हेरा फेरी 3 छोड़ने को लेकर परेश रावल का ऑफिशियल ट्वीट, अब क्या होगा राजू-श्याम का

Kaushiki | May 19, 2025, 17:30 IST
Share
hera pheri 3
hera pheri 3

हेरा फेरी 3 की शूटिंग से पहले परेश रावल के फिल्म छोड़ने की खबर ने फैंस को चिंता में डाल दिया है। सुनील शेट्टी ने कहा कि बिना परेश रावल के इस फिल्म की पहचान अधूरी रहेगी। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन करेंगे और अक्षय कुमार भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं।

बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता परेश रावल ने हेरा फेरी 3 फिल्म से खुद को अलग कर लिया है। यह खबर फैंस के लिए एक बड़ा झटका साबित हुई है क्योंकि परेश रावल ‘बाबू भैया’ के रूप में इस फ्रैंचाइजी का अहम हिस्सा रहे हैं। उनकी अनुपस्थिति में सुनील शेट्टी ने कहा कि फिल्म का वह असली मजा नहीं रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें... मई 2025 में OTT प्लेटफॉर्म्स पर धमाल मचाने आ रही ये टॉप फिल्में और सीरीज

सुनील शेट्टी ने कही खास बात

रिपोर्ट के मुताबिक, सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू में कहा कि बिना ‘बाबू भैया’ और अक्षय कुमार के ‘राजू की हेरा फेरी’ अधूरी होगी। उन्होंने ये भी कहा कि, यह फिल्म सिर्फ एक कॉमेडी नहीं, बल्कि एक एक्सपीरियंस है, जो तब तक पूरा नहीं हो सकता जब तक तीनों आर्टिस्ट साथ न हों। हालांकि, अभी तक फिल्म के मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं आई है।

ये खबर भी पढ़ें... विद्या बालन की फिल्म की शूटिंग रुकवाने को लेकर भी विवादों में रह चुके हैं विजय शाह

अक्षय कुमार का कमाल

बता दें कि, फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन ने अपने 68वें जन्मदिन पर अक्षय कुमार के साथ फोटो शेयर करते हुए इस फिल्म की घोषणा की थी। अक्षय कुमार ने भी इसे अपनी जिंदगी का बेहतरीन गिफ्ट बताया। हालांकि, परेश रावल के इस फैसले ने फिल्म के भविष्य को अनसर्टेन बना दिया है।

ये खबर भी पढ़ें...आमिर खान की सितारे जमीन पर का ट्रेलर रिलीज, सोशल मैसेज और ह्यूमर से भरपूर है फिल्म की स्टोरी

हेरा फेरी 3 की पॉसिबिलिटीज

हेरा फेरी सीरीज को भारतीय कॉमेडी फिल्मों में खास स्थान प्राप्त है। पहली दो फिल्मों ने दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है। परेश रावल के जाने से फैंस की चिंता बढ़ गई है, लेकिन मेकर्स फिलहाल इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही इस विवाद का समाधान निकल आए।

सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रिया

परेश रावल के ट्वीट के बाद फैंस ने जबरदस्त प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा, "यार बाबू भैया ऐसा मत करो, बचपन की सबसे अच्छी यादों को खराब मत होने दो।" वहीं एक फैन ने कहा, "सर, मैं तो नस काट लूंगा, कृपया अपना फैसला वापस लें। अगर पैसों की जरूरत है तो हम ‘हेरा फेरी’ फैन क्लब मिलकर मदद कर देंगे।" एक तीसरे यूजर ने परेश रावल से सवाल किया कि आखिर उन्होंने फिल्म छोड़ने का फैसला क्यों लिया।

ये खबर भी पढ़ें...विद्या बालन की फिल्म की शूटिंग रुकवाने को लेकर भी विवादों में रह चुके हैं विजय शाह

एक्टर सुनील शेट्टी | Akshay Kumar | मनोरंजन न्यूज | Bollywood News

Tags:
  • Bollywood News
  • Akshay Kumar
  • अक्षय कुमार
  • Paresh Rawal
  • परेश रावल
  • एक्टर सुनील शेट्टी
  • हेरा फेरी 3
  • मनोरंजन न्यूज
  • कॉमेडी फिल्म
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा