Kannappa का ट्रेलर रिलीज, प्रभास के रूद्र और अक्षय के शिव अवतार का जबरदस्त कॉम्बिनेशन

Kaushiki | Jun 15, 2025, 17:44 IST
Share
Kannappa Trailer
Kannappa Trailer

फिल्म 'कन्नप्पा' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसमें अक्षय कुमार भगवान शिव के रूप में नजर आ रहे हैं। वहीं, इसमें प्रभास का एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है। फिल्म 27 जून 2025 को रिलीज होगी।

हाल ही में कन्नप्पा का ट्रेलर रिलीज हुआ और यह फिल्म दर्शकों के बीच काफी चर्चा का विषय बन चुकी है। इस फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव के रूप में नजर आ रहे हैं, जो उनके रोल को लेकर चर्चा का केंद्र बने हुए हैं।

फिल्म में प्रभास का रूद्र अवतार भी काफी प्रभावी नजर आ रहा है। फिल्म का निर्देशन मुकेश कुमार सिंह ने किया है और इसका बजट 200 करोड़ रुपए से अधिक बताया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें... हाउसफुल 5 के बाद अब हॉरर फिल्म में धमाल मचाने आ रहे एक्टर अक्षय कुमार, क्या होगा अगला धमाका

कन्नप्पा का कहानी

कन्नप्पा फिल्म भगवान शिव के महान भक्त कन्नप्पा की कहानी पर आधारित है। फिल्म में विष्णु मांचू मेन रोल में हैं और यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। कन्नप्पा फिल्म की कहानी शिवलिंग की रक्षा से जुड़ी हुई है।

फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि कुछ लोग शिवलिंग को चुराने की कोशिश करते हैं, लेकिन तिन्नाडु, जो कि विष्णु मांचू का किरदार है, इसे बचाता है।

तिन्नाडु उन लोगों को मार देता है जो शिवलिंग चुराने आते हैं। हालांकि, वह भगवान शिव पर विश्वास नहीं करता और उसे बस एक पत्थर मानता है। इसके बाद, भगवान शिव (अक्षय कुमार) तिन्नाडु को भक्ति की राह दिखाने के लिए रूद्र (Prabhas) को भेजते हैं।

ये खबर भी पढ़ें...सनी देओल की फिल्म जाट अब ओटीटी पर भी मचाएगी धमाल, इस प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज

फिल्म की कुछ जरूरी बातें

अक्षय कुमार और प्रभास दोनों ही इस फिल्म में अहम भूमिकाओं में हैं। अक्षय कुमार का शिव रूप दर्शकों के लिए एक नई और डोमिनेंट डायरेक्शन दिखा रहा है।

फिल्म का एक्शन और विजुअल्स शानदार हैं, जो दर्शकों को फिल्म में पूरी तरह से डुबोने में सक्षम हैं। मोहनलाल की फिल्म में एक विशेष कैमियो भी है, जो फिल्म की स्टार कास्ट को और भी आकर्षक बनाता है।

ये खबर भी पढ़ें...अक्षय कुमार का किलर मास्क वाला अंदाज हुआ वायरल, मास्क पहनकर पूछा फिल्म कैसी लगी?

फिल्म की रिलीज डेट

ये फिल्म 27 जून 2025 को दुनियाभर में रिलीज होने जा रही है। ऐसे में इसके ट्रेलर को देखकर फैंस की उत्सुकता काफी बढ़ गई है। फिल्म के दृश्य, किरदार और कहानी के साथ-साथ भक्ति और एक्शन का मिश्रण फैंस के लिए बेहद अट्रैक्टिव हो रहा है। फिल्म के बजट को लेकर भी चर्चा हो रही है, क्योंकि यह 200 करोड़ रुपए से ज्यादा का बजट है।

ये खबर भी पढ़ें...Fathers Day 2025 पर देखें बॉलीवुड की ये 7 फिल्में जो आपके दिल को छू जाएंगी

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Actor Akshay Kumar | film actor Akshay Kumar | akshay kumar Film | Trailer Release | अभिनेता प्रभास | Bollywood News

Tags:
  • Bollywood News
  • अभिनेता प्रभास
  • अक्षय कुमार
  • film actor Akshay Kumar
  • akshay kumar Film
  • Trailer Release
  • Actor Akshay Kumar
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा