देवरा : ओपनिंग डे पर धमाल मचाने वाले हैं जूनियर NTR, पहले दिन हो सकती है 100 करोड़ की कमाई
Ravi Singh | Sept 26, 2024, 22:33 IST
Devara
जूनियर एनटीआर, जान्हवी कपूर और सैफ अली खान की देवरा शुक्रवार, 27 सितंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म की एडवांस बुकिंग जारी है और इसने प्री-सेल्स में धमाल मचा दिया है। देवरा दुनिया भर में 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की ओपनिंग के लिए तैयार है।
Devara Part 1 : फिल्म 'देवरा पार्ट वन' का इंतजार अब खत्म हो गया है। डायरेक्टर कोरतल्ला शिवा की फिल्म 'देवरा' कल यानी शुक्रवार 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। साउथ और बॉलीवुड स्टार्स से सजी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है।
फिल्म ने 2 दिन की एडवांस बुकिंग में 27 करोड़ की कमाई कर ली है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म की पहले दिन की कमाई इसे 100 करोड़ क्लब का हिस्सा बना सकती है। सेकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, देवरा ने पहले दिन 17 करोड़ की एडवांस बुकिंग की थी। फिल्म ने एडवांस बुकिंग के दूसरे दिन भी 10 करोड़ की कमाई की। अब तक फिल्म ने रिलीज से पहले ही 2 दिन की एडवांस बुकिंग में 27 करोड़ की कमाई कर ली है।
ये खबर भी पढ़ें...
देवरा : खूंखार विलेन बनकर सबकी हेकड़ी निकालेंगे सैफ अली खान
देवरा : गाने के एक दिन में 25 मिलियन व्यू, फिल्म क्या करेगी
ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर जूनियर NTR के फैंस फिल्म को हाथों हाथ ले रहे हैं। देश और विदेश मिलाकर करीब 50 करोड़ रुपए की ग्रॉस एडवांस बुकिंग हो चुकी है। जिस रफ्तार से टिकट बिक रहे हैं, बहुत आश्चर्य नहीं होगा यदि यह फिल्म पहले दिन वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर ले।
कोराटाला शिवा द्वारा निर्देशित देवरा पार्ट 1 में जूनियर एनटीआर ( Jr NTR ) ने डबल रोल निभाया है। फिल्म में जान्हवी कपूर और सैफ अली खान ( Saif Ali Khan ) भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म की कहानी 1980 और 1990 के दशक के काल्पनिक तटीय द्वीपों के इर्द-गिर्द घूमती है। जूनियर एनटीआर पिता और बेटे देवरा और वरदा की भूमिका निभाते हैं जो लोगों को खलनायकों से बचाते हैं। सैफ अली खान फिल्म में मुख्य खलनायक भैरा की भूमिका में हैं, जबकि जान्हवी कपूर थंगम की भूमिका में हैं। फिल्म के अन्य कलाकारों में श्रीकांत, प्रकाश राज, श्रुति मराठे, मुरली शर्मा, तल्लुरी रामेश्वरी, अजय, शीन टॉम चाको शामिल हैं।
फिल्म में जाह्नवी कपूर ( Janhvi Kapoor ) और जूनियर एनटीआर बड़े पर्दे पर रोमांस करते नजर आएंगे। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और खूब देखा गया। इसके साथ ही फिल्म के गाने भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. गाने और ट्रेलर में दोनों की केमिस्ट्री अच्छी है। फिल्म में सैफ अली खान विलेन के रोल में नजर आएंगे। अब इस नई जोड़ी से भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की उम्मीद है।
देवरा फिल्म के गाने धीरे-धीरे में जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर के बीच की केमिस्ट्री देखने को मिली। इस सॉन्ग के रिलीज होने के 1 दिन में ही यह यूट्यूब पर फर्स्ट पोजीशन पर ट्रेंड कर गया था। देवरा फिल्म का गाना धीरे-धीरे में एक दिन में 25 मिलियन से ज्यादा व्यू आ चुके थे।
पहले दिन हो सकती है 100 करोड़ की कमाई
ये खबर भी पढ़ें...
देवरा : खूंखार विलेन बनकर सबकी हेकड़ी निकालेंगे सैफ अली खान
देवरा : गाने के एक दिन में 25 मिलियन व्यू, फिल्म क्या करेगी
वर्ल्डवाइड 50 करोड़ की एडवांस बुकिंग
कहानी और स्टार कास्ट
रोमांस करते नजर आएंगे जाह्नवी और जूनियर एनटीआर
1 दिन में 25 मिलियन व्यू
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari