TV पर नहीं आएंगे कपिल शर्मा, कमी पूरी करेगा MP का ये इंदौरी छोरा...

Aparajita Priyadarshini | May 18, 2024, 11:18 IST
Share
zakir khan
zakir khan

कॉमेडियन जाकिर खान ने अपनी जबरदस्त कॉमेडी और शायरी के दम पर खुद की ऑडियंस बनाई है, जो उनके शायराना अंदाज को खूब पसंद करते हैं। लेकिन उनका सपना और ज्यादा दर्शकों से जुड़ने का और उनका मनोरंजन करने का है...

कपिल शर्मा का कॉमेडी शो कई सालों तक टीवी पर टेलीकास्ट हुआ और शो ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। उनका शो दर्शकों को काफी पसंद आता है। लेकिन पिछले साल उनका शो टीवी से हटकर नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो गया। कपिल शर्मा के शो की जगह कॉमेडी शो मैडनेस मचाएंगे- इंडिया को हंसाएंगे ने ले ली थी। इस शो से हुमा कुरैशी परमानेंट गेस्ट के तौर पर जुड़ी हैं। इस शो को दर्शकों का बहुत ज्यादा प्यार नहीं मिल रहा है। अब खबर है कि सोनी इंदौर के जाकिर खान के शो को बोर्ड पर लाने वाला है।

ये भी पढ़िए...

AAP : संजय सिंह ने माना सांसद Swati Maliwal के साथ सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई बदसलूकी

टीवी पर अगस्त में आ सकता है शो

जाकिर खान के शो की बात करें, तो उनका शो इसी साल अगस्त में टीवी पर शुरू होने की उम्मीद है। शो में शायरी और कॉमेडी के साथ बॉलीवुड जाने माने गेस्ट भी आएंगे, जैसे कपिल के शो पर आते थे। जाकिर खान का शो शुरू होता है, तो ये दूसरी बार होगा, जब वो टीवी पर नजर आएंगे। इससे पहले वो साल 2017 में द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज के पांचवें सीजन में मेंटर के तौर पर दिखाई दिए थे। जाकिर खान ने ओटीटी पर फर्जी मुशायरा नाम से एक कॉमेडी नॉन-फिक्शन शो भी किया है।
जाकिर खान के शो में कॉमेडी ( ZAKIR KHAN COMEDY )और शायरी दोनों देखने को मिलेगी, वो भी उन्ही के स्टाइल में। कॉमेडियन खान ने अपनी जबरदस्त कॉमेडी और शायरी के दम पर खुद की ऑडियंस बनाई है, जो उनके शायराना अंदाज को खूब पसंद करते हैं। लेकिन उनका सपना और ज्यादा दर्शकों से जुड़ने का है। चैनल पर शो मैडनेस मचाएंगे- इंडिया को हंसाएंगे को लेकर दर्शकों का ठंडा रिस्पोंस सामने आ रहा है।

शो को जल्द ही खत्म करने की बात कही जा रही है।

एक्टर नहीं बनना चाहते थे जाकिर खान जाकिर खान भारत के फेमस स्टैंड-अप कॉमेडियन, प्रस्तुतकर्ता, लेखक और अभिनेता हैं। 2012 में, उन्होंने कॉमेडी सेंट्रल की भारत की सर्वश्रेष्ठ स्टैंड अप कॉमेडियन प्रतियोगिता जीतकर लोगों के बीच में लोकप्रियता हासिल की। एक इंटरव्यू में उन्होने कहा कि मैं कभी भी एक्टर नहीं बनना चाहता था। मुझे एक्टिंग नहीं करनी थी। मुझे बचपन में पिम्पल हो जाता तो उसे हाथ से दबा के फोड़ देते थे तो घरवाले कहते थे निशान पड़ जाएगा, तो मैं कहता था मुझे कौन सा टीवी पर आना है।

ये भी पढ़िए.

स्वाति मालीवाल बोली मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, FIR दर्ज

Tags:
  • कपिल शर्मा
  • कपिल शर्मा शो
  • जाकिर खान
  • ZAKIR KHAN COMEDY
  • जाकिर खान के शो में कॉमेडी
  • फेमस स्टैंड-अप कॉमेडियन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज