर आए। ऐश्वर्या ने जहां ब्लैक सूट पहना था, वहीं अभिषेक बंदगला और ट्राउजर में दिखे। सेल्फी में ऐश्वर्या और उनकी मां वृंदा राय के साथ अनु ने पोज दिया। अभिषेक भी पीछे खड़े होकर मुस्कुराते नजर आए। निर्माता मनीष गोस्वामी और अभिनेत्री आयशा जुल्का ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऐश्वर्या और अभिषेक के साथ तस्वीरें साझा कीं।

b4df172f-fa9
b4df172f-fa9

आराध्या के जन्मदिन पर नहीं दिखे थे अभिषेक

हाल ही में ऐश्वर्या ने अपनी बेटी आराध्या के 13वें जन्मदिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। इन तस्वीरों में अभिषेक नहीं दिखे थे, जिससे तलाक की अफवाहों को हवा मिली थी। लेकिन मुंबई पार्टी की इन नई तस्वीरों ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है और कपल की बॉन्डिंग को दर्शाया है।

2007 में हुई थी शादी

अभिषेक और ऐश्वर्या ने 2007 में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। जानकारी के मुताबिक दोनों की पहली मुलाकात 2006 में फिल्म धूम 2 के सेट पर हुई थी। कपल की आराध्या नामक एक बेटी है।

वर्क फ्रंट पर व्यस्त हैं दोनों

वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन आखिरी बार शूजित सरकार की फिल्म 'आई वांट टू टॉक' में नजर आए थे। उनके पास 'बी हैप्पी', 'हाउसफुल 5' और 'किंग' जैसी फिल्में पाइपलाइन में हैं। ऐश्वर्या, जो हाल ही में 51 साल की हुई हैं, मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन : पार्ट II' में नजर आई थीं।

वायरल तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल

सोशल मीडिया पर शेयर की गई इन तस्वीरों ने फैंस को खुश कर दिया है। तलाक की अफवाहों के बीच कपल का एक साथ नजर आना यह साबित करता है कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में सब कुछ ठीक है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • aishwarya rai and abhishek bachchan fight
  • actress Aishwarya Rai
  • Aishwarya Rai Movie
  • अभिषेक बच्चन
  • Abhishek Bacchan
  • aishwarya film
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान