इन Dandiya Special Playlist के साथ शुरू करें अपनी नवरात्रि सेलिब्रेशन, डांस फ्लोर पर खींच लाएंगे ये 7 गानें

Kaushiki | Sept 25, 2025, 15:50 IST
Share
Dandiya
Dandiya

नवरात्रि का पर्व भक्ति के साथ गरबा और डांडिया के जोश का प्रतीक है, जहां बॉलीवुड के गाने चार चांद लगाते हैं। ये सुपरहिट गाने हर गरबा नाइट की जान हैं, जो ट्रेडिशनल बीट्स को मॉडर्न मस्ती के साथ मिलाकर सेलिब्रेशन को खास बनाते हैं।

Dandiya Special Playlist Garba Dance: नवरात्रि का फेस्टिवल सिर्फ डिवोशन का ही नहीं बल्कि गरबा और डांडिया के जोश और मस्ती का भी साइन है। ये एक ऐसा फेस्टिवल है, जहां हर कोई संगीत की धुन पर खुद को डांस फ्लोर पर आने से रोक नहीं पाता।

बॉलीवुड ने हमेशा इस उत्सव में चार चांद लगाए हैं और आज भी कई फिल्मी गाने हर गरबा नाइट की जान बने हुए हैं। अगर आप भी इस नवरात्रि अपने दोस्तों और फैमिली के साथ धमाल मचाने की सोच रहे हैं, तो इन गानों के बिना आपकी प्लेलिस्ट अधूरी है।

ये खबर भी पढ़ें...रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई Jolly LLB 3, इन बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

गरबा नाइट्स के गाने

गरबा कार्यक्रम मेंकुछ गाने ऐसे होते हैं, जो सुनते ही मन में एक अलग ही एनर्जी भर देते हैं। ये गाने सालों से लोगों के दिलों में बसे हुए हैं और हर नवरात्रि में इनका क्रेज बरकरार रहता है।

इस Navratri गरबा फ्लोर पर मचाएं धमाल, बॉलीवुड के इन टॉप 10 गानों के साथ  डांडिया नाइट में लगा दें चार चांद - Navratri Special Top 10 Songs bollywood  Songs list garba
इस Navratri गरबा फ्लोर पर मचाएं धमाल, बॉलीवुड के इन टॉप 10 गानों के साथ डांडिया नाइट में लगा दें चार चांद - Navratri Special Top 10 Songs bollywood Songs list garba

ढोली तारो ढोल बाजे (Dholi Taro Dhol Baaje):

गरबा नाइट (9 days Navratri)की शुरुआत करनी हो, तो सलमान खान और ऐश्वर्या राय की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' (Hum Dil De Chuke Sanam) का यह गाना सबसे पहली पसंद होता है।

इस गाने की बीट्स में इतनी जान है कि यह पूरे माहौल को जोश से भर देती है। गरबा की थाप और ढोल की गूंज पर लोग खुद को रोक नहीं पाते और झूमने लगते हैं। यह गाना आज भी गरबा नाइट्स की शान है।

नगाड़े संग ढोल बाजे (Nagada Sang Dhol Baje):

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' (Goliyon Ki Raasleela Ram-Leela) का यह गाना नवरात्रि के लिए एकदम परफेक्ट है।

इसकी शानदार कोरियोग्राफी और जबरदस्त एनर्जी हर किसी को डांस फ्लोर पर खींच लाती है। यह गाना सिर्फ फिल्मी मैजिक का ही नहीं, बल्कि नवरात्रि की महफिल में भी जुनून का रंग भर देता है।

छोगाड़ा तारा (Chogada Tara):

आयुष शर्मा और वारिना हुसैन की फिल्म 'लवयात्री' (Loveyatri) का यह गाना पिछले कुछ सालों में युवाओं के बीच सबसे बड़ा हिट बन गया है। इसके बोल और संगीत में जो ऊर्जा है, वह इसे बाकी गानों से अलग पहचान देती है। हर डांडिया नाइट में यह गाना प्लेलिस्ट का हिस्सा जरूर होता है।

ये खबर भी पढ़ें...Dussehra 2025 Movies: थिएटर्स में इन 5 फिल्मों का होगा कब्जा, फैमिली के साथ करिए सेलिब्रेट

इन गानों के बिना भी अधूरा है गरबा

इन टॉप गानों के अलावा भी बॉलीवुड में कुछ ऐसे गाने हैं, जो हर गरबा उत्सव में शामिल किए जाते हैं।

ओढ़नी ओढ़ूं उड़ी उड़ी जाए (Odhni Odhu Udi Udi Jaaye):

यह गाना मूल रूप से एक पॉपुलर गुजराती गीत है, लेकिन राजकुमार राव और मौनी रॉय की फिल्म 'मेड इन चाइना' में इसका इस्तेमाल होने के बाद यह डांडिया नाइट्स की शान बन गया। खासकर महिलाएं इस गाने पर गरबा खेलते हुए फेस्टिवल को और भी रंगीन बना देती हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

Dandiya & Garba Songs Playlist- Navratri 2021: गरबा नाइट के लिए चाहिए  प्लेलिस्ट, ये गाने रहेंगे बेस्ट | Update Your Garba Playlist With These 5  New Songs this navratri
Dandiya & Garba Songs Playlist- Navratri 2021: गरबा नाइट के लिए चाहिए प्लेलिस्ट, ये गाने रहेंगे बेस्ट | Update Your Garba Playlist With These 5 New Songs this navratri

शुभारंभ (Shubhaarambh):

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'काई पो छे' (Kai Po Che) का यह गाना नवरात्रि के लिए बेस्ट है। इसकी मधुर धुन और पॉजिटिव बोल लोगों को नाचने पर मजबूर कर देते हैं। कॉलेज के फेस्ट हों या मोहल्ले का डांडिया उत्सव, इस गाने के बिना कोई भी इवेंट अधूरा लगता है।

ओ शेरोंवाली (O Sheronwali):

फिल्म 'सुहाग' (Suhaag) का ये गाना कई सालों से डांडिया नाइट्स का एक हिस्सा रहा है। इसकी भक्तिमय धुन और एनर्जी इसे डांडिया के लिए परफेक्ट बनाती है।

राधा कैसे ना जले (Radha Kaise Na Jale):

ये गाना फिल्म 'लगान' (Lagaan) से है। आशा भोसले की मधुर आवाज और ए.आर. रहमान के म्यूजिक का मिक्सचर इसे डांडिया की प्लेलिस्ट के लिए एकदम सही बनाता है। इसकी धीमी शुरुआत और फिर तेज बीट्स इसे गरबा के लिए एक मजेदार ऑप्शन बनाती हैं।

सिर्फ डांस नहीं, एक एक्सपीरियंस

नवरात्रि में गरबा और डांडिया सिर्फ डांस नहीं है बल्कि यह एक सोशल और कल्चरल इवेंट है। लोग रंग-बिरंगी ट्रेडिशनल ड्रेस पहनते हैं और ढोल, नगाड़े और म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स की थाप पर एक साथ घूमते हैं।

बॉलीवुड के ये गाने इस सेलिब्रेशन को और भी खास बनाते हैं क्योंकि ये ट्रेडिशनल बीट्स को मॉडर्न म्यूजिक के साथ मिक्स करते हैं जिससे हर ऐज के लोग इसका एन्जॉय करते हैं। तो इस साल जब आप गरबा खेलने के लिए जाएं तो अपनी प्लेलिस्ट में इन गानों को जरूर शामिल करें।

ये खबर भी पढ़ें...

कान्स के बाद Film Homebound ऑस्कर की दौड़ में शामिल, जानें कब होगी फिल्म की ओटीटी रिलीज

71st National Film Awards: दिल्ली में 71वें फिल्म अवार्ड्स का डिस्ट्रीब्यूशन, इस प्लेटफॉर्म पर देखें लाइव टेलीकास्ट

Tags:
  • Bollywood
  • 9 days Navratri
  • नवरात्रि में गरबा
  • garba dance
  • गरबा कार्यक्रम
  • navratri 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा