ये हैं भारत की Richest Female YouTubers, जो सोशल मीडिया से बनीं करोड़पति

Kaushiki | Jun 05, 2026, 15:12 IST
Share
Richest Female YouTubers
Richest Female YouTubers

भारत में कंटेंट क्रिएशन महिलाओं के लिए कमाई का बड़ा जरिया बन चुका है। श्रुति आनंद और निशा मधुलिका जैसी टॉप महिला यूट्यूबर्स घर बैठे करोड़ों रुपये कमा रही हैं। जानिए भारत की सबसे अमीर महिला डिजिटल क्रिएटर्स और उनकी नेटवर्थ के बारे में।

Richest Female YouTubers: आज के समय में सोशल मीडिया एक बहुत बड़ा बाजार बन चुका है। इंटरनेट ने आम लोगों को स्टार बनने का शानदार मौका दिया है। खासकर भारतीय महिलाओं के लिए ये बून प्रूफ हो रहा है। वे घर बैठे ही पूरी दुनिया तक अपनी पहुंच बना रही हैं।

कभी लोग वीडियो बनाने को सिर्फ टाइमपास या एक शौक मानते थे। मगर अब इसी काम ने महिलाओं के लिए नए रास्ते खोल दिए हैं। आज कई महिला क्रिएटर्स करोड़ों रुपए की मालकिन बन चुकी हैं। वे एक सफल बिजनेस वुमन के रूप में उभर रही हैं।

ये महिलाएं कुकिंग, ब्यूटी, फैशन और कॉमेडी जैसे विषयों पर वीडियो बनाती हैं। इनके वीडियो को देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी देखा जाता है। लोग इनके स्टाइल और काम को काफी पसंद करते हैं। आइए जानते हैं भारत की ऐसी ही कुछ अमीर महिला यूट्यूबर्स के बारे में।



श्रुति अर्जुन आनंद की सफलता की कहानी

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम श्रुति अर्जुन आनंद का आता है। श्रुति भारत की बेहद फेमस ब्यूटी और फैशन यूट्यूबर हैं। उन्होंने अपने सफर की शुरुआत बहुत छोटे स्तर पर की थी। वे शुरुआत में ब्यूटी टिप्स और घरेलू नुस्खों के वीडियो बनाती थीं।

आज श्रुति की कुल नेटवर्थ लगभग 45 करोड़ रुपए पहुंच चुकी है। उनके पास आज कई यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया अकाउंट्स हैं। वे ब्रांड्स के साथ काम करके और डिजिटल बिजनेस से मोटी कमाई करती हैं। युवाओं के बीच उनका बड़ा क्रेज है।



निशा मधुलिका की सफलता की कहानी

इस लिस्ट में दूसरा सबसे बड़ा नाम निशा मधुलिका का है। निशा की कहानी देश के करोड़ों लोगों को प्रेरित करती है। उन्होंने 50 साल की एज पार करने के बाद अपना सफर शुरू किया था। उन्होंने यूट्यूब पर कुकिंग यानी खाना बनाने का चैनल खोला।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज निशा मधुलिका की कुल संपत्ति लगभग 43 करोड़ रुपए है। उनके चैनल पर करोड़ों लोग खाना बनाना सीखने आते हैं। उनकी सादगी और आसान भाषा लोगों का दिल जीत लेती है। वे मेनली विज्ञापन और फूड ब्रांड्स से कमाती हैं।



कोमल पांडे की सफलता की कहानी

तीसरे नंबर पर मशहूर फैशन इन्फ्लुएंसर कोमल पांडे का नाम आता है। वे अपने अनोखे फैशन सेंस, बोल्ड स्टाइल और क्रिएटिव रील्स के लिए सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। इंटरनेट की दुनिया में उनकी बहुत बड़ी और वफादार फैन फॉलोइंग मौजूद है।

बात उनकी कमाई की करें, तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोमल पांडे की कुल नेटवर्थ करीब 30 करोड़ रुपए है। वे आज के समय में बड़े-बड़े ब्रांड्स, प्रमोशनल कैंपेन और डिजिटल कोलैबोरेशन के जरिए हर महीने लाखों रुपए कमाती हैं।

Saba Ibrahim on her brother Shoaib Ibrahim's female fan following since  childhood; says 'Girls would come and tell me that they like him' | - Times  of India
Saba Ibrahim on her brother Shoaib Ibrahim's female fan following since childhood; says 'Girls would come and tell me that they like him' | - Times of India


सबा इब्राहिम की सफलता की कहानी

इस लिस्ट में चौथा नाम सबा इब्राहिम का आता है। सबा इब्राहिम ने अपने शानदार डेली लाइफ व्लॉग्स और लाइफस्टाइल वीडियोज के दम पर डिजिटल दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वे टीवी एक्टर फेमस एक्टर शोएब इब्राहिम की सगी बहन हैं।

सबा के व्लॉग्स को यूट्यूब पर लाखों लोग बेहद प्यार देते हैं। उनके सादगी भरे अंदाज को पसंद करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल नेटवर्थ करीब 17 करोड़ रुपए आंकी गई है। उनकी आय का जरिया यूट्यूब एड रेवेन्यू, ब्रांड एंडोर्समेंट और विभिन्न सोशल मीडिया डील्स हैं।



प्राजक्ता कोली की सफलता की कहानी

पांचवें नंबर पर प्राजक्ता कोली का नाम आता है। प्राजक्ता को लोग मोस्टली सेन के नाम से भी जानते हैं। उन्होंने शुरुआत में मजेदार कॉमेडी वीडियो बनाना शुरू किया था। आज वे बॉलीवुड फिल्मों और बड़ी वेब सीरीज में भी काम कर रही हैं।

प्राजक्ता कोली की कुल नेटवर्थ लगभग 16 करोड़ रुपये है। वे UN जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी भारत का नाम चमका चुकी हैं। ब्रांड एंडोर्समेंट और एक्टिंग से उनकी कमाई लगातार बढ़ रही है। वे युवाओं की रोल मॉडल हैं।

फॉलोअर्स के हिसाब से कितनी कमाई होती है

देश के टॉप यूट्यूबर: सोशल मीडिया की दुनिया में कमाई आपके फॉलोअर्स पर निर्भर करती है। इसके साथ ही आपके वीडियो पर कितने व्यूज आते हैं, यह भी जरूरी है। इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से पैसे मिलते हैं। कंपनियां इसके लिए भारी बजट रखती हैं।

नैनो इन्फ्लुएंसर्स के पास 1 हजार से 10 हजार फॉलोअर्स होते हैं। ये लोग हर पोस्ट के 2 हजार से 7 हजार रुपए लेते हैं। माइक्रो इन्फ्लुएंसर्स के पास 10 हजार से 1 लाख फॉलोअर्स होते हैं। इनकी कमाई 7 हजार से 40 हजार रुपए होती है।

मिड-टियर इन्फ्लुएंसर्स के 1 लाख से 5 लाख फॉलोअर्स होते हैं। ये एक पोस्ट के 40 हजार से डेढ़ लाख रुपए तक लेते हैं। मैक्रो इन्फ्लुएंसर्स के पास 5 लाख से 10 लाख फॉलोअर्स होते हैं। वे आराम से डेढ़ लाख से साढ़े तीन लाख रुपए कमाते हैं।

सोशल मीडिया से महिलाएं कैसे बन रही हैं आत्मनिर्भर

Net WorthYoutubers:डिजिटल प्लेटफॉर्म्स ने महिलाओं को आर्थिक रूप से आजाद बनाया है। अब उन्हें पैसे कमाने के लिए घर से बाहर जाने की जरूरत नहीं है। छोटे शहरों और गांवों की महिलाएं भी इसका फायदा उठा रही हैं। वे अपनी कला से लाखों रुपये कमा रही हैं।

कई महिलाएं अब सिर्फ वीडियो नहीं बना रहीं बल्कि बिजनेस चला रही हैं। वे खुद के कपड़े, ब्यूटी प्रोडक्ट्स और मसाले लॉन्च कर रही हैं। सोशल मीडिया ने उन्हें एक आम हाउसवाइफ से सीधे कंपनी का मालिक बना दिया है। यह एक बड़ा बदलाव है।

कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में क्या चुनौतियां हैं

Social Media Influencers:सफलता के इस चमकते रास्ते में परेशानियां भी कम नहीं हैं। महिला क्रिएटर्स को अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। लोग बिना वजह उनके वीडियो पर गंदे कमेंट्स करते हैं। इससे मानसिक तनाव बहुत ज्यादा बढ़ जाता है।

इसके अलावा इंटरनेट के नियम और एल्गोरिदम भी बदलते रहते हैं। इस वजह से व्यूज कम होने का खतरा हमेशा बना रहता है। इस काम में हर महीने एक जैसी कमाई नहीं होती है। आय में हमेशा अनिश्चितता बनी रहती है जो एक बड़ी चुनौती है।

इन सब दिक्कतों के बाद भी महिलाएं पीछे नहीं हट रही हैं। वे हर चुनौती का डटकर सामना कर रही हैं। सोशल मीडिया ने महिलाओं को आगे बढ़ने का एक मजबूत मंच दिया है। वे अपनी मेहनत से इतिहास लिख रही हैं और आत्मनिर्भर बन रही हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

Digital Will Benefits: क्या है डिजिटल वसीयत और ये आपके लिए क्यों जरूरी है

Gemini का डिजिटल अवतार फीचर : अब बिना शूट किए बनाएं खुद का हमशक्ल

देश के 690 कॉलेजों में शुरू हुए AI और डिजिटल कोर्स, छात्र चुन रहे ये New Hybrid Courses

Digital Hybrid Network: एक ही आईडी से अब ऑनलाइन निपटेंगे 50 से ज्यादा सरकारी काम

Tags:
  • Youtubers
  • यूट्यूबर
  • देश के टॉप यूट्यूबर
  • सोशल मीडिया
  • Social Media Influencers
  • फॉलोअर्स
  • Net Worth
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा