वायरल गर्ल मोनालिसा को फिल्मी जाल में फंसाने की साजिश, सनोज मिश्रा पर आरोप

Kaushiki | Updated:
Share
viral monalisa
viral monalisa

महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा को बॉलीवुड में एंट्री का मौका मिला, लेकिन फिल्म ऑफर विवादों में घिर गया। क्या यह उनका बड़ा ब्रेक है या कोई धोखा....

मध्य प्रदेश की 16 वर्षीय मोनालिसा, जिनकी तस्वीरें और वीडियो महाकुंभ मेले में रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वायरल हुई थीं, अब एक चर्चित नाम बन चुकी हैं। उनकी खूबसूरत आंखें और चार्मिंग पर्सनालिटी ने सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का ध्यान खींचा और रातों-रात वो एक इंटरनेट सेंसेशन बन गईं।

अब खबरें आ रही हैं कि, बॉलीवुड निर्देशक सनोज मिश्रा ने उन्हें अपनी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में एक भूमिका दी है। हालांकि, खबर है कि इस फिल्म ऑफर को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। निर्माता जितेंद्र नारायण सिंह ने सनोज मिश्रा पर मोनालिसा को अपने जाल में फंसाने और उनके परिवार को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

ये खबर भी पढ़ें...

सनोज मिश्रा पर धोखाधड़ी के आरोप

खबरों के मुताबिक फिल्म निर्माता जितेंद्र नारायण सिंह (जिन्हें पहले वसीम रिजवी के नाम से जाना जाता था) ने सनोज मिश्रा को लेकर कई सेंसेशनल आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि, सनोज मिश्रा के पास फिल्म निर्माण के लिए नेसेसरी रिसोर्स नहीं हैं, फिर भी उन्होंने मोनालिसा को एक बड़ी फिल्म में कास्ट करने की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि मोनालिसा का परिवार बहुत ही साधारण और भोला है और उन्हें बिना जांच-पड़ताल किए अपनी बेटी को सनोज मिश्रा के हवाले कर दिया। जितेंद्र नारायण ने यह भी दावा किया कि कोई भी बड़ा निर्माता सनोज की फिल्मों का समर्थन नहीं करता, क्योंकि उनके पास कोई मजबूत आर्थिक या प्रोडक्शन बैकअप नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें..

क्या मोनालिसा को एडवांस में मिले रुपए

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये दावा किया गया है कि मोनालिसा को फिल्म के पहले प्रोजेक्ट के लिए 21 लाख रुपए मिलने वाले हैं, जिसमें से एक लाख रुपए उन्हें एडवांस के तौर पर दिए जा चुके हैं। फिल्म में वो एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर की बेटी की भूमिका निभाएंगी। इसके अलावा, चर्चा है कि इस फिल्म में अनुपम खेर भी एक्टिंग कर सकते हैं, लेकिन अभी तक इस खबर की कोई ऑफिसियल कन्फर्मेशन नहीं हुई है।

कैसे बनीं मोनालिसा इंटरनेट सेंसेशन

मोनालिसा का असली नाम मोनी भोसले है और वो मध्य प्रदेश के इंदौर के पास एक छोटे से गांव की रहने वाली हैं। महाकुंभ मेले में रुद्राक्ष की माला बेचते समय उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। उनकी प्राकृतिक सुंदरता और मासूमियत ने इंटरनेट पर लाखों लोगों का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, मोनालिसा ने खुद को सुर्खियों में पाया और अब उन्हें बॉलीवुड में कदम रखने का मौका मिल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें..

सनोज मिश्रा के साथ काम

निर्माता जितेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि, उन्होंने सनोज मिश्रा के साथ तीन फिल्मों में काम किया है और उनका अनुभव बेहद खराब रहा। उनका कहना है कि सनोज हमेशा किसी न किसी परेशानी में उलझे रहते हैं, और उनके साथ काम करना मुश्किल भरा होता है। उन्होंने सनोज को इनक्रेडिबल और चीटर बताया और आरोप लगाया कि उन्होंने मोनालिसा के भोले-भाले परिवार को मिलगाइड किया है।

ये खबर भी पढ़ें..

FAQ

  1. मोनालिसा कौन हैं और वे कैसे फेमस हुईं?
    मोनालिसा महाकुंभ मेले में रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वायरल हुई थीं, जिससे वे सोशल मीडिया सेंसेशन बन गईं।
  2. क्या मोनालिसा को बॉलीवुड फिल्म में काम मिला है?
    हां, उन्हें निर्देशक सनोज मिश्रा की फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में एक भूमिका दी गई है।
  3. निर्माता जितेंद्र नारायण सिंह ने क्या आरोप लगाए हैं?
    उन्होंने सनोज मिश्रा पर मोनालिसा और उनके परिवार को गुमराह करने और धोखा देने का आरोप लगाया है।
  4. क्या मोनालिसा को फिल्म के लिए एडवांस भुगतान मिला है?
    खबरों के मुताबिक, उन्हें 21 लाख रुपए का ऑफर मिला है, जिसमें से एक लाख एडवांस में दिया गया है।
  5. फिल्म में कौन-कौन से बड़े कलाकार शामिल हो सकते हैं?
    अफवाह है कि अनुपम खेर इस फिल्म का हिस्सा हो सकते हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • Indore
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन न्यूज
  • Monalisa
  • प्रयागराज महाकुंभ 2025
  • कुंभ 2025
  • Monalisa of Indore
  • वायरल गर्ल मोनालिसा
  • कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा
  • prayagraj mahakumbh 2025
Rajasthan Top News: वरिष्ठ IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच पर सरकार सख्त

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: वरिष्ठ IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच पर सरकार सख्त
RPSC का नया संवाद पोर्टल: अब अभ्यर्थी सीधे आयोग अध्यक्ष और अधिकारियों के सामने रख सकेंगे अपनी समस्याएं

By Ashish Bhardwaj

RPSC का नया संवाद पोर्टल: अब अभ्यर्थी सीधे आयोग अध्यक्ष और अधिकारियों के सामने रख सकेंगे अपनी समस्याएं
BJP पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम घोषित: MP के 4, छत्तीसगढ़-राजस्थान के 2-2 नेताओं को जगह; वैभव पंवार बने राष्ट्रीय मंत्री

By Sandeep Kumar

BJP पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम घोषित: MP के 4, छत्तीसगढ़-राजस्थान के 2-2 नेताओं को जगह; वैभव पंवार बने राष्ट्रीय मंत्री
चार दिन से जारी आयकर छापेमारी में बड़ा खुलासा: लोहा कारोबारियों से 15 करोड़ नकद, 20 करोड़ के जेवर मिले, 225 करोड़ का हिसाब रडार पर

By Umeshwari Baghel

चार दिन से जारी आयकर छापेमारी में बड़ा खुलासा: लोहा कारोबारियों से 15 करोड़ नकद, 20 करोड़ के जेवर मिले, 225 करोड़ का हिसाब रडार पर
CG Top News: कांग्रेस में बाप तो बाप होता है बयान से बवाल, 15 करोड़ की फिरौती से लेकर महिला GST अफसर की गिरफ्तारी तक पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

By

CG Top News: कांग्रेस में बाप तो बाप होता है बयान से बवाल, 15 करोड़ की फिरौती से लेकर महिला GST अफसर की गिरफ्तारी तक पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
कलेक्टर मैडम का ये कैसा अंदाज! जनप्रतिनिधि लेते रहे जीत का सर्टिफिकेट, कुर्सी पर बैठी रहीं IAS चिन्मयी गोपाल

By Ashish Bhardwaj

कलेक्टर मैडम का ये कैसा अंदाज! जनप्रतिनिधि लेते रहे जीत का सर्टिफिकेट, कुर्सी पर बैठी रहीं IAS चिन्मयी गोपाल
CG B.Ed Admission 2026: बीएड में एडमिशन का एक और मौका, 900 सीटें खाली, 22 नवंबर से खुलेंगे रजिस्ट्रेशन

By Umeshwari Baghel

CG B.Ed Admission 2026: बीएड में एडमिशन का एक और मौका, 900 सीटें खाली, 22 नवंबर से खुलेंगे रजिस्ट्रेशन