अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, दूसरे दिन 50 करोड़ रुपए का हुआ कलेक्शन

Kaushiki | Jun 08, 2025, 17:52 IST
Share
हाउसफुल 5
हाउसफुल 5

अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 ने अपने ओपनिंग डे पर 24 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया और दूसरे दिन 31 करोड़ रुपए कमाए। जानिए फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आंकड़े।

6 जून को रिलीज हुई बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 ने पहले ही दिन जबरदस्त कमाई की। यह फिल्म तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट की है।

यह मर्डर मिस्टर कॉमेडी-ड्रामा सुपरहिट हाउसफुल फ्रैंचाइजी की पांचवीं किस्त है। फिल्म को ऑडिएंसेस और क्रिटिक से बेहतरीन रिएक्शंस मिलीं और सिनेमाघरों में कई शो हाउसफुल चल रहे हैं।

फिल्म के स्टार कास्ट

फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, सोनम बाजवा, फरदीन खान, नरगिस फाखरी, जैकलीन फर्नांडीज, नाना पाटेकर, चंकी पांडे, श्रेयस तलपड़े, जैकी श्रॉफ और संजय दत्त जैसे 19 से अधिक स्टार्स शामिल हैं। इस बड़ी स्टार कास्ट ने फिल्म को और भी आकर्षक बना दिया है।

ये खबर भी पढ़ें... बस्तर की बदलती तस्वीर पर निर्देशक सुदीप्तो सेन बनाएंगे नई फिल्म

हाउसफुल 5 का पहले दो दिन का कलेक्शन

बता दें कि, हाउसफुल 5 ने अपने पहले दिन 24 करोड़ रुपए की ओपनिंग ली और दूसरे दिन 31 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की। तीसरे दिन की शुरुआत 8 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ हुई।

इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 55 करोड़ रुपए से अधिक हो चुका है। इसके साथ ही, फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 87 करोड़ रुपए कमाए हैं, जो कि 2025 की एक बड़ी हिट फिल्म का संकेत दे रहा है।

ये खबर भी पढ़ें... फिल्म 'गुलाम' की नकल में चलती ट्रेन के सामने लगाई दौड़, रेलवे पुलिस तलाश में जुटी

फिल्म की सक्सेस

रिपोर्ट के मुताबिक, ये फिल्म अब 2025 की आठवीं सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है। इस सूची में पहले स्थान पर ‘छावा’ (615.39 करोड़), दूसरे स्थान पर ‘रेड 2’ (176.17 करोड़) और तीसरे स्थान पर ‘स्काई फोर्स’ (134.93 करोड़) है। हाउसफुल 5 ने इस सूची में अपनी जगह बनाते हुए एक शानदार शुरुआत की है।

फिल्म के पीछे की मेहनत

फिल्म की इतनी बड़ी सफलता में स्टार कास्ट के अलावा, फिल्म के क्लाइमेक्स और सशक्त लेखन का भी हाथ है। फिल्म के डायलॉग्स, किरदारों के बीच का मजेदार अंदाज और शानदार परफॉर्मेंस ने दर्शकों को आकर्षित किया है।

ये खबर भी पढ़ें... न भूलने वाली फिल्म बानी राजकुमार राव की Bhool Chuk Maaf, अब तक की तगड़ी कमाई

अक्षय कुमार का रोल

अक्षय कुमार ने फिल्म में अपनी कॉमिक टाइमिंग के साथ एक और दिलचस्प भूमिका निभाई है, जो दर्शकों को पूरी तरह से जोड़ती है। फिल्म के निर्देशक तरुण मनसुखानी ने शानदार तरीके से इस फ्रैंचाइजी की पॉपुलैरिटी को बनाए रखते हुए एक और हिट फिल्म बनाई है।

ये खबर भी पढ़ें... हाउसफुल 5 की एडवांस बुकिंग ने मचा दी धूम, फिल्म का बजट सुन उड़ जाएंगे आपके होश

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

अक्षय कुमार की आगामी फिल्म | Akshay Kumar | akshay kumar Film | Movie Box Office Collection | box office collection | मनोरंजन न्यूज

Tags:
  • Akshay Kumar
  • अक्षय कुमार
  • Movie Box Office Collection
  • मनोरंजन न्यूज
  • akshay kumar Film
  • box office collection
  • हाउसफुल 5
  • अक्षय कुमार की आगामी फिल्म
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज