इमरजेंसी फिल्म डायरेक्ट कर पछता रही कंगना ने की अनुपम खेर की तारीफ

Sandeep Kumar | Jan 09, 2025, 15:40 IST
Share
 STYLESHEET THESOOTR - 2025-01-09T155608.921
STYLESHEET THESOOTR - 2025-01-09T155608.921

अभिनेत्री कंगना रनौत ने 'इमरजेंसी' फिल्म के डायरेक्शन और रिलीज पर पछताया। उन्हें लगता है कि फिल्म को OTT पर रिलीज करना चाहिए था, जिससे सेंसरशिप से बचा जा सकता था। हालांकि, इस फिल्म में कंगना ने अनुपम खेर की जमकर तारीफ भी की है

बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' लंबे समय बाद अब रिलीज होने जा रही है। लेकिन फिल्म को लेकर कई विवादों का सामना करना पड़ा। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने इस फिल्म को लेकर कड़ी आपत्तियां उठाई। जिससे इसे सर्टिफिकेट देने में काफी वक्त लग गया। कंगना ने अब एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्हें फिल्म को खुद डायरेक्ट नहीं करना चाहिए था और थिएटर में रिलीज करने का फैसला भी गलत था। कंगना की यह फिल्म इंदिरा गांधी के आपातकाल पर आधारित है, जिसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है। यह फिल्म अब 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इमरजेंसी फिल्म में कंगना रनौत का इंदिरा गांधी अवतार, ट्रेलर रिलीज

कंगना ने किया फिल्म के डायरेक्शन पर अफसोस

कंगना ने स्वीकार किया कि फिल्म को खुद डायरेक्ट करना उनके लिए एक बड़ी गलती थी। फिल्म के निर्माण में कई कठिनाइयाँ आईं, जिनके लिए उन्होंने अपनी डायरेक्शन स्किल्स को दोषी ठहराया। कंगना का मानना है कि फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने का निर्णय गलत था। वह कहती हैं कि OTT पर फिल्म को बिना सेंसरशिप के रिलीज किया जा सकता था और वहां फिल्म को बेहतर डील मिल सकती थी।

Toxic के टीजर में छाए यश, दमदार स्वैग से मचाया भौकाल

CBFC से मिली आपत्ति, कट्स पर चर्चा

CBFC ने फिल्म को लेकर कई कट्स किए थे, जिससे कंगना को काफी निराशा हुई। वह कहती हैं कि अगर फिल्म OTT पर रिलीज होती तो सेंसरशिप का सामना नहीं करना पड़ता। कंगना इस फिल्म में इंदिरा गांधी के किरदार में हैं और आपातकाल के दौरान हुई घटनाओं को दर्शाती हैं। यह फिल्म एक ऐतिहासिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है और कंगना ने इसे लेकर कई उम्मीदें जताई हैं।

अजय देवगन की नई फिल्म आजाद का ट्रेलर रिलीज, दर्शकों का बढ़ा उत्साह

कंगना ने की अनुपम खेर की तारीफ

कंगना इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में जुटी हैं। उनके साथ एक्टर अनुपम खेर भी हैं जो फिल्म में राजनेता जयप्रकाश नारायण का किरदार निभा रहे हैं। इस दौरान दोनों एक्टर्स मीडिया से फिल्म को लेकर पूछे जाने वाले सवालों का भी जवाब दे रहे हैं। अपनी बातचीत में कंगना ने अनुपम खेर की तारीफ की। उन्होंने बताया कि अगर वो उनकी फिल्म में नहीं होते, तो शायद वो ये फिल्म कभी नहीं बनाती। कंगना ने अनुपम खेर को फिल्म का 'हीरो' बताया। वो कहती हैं- मेरे लिए ये बहुत जरूरी था कि मेरी फिल्म में अनुपम जी हों। अगर उन्होंने 'इमरजेंसी' करने से इनकार कर दिया होता, तो मैं ये फिल्म कभी नहीं बना पाती। आप इनकी ऑन-स्क्रीन पर्सनालिटी देखिए, कितनी सच्चाई दिखती है इनके चेहरे पर कोई भी जयप्रकाश नारायण का किरदार नहीं निभा सकता इनके अलावा।

फिल्म अभिनेता सोनू सूद का बयान पार्टियों में जाने से करियर नहीं बनता

Tags:
  • इंदिरा गांधी
  • Kangana Ranaut
  • कंगना रनौत
  • अनुपम खेर
  • Emergency
  • इमरजेंसी फिल्म रिलीज डेट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा