तलाक की खबरों के बीच ऐश्वर्या राय बच्चन ने वेडिंग रिंग की फ्लॉन्ट

Siddhi Tamrakar | Nov 22, 2024, 17:27 IST
Share
aishwarya rai
aishwarya rai

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के डाइवोर्स की खबरें पिछले कुछ समय से चर्चा में बनी हुई हैं। अब एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि बच्चन खानदान की बहू फिर से एक बड़ा हिंट दे रही हैं।

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के Divorce की खबरें पिछले कुछ समय से चर्चा में बनी हुई हैं। अब उनके फैंस भी कंफ्यूज हो रहे हैं कि क्या यह कपल वाकई अपने रास्ते अलग कर चुका है या अब भी इनका रिश्ता कायम है। इस बीच ऐश्वर्या ने अपनी लाडली बेटी आराध्या का बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इस बर्थडे पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जोरों से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अब बच्चन खानदान की बहू फिर से एक बड़ा हिंट दे रही हैं। इस हिंट को देखकर लग रहा है कि ऐश्वर्या राय अब अपने रिश्ते की सच्चाई दुनिया के सामने लाने की तैयारी कर रही हैं। आइए जानें क्या है हिंट..

आराध्या का बर्थडे किया सेलिब्रेट

ऐश्वर्या और Abhishek Bachchan की बेटी आराध्या अब 13 साल की हो गई है। Aishwarya Rai Bachchan ने बेटी आराध्या का जन्मदिन धूमधाम से मनाया है। जन्मदिन की तस्वीरों को एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इन तस्वीरों में आराध्या अपनी नानी वृंदा और मां ऐश्वर्या के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं।

तस्वीरों में ऐश्वर्याने दे दिया हिंट

यहां गौर करने वाली बात यह है कि आखिरी फोटो में ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या को गले लगा रही हैं। इस मौके पर उनकी उंगली में वेडिंग रिंग दिखाई दे रही है। वेडिंग रिंग को फ्लॉन्ट करते हुए एक्ट्रेस ने एक बार फिर पति अभिषेक बच्चन के साथ तलाक के रूमर्स को खारिज कर दिया है। बता दें कि आराध्या के बर्थडे पर अभिषेक बच्चन और बच्चन परिवार में से में कोई भी नजर नहीं आया था। इससे सोशल मीडिया यूजर्स के मन में कई सारे सवाल उठ रहे थे, लेकिन अब इन सारे सवालों पर फुल स्टॉप लग गया है।

कब से शुरू हुई अफवाह

बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक के रिश्ते में फूट पड़ने की खबर तब से सामने आ रही हैं, जब से फैंस ने दोनों को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अलग-अलग देखा था। इसके बाद से उनके डाइवोर्स के रूमर्स तेजी से फैलने लगे थे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Bollywood News
  • aishwarya rai and abhishek bachchan fight
  • मुंबई न्यूज
  • आराध्या बच्चन
  • Abhishek Bacchan
  • aishwarya rai bachhan
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
लुधियाना में हनुमंत कथा: धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर विवाद, पंजाब के शाही इमाम बोले- माफी मांगें, क्रिश्चियन लीडर अल्बर्ट दुआ भी नाराज

By Jitendra Shrivastava

लुधियाना में हनुमंत कथा: धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर विवाद, पंजाब के शाही इमाम बोले- माफी मांगें, क्रिश्चियन लीडर अल्बर्ट दुआ भी नाराज
क्या परिवार के पैसे का विवाद हत्या का कारण बन सकता है? 72 वर्षीय दादा की हत्या का मामला

By Jyoti Mahender Bhardwaj

क्या परिवार के पैसे का विवाद हत्या का कारण बन सकता है? 72 वर्षीय दादा की हत्या का मामला
छत्तीसगढ़ में नर्सिंग स्टाफ का बड़ा ऐलान: ग्रेड पे की मांग को लेकर 18 नवंबर से प्रदेशभर में आंदोलन

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में नर्सिंग स्टाफ का बड़ा ऐलान: ग्रेड पे की मांग को लेकर 18 नवंबर से प्रदेशभर में आंदोलन
19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति के साथ नई जिम्मेदारी, क्रॉप सर्वे पूरा होने के बाद ही कई अफसर होंगे रिलीव

By VINAY VERMA

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति के साथ नई जिम्मेदारी, क्रॉप सर्वे पूरा होने के बाद ही कई अफसर होंगे रिलीव
सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, बीकानेर और अलवर में हल्ला बोल

By Jageshwar prasad

सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, बीकानेर और अलवर में हल्ला बोल
आरसीडीएफ में कार्मिक एवं प्रशासन शाखा का प्रभार क्यों वापस लिया गया 8 दिन के बाद?

By Ashish Bhardwaj

आरसीडीएफ में कार्मिक एवं प्रशासन शाखा का प्रभार क्यों वापस लिया गया 8 दिन के बाद?
वन मंत्री केदार कश्यप की पत्नी को 20 करोड़ का प्लॉट देने का आरोप, RDA की नगर विकास योजना पर सवाल

By Arun Tiwari

वन मंत्री केदार कश्यप की पत्नी को 20 करोड़ का प्लॉट देने का आरोप, RDA की नगर विकास योजना पर सवाल