आरसीडीएफ में कार्मिक एवं प्रशासन शाखा का प्रभार क्यों वापस लिया गया 8 दिन के बाद?

Ashish Bhardwaj | Sept 29, 2026, 15:46 IST
Share
rcdf-shilpi-kaushik
rcdf-shilpi-kaushik

राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन में कार्मिक एवं प्रशासन शाखा को लेकर हाल के विवाद ने चर्चा का विषय बना रखा है। 16 सितंबर को केसी मीणा को उनके पद से हटाकर शिल्पी कौशिक को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। शिल्पी ने 22 सितंबर को कार्यभार ग्रहण किया, परंतु 25 सितंबर को आदेश को वापस ले लिया गया।

राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन यानी आरसीडीएफ में कार्मिक एवं प्रशासन शाखा के प्रभार को लेकर हुआ विवाद अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। 16 सितंबर को केसी मीणा से यह जिम्मेदारी हटाकर वित्तीय सलाहकार शिल्पी कौशिक को अतिरिक्त प्रभार देने का आदेश जारी हुआ था। 22 सितंबर को शिल्पी कौशिक ने इसका कार्यभार भी संभाल लिया। लेकिन इसके कुछ ही दिन बाद *वही आदेश वापस ले लिया गया।*

यानी आरसीडीएफ में एक ऐसा प्रशासनिक फेरबदल हुआ, जो पहले आदेश तक पहुंचा, फिर उसकी पालना भी हुई और करीब आठ दिन के भीतर उसे ही पलट दिया गया।

पहले चार्ज बदला, फिर आदेश ही वापस

16 सितंबर को महाप्रबंधक (मार्केटिंग) संतोष शर्मा के स्तर से कार्मिक एवं प्रशासन शाखा के प्रभार में बदलाव किया गया था। केसी मीणा के पास मौजूद जिम्मेदारी हटाकर वित्तीय सलाहकार शिल्पी कौशिक को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।

इसके बाद 22 सितंबर को शिल्पी कौशिक ने महाप्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे साफ था कि शुरुआती आदेश सिर्फ कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उसकी पालना भी हुई।

लेकिन अब 25 सितंबर को जारी नए कार्यालय आदेश के जरिए 16 सितंबर के आदेश को प्रत्याहारित कर दिया गया।

जल जीवन मिशन घोटाला: संजय बड़ाया और शुभांशु दीक्षित को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
29 Sept 2026 ,
By Mukesh Sharma
जल जीवन मिशन के तहत करोड़ों के टेंडर में गड़बड़ियों का एक नया मामला सामने आया है, जिसमें 979 करोड़ रुपये के ठेके में फर्जी अनुभव प्रमाण पत्रों का इस्तेमाल हुआ है। संजय बड़ाया और शुभांशु दीक्षित को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी है, और पूर्व मंत्री महेश जोशी की जमानत पर सुनवाई 5 अक्टूबर को निर्धारित की गई है।

जिस आदेश पर सवाल उठे, उसी पर लगा ब्रेक

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे अहम सवाल यही है कि आखिर जिस प्रशासनिक व्यवस्था को कुछ दिन पहले बदला गया था, उसे इतनी जल्दी वापस क्यों करना पड़ा?

कार्मिक एवं प्रशासन शाखा फेडरेशन की महत्वपूर्ण शाखाओं में शामिल है। कर्मचारियों से जुड़े प्रशासनिक काम, सेवा संबंधी मामले और आंतरिक प्रबंधन से जुड़े कई काम इसी शाखा से जुड़े रहते हैं। ऐसे में प्रभार बदलने के अधिकार और उसके पीछे की मंजूरी को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक था।

अब आदेश वापस होने के बाद यह सवाल और महत्वपूर्ण हो गया है कि 16 सितंबर को चार्ज बदलने का फैसला किस प्रशासनिक व्यवस्था के तहत लिया गया था और बाद में उसे वापस लेने की जरूरत क्यों पड़ी।

बीकानेर उपमहापौर चुनाव हार पर कांग्रेस का मंथन, जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन
29 Sept 2026 ,
By Jageshwar prasad
बीकानेर नगर निगम के उपमहापौर चुनाव में कांग्रेस की नसीमा बानो की हार हुई। नसीमा बानो को 38 वोट मिले जबकि भाजपा के पंकज गहलोत को 40 वोट मिले। इसके बाद कांग्रेस के भीतर क्रॉस वोटिंग के आरोप लगे हैं और जांच की मांग की गई है। कांग्रेस नेतृत्व ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित करने का आश्वासन दिया है।

एमडी की कुर्सी पहले से खाली

इस पूरे घटनाक्रम की पृष्ठभूमि में आरसीडीएफ में एमडी का पद खाली होना भी अहम है। तत्कालीन एमडी श्रुति भारद्वाज 31 अगस्त 2026 को सेवानिवृत्त हुई थीं। इसके बाद से फेडरेशन में पूर्णकालिक एमडी की नियुक्ति नहीं हुई।

इसी दौरान कार्मिक एवं प्रशासन जैसी अहम शाखा का प्रभार बदला गया। अब उस आदेश के प्रत्याहार ने आरसीडीएफ की प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

RCA चुनाव के रिजल्ट पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, लेकिन वोटिंग होगी
29 Sept 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
सुप्रीम कोर्ट ने RCA चुनाव के नतीजों को सीलबंद लिफाफे में रखने का आदेश दिया है। हालांकि, वोटिंग निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी और निर्णय की प्रतीक्षा की जाएगी। याचिकाकर्ता ने चुनाव प्रक्रिया में महिलाओं के निष्कासन पर सवाल उठाया है। उच्च न्यायालय से मामले के शीघ्र निपटारे की अपील की गई है। इससे सभी उम्मीदवारों के लिए चुनाव का परिणाम अब अदालत के निर्णय पर निर्भर करेगा।

अब पुराना प्रभार रहेगा या नया आदेश आएगा?

16 सितंबर के आदेश के वापस होने के बाद अगला सवाल यह है कि कार्मिक एवं प्रशासन शाखा की जिम्मेदारी अब किस अधिकारी के पास रहेगी और क्या सरकार या आरसीडीएफ की ओर से इस संबंध में नया स्पष्ट आदेश जारी किया जाएगा।

क्योंकि मामला सिर्फ एक अधिकारी से दूसरे अधिकारी को चार्ज देने का नहीं है। मामला उस पूरी प्रशासनिक प्रक्रिया का है, जिसमें पहले जिम्मेदारी बदली गई, नए अधिकारी ने कार्यभार संभाला और फिर कुछ ही दिनों में आदेश वापस लेना पड़ा।

राजस्थान : दोनों हाथों से एक साथ गणित हल करने वाली ‘मैथ्स गर्ल’ वंशिका शर्मा कौन हैं?
29 Sept 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
झुंझुनूं की वंशिका शर्मा एक अद्वितीय प्रतिभा वाली छात्रा हैं, जो दोनों हाथों से गणना करने में माहिर हैं। उन्होंने 12 राष्ट्रीय और वैश्विक रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं और इस समय आईआईटी मद्रास में डेटा साइंस की पढ़ाई कर रही हैं। बच्चों के लिए गणित को सरल बनाने हेतु उन्होंने 16 किताबें लिखने का कार्य किया है।

आठ दिन का पूरा घटनाक्रम

16 सितंबर: कार्मिक एवं प्रशासन शाखा के प्रभार में बदलाव का आदेश।

22 सितंबर: शिल्पी कौशिक ने अतिरिक्त कार्यभार संभाला।

25 सितंबर: 16 सितंबर का आदेश प्रत्याहारित कर दिया गया।

अब: कार्मिक शाखा के प्रभार को लेकर अगला आदेश अहम होगा।

आरसीडीएफ में अब निगाहें इस बात पर हैं कि आठ दिन में बदली प्रशासनिक व्यवस्था को पलटने के बाद आगे की व्यवस्था क्या रहती है।
Tags:
  • आरसीडीएफ
  • को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन
  • राजस्थान
  • शिल्पी कौशिक
  • कार्मिक शाखा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
वन मंत्री केदार कश्यप की पत्नी को 20 करोड़ का प्लॉट देने का आरोप, RDA की नगर विकास योजना पर सवाल

By Arun Tiwari

वन मंत्री केदार कश्यप की पत्नी को 20 करोड़ का प्लॉट देने का आरोप, RDA की नगर विकास योजना पर सवाल
एमपी की बेटी नीरू ढांडा ने रचा इतिहास: एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर तोड़ा 48 साल पुराना रिकॉर्ड, भारत को दिलाया पहला व्यक्तिगत स्वर्ण

By Sumit Kumar

एमपी की बेटी नीरू ढांडा ने रचा इतिहास: एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर तोड़ा 48 साल पुराना रिकॉर्ड, भारत को दिलाया पहला व्यक्तिगत स्वर्ण
दिव्यऋषि की मौत पर कमेटी बनी, IAS की पत्नी लिफ्ट में फंसीं तो एक्ट की तैयारी, मगर हर साल जा रही 1100 जानों का क्या?

By CHAKRESH

दिव्यऋषि की मौत पर कमेटी बनी, IAS की पत्नी लिफ्ट में फंसीं तो एक्ट की तैयारी, मगर हर साल जा रही 1100 जानों का क्या?
इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने चार युवकों को पकड़ा

By Jageshwar prasad

इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने चार युवकों को पकड़ा
MPPSC में राज्य सेवा मेंस रिजल्ट कब, परीक्षा कैलेंडर में इस बार क्या आएगी में बंपर भर्ती

By Sanjay Gupta

MPPSC में राज्य सेवा मेंस रिजल्ट कब, परीक्षा कैलेंडर में इस बार क्या आएगी में बंपर भर्ती
जल जीवन मिशन घोटाला: संजय बड़ाया और शुभांशु दीक्षित को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

By Mukesh Sharma

जल जीवन मिशन घोटाला: संजय बड़ाया और शुभांशु दीक्षित को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
राजस्थान LDC भर्ती परिणाम जारी, 31800 अभ्यर्थी टाइपिंग टेस्ट के लिए हुए शॉर्टलिस्ट

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान LDC भर्ती परिणाम जारी, 31800 अभ्यर्थी टाइपिंग टेस्ट के लिए हुए शॉर्टलिस्ट