उदयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की शादी संपन्न, कई वीवीआईपी मेहमान पहुंचे

Jitendra Shrivastava | Sept 24, 2023, 24:00 IST
Share
उदयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की शादी संपन्न, कई वीवीआईपी मेहमान पहुंचे
उदयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की शादी संपन्न, कई वीवीआईपी मेहमान पहुंचे

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की शादी रविवार को उदयपुर में भव्य अंदाज में हुई।

UDAIPUR. बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की शादी रविवार को उदयपुर में भव्य अंदाज में हुई। इस हाई प्रोफाइल शादी में कई वीवीआईपी मेहमान पहुंचे। इनमें बॉलीवुड स्टार्स और पंजाब के सीएम भगवंत मान, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सहित कई बड़े नेता शामिल रहे।

इसी साल 13 मई को हुई थी सगाई

रविवार 24 सितंबर को शाम 4.30 बजे शादी के फेरे के बाद रात करीब 8.30 बजे से लीला पैलेस कोर्टयार्ड में एक बड़े रिसेप्शन रखा गया। परिणीति और राघव की सगाई इसी साल 13 मई को हुई थी। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में सिक्योरिटी को लेकर भी काफी सख्ती रही। सावधानी बरती गई कि शादी कोई भी जानकारी और फोटो सोशल मीड़िया पर लीक न हो।

25 को पहुंचेंगे दिल्ली

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 25 सितंबर को दिल्ली पहुंचेंगे। दूल्हा-दुल्हन को लेने के लिए सजी-धजी कार देर रात लीला पैलेस पहुंची। परिणीति और राघव कॉलेज के दिनों से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों ने इंग्लैंड से पढ़ाई की है। परिणीति ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में ऑनर्स की पढ़ाई की है। वहीं राघव लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में पढ़े हैं।

यह खबर भी पढ़ें

परिणीति-राघव चड्ढा 25 सितंबर को राजस्थान में लेंगे सात फेरे, शादी की तैयारियां शुरू, शादी के बाद गुरुग्राम में कपल देगा रिसेप्शन

2022 में शुरू हुई थी लव स्टोरी

राघव-परिणीति की लव स्टोरी 2022 में पंजाबी फिल्म चमकीला के सेट से शुरू हुई। पंजाब में जब परिणीति फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, तब राघव उनसे मिलने गए थे। इस मुलाकात के बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए।

Tags:
  • Udaipur
  • Bollywood actress Parineeti Chopra
  • Rajya Sabha MP Raghav Chadha
  • Parineeti-Raghav's marriage concluded
  • many VVIP guests arrived
  • उदयपुर
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा
  • राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा
  • परिणीति-राघव की शादी संपन्न
  • कई वीवीआईपी मेहमान पहुंचे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं