टाइगर श्रॉफ की बागी 4 की रिलीज डेट हुई फिक्स, इस बार मिलेगा एक नया सरप्राइज

Kaushiki | Mar 04, 2025, 14:02 IST
Share
BAAGHI 4
BAAGHI 4

टाइगर श्रॉफ की 'बागी 4' में जबरदस्त एक्शन और नए अवतार की झलक दिखेगी, जहां उनके साथ संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज संधू भी नजर आएंगे। इस बार फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बॉलीवुड के दमदार एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपनी मच अवेटेड फिल्म 'बागी 4' की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। इस बार उनका लुक और किरदार पहले से अलग होगा। साथ ही, फिल्म के दो नए पोस्टर भी जारी कर दिए गए हैं, जिन्हें देखकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्ससिटेमेंट देखने को मिल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें...

बर्थडे पर दी फैंस को खुशखबरी

टाइगर ने 2 मार्च को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर 'बागी 4' का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "जिस फ्रैंचाइजी ने मुझे पहचान दिलाई, उसी ने अब मेरी पहचान बदल दी है। इस बार मैं बिल्कुल अलग नजर आऊंगा। उम्मीद करता हूं कि आप सब मुझे पहले की तरह ही प्यार देंगे।" इस पोस्ट के साथ उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट भी बताई, जिसे जानने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे।

इस दिन रिलीज होगी 'बागी 4'

खबरों के मुताबिक, इस बार टाइगर की 'बागी 4' 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। पोस्टर में टाइगर का लुक बेहद अलग नजर आ रहा है। उनके चेहरे पर खून के निशान हैं और उनकी आंखों में जबरदस्त निडरता झलक रही है। पोस्टर देखकर लग रहा है कि इस बार टाइगर का किरदार और भी दमदार होगा और फैंस को पहले से ज्यादा एक्शन और थ्रिलर देखने को मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें..

पोस्टर को लेकर सेलेब्स का रिएक्शन

'बागी 4' के नए पोस्टर को देखकर फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स दोनों ही एक्साइटेड हैं। टाइगर की मां आयशा श्रॉफ ने इसे उनके जन्मदिन का सबसे बेहतरीन तोहफा बताया। वहीं, फिल्म से डेब्यू कर रही मिस यूनिवर्स हरनाज संधू ने टाइगर के किरदार को लेकर लिखा, "हैप्पी बर्थडे रॉनी।" अर्जुन कपूर ने पोस्टर को देखकर कमेंट किया, "आतंक।"

ये खबर भी पढ़ें..

'बागी 4' में ये स्टार्स आएंगे नजर

फिल्म 'बागी 4' में टाइगर श्रॉफ के अलावा संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज संधू अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन ए. हर्षा ने किया है और इसे साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया जा रहा है। 'बागी 4' के अलावा टाइगर के पास 'हाउसफुल 5' भी है, जिसमें वह अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में कई अन्य बड़े सितारे भी शामिल होंगे।

ये खबर भी पढ़ें..

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Bollywood News
  • अक्षय कुमार
  • एक्टर टाइगर श्रॉफ
  • टाइगर श्रॉफ जन्मदिन
  • साजिद नाडियाडवाला
  • मनोरंजन न्यूज
  • बागी 4
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच