अनंत-राधिका का प्री-वेडिंग फंक्शन, अब क्रूज में होगी सेरेमनी, फिल्म स्टार्स हुए रवाना

Dolly patil | May 27, 2024, 10:42 IST
Share
dd
dd

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की इटली में इस दिन एक बार फिर प्री-वेडिंग बैश होने जा रहा है। इसी बीच फिल्मी सितारों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

अनंत और राधिका की दूसरी प्री-वेडिंग सेरेमनी होने जा रही है। जानकारी के मुताबिक उनकी प्री-वेडिंग सेरेमनी 28 मई से 30 मई के बीच होगी। ये सेरेमनी इटली और फ्रांस के बीच समंदर में क्रूज पर सफर करते होगी। आइए आपको बताते हैं किस थीम पर होने वाली है सेरेमनी

gr
gr


कब हुई थी पहली सेरेमनी


पहली प्री-वेडिंग सेरेमनी 1 मार्च से 3 मार्च के बीच हुई थी। इसकी जगह थी जामनगर में रिलायंस कंपनी के एनिमल रेस्क्यू सेंटर वनतारा ( animal Rescue Center Vantara )। बताया जाता है कि इस इवेंट पर 1250 करोड़ खर्च हुआ था।

क्रूज पर होगी सेरेमनी


सेकंड प्री-वेडिंग सेरेमनी जिस क्रूज पर होगा उसका नाम ‘सेलिब्रिटी एसेंट’ है। ये माल्टा में बना है। ये 28 मई को इटली के पालेर्मो पोर्ट से रवाना होगा और 4 हजार 380 किलोमीटर का सफर कर सदर्न फ्रांस पहुंचेगा । मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंबानी परिवार मियामी से क्रूज मंगवाने वाला था। लेकिन फ्रांस में उस क्रूज को पार्क करने में दिक्कत आती। इसलिए अब मियामी की जगह माल्टा से सेलिब्रिटी एसेंट’ क्रूज मंगवाया गया है। ये क्रूज 5-स्टार सुविधाओं वाला तैरता हुआ रिसोर्ट है।जानकारी के मुताबिक इसे 1 दिसंबर 2023 को माल्टा में लॉन्च किया गया है।

एमपी के छोरे वेंकटेश ने दिलाई KKR को IPL 2024 की ट्रॉफी, खेली दमदार नाबाद पारी

कितनी है कैपेसिटी


इस क्रूज की पैसेंजर कैपेसिटी 3 हजार 279 है, लेकिन प्री-वेडिंग सेरेमनी में 800 गेस्ट होंगे। इनमें 300 तो VVIP होंगे। इन मेहमानों की खातिरदारी के लिए 600 हॉस्पिटैलिटी स्टाफ होंगे। यूरोपियन टूर ऑपरेटर कंपनी ( European Tour Operator Company ) अलोस्ची ब्रदर्स इसकी व्यवस्था संभालेगी।

कितने मेहमान होंगे शामिल


इस सेरेमनी में 800 गेस्ट शामिल होंगे। दुनियाभर से इस सेरेमनी में शामिल होने वाले मेहमानों को 12 विमानों के जरिए इटली लाया जाएगा। इस टूर की जिम्मेदारी यूरोपियन टूर ऑपरेटर कंपनी अलोस्ची ब्रदर्स को सौंपी गई है। अंबानी परिवार अपने 800 मेहमानों के साथ इटली के पालेर्मो शहर से यात्रा शुरू करेगा। 2700 साल पहले बसा पालेर्मो शहर सिसिली आइलैंड की राजधानी है। ये शहर इटली के इतिहास का एक अहम हिस्सा है। ये इतिहास, संस्कृति और वास्तुकला के लिए मशहूर है। जानकारी के मुताबिक 12वीं सदी में बसे पालेर्मो शहर में शाही कब्रें बनाई गई हैं।

कोलकाता ने तीसरी बार जीता IPL का खिताब, देखें आईपीएल की खास तस्वीरें

राधिका की स्पेस थीम ड्रेस


अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी ( Anant and Radhika pre-wedding ceremony )को स्पेस थीम पर रखा गया है। क्रूज की पूरी डेकोरेशन स्पेस थीम पर ही होने वाली है, वहीं मेहमानों के लिए भी एक फंक्शन के लिए ड्रेसिंग थीम स्पेस ही रखी गई है।

thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • अनंत और राधिका
  • जामनगर में रिलायंस कंपनी
  • animal Rescue Center ‘Vantara
  • एनिमल रेस्क्यू सेंटर वनतारा
  • Vantara
  • European Tour Operator Company
  • अनंत  और राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी
  • Anant and Radhika  pre-wedding ceremony
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा