रिश्तों की उलझन सुलझाएगी Movie Therapy, एक्सपर्ट्स ने बताए इसके बड़े फायदे

Kaushiki | Mar 19, 2026, 13:04 IST
Share
Movie Therapy
Movie Therapy

क्या आप जानते हैं कि फिल्में आपके रिश्तों को सुधार सकती हैं? एक्सपर्ट्स के मुताबिक फिल्म थेरेपी कपल्स के बीच संवाद और जुड़ाव बढ़ाने में बहुत मददगार है।

Movie Therapy: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में कपल्स के बीच दूरियां बढ़ रही हैं। लेकिन अमेरिकन थेरेपिस्ट्स ने इसका एक बहुत ही मजेदार समाधान निकाला है। इसे फिल्म थेरेपी या सिनेमाथेरेपी कहा जाता है। ये महज मनोरंजन नहीं बल्कि ट्रीटमेंट का एक इफेक्टिव मीडियम है।

अमेरिकन थेरेपिस्ट्स के मुताबिक सही फिल्म चुनकर पार्टनर के साथ देखना रिश्ते में प्यार ला सकता है। इसे माइंडफुल तरीके से देखना बहुत जरूरी माना गया है। इससे दबी हुई भावनाएं बाहर आती हैं और संवाद आसान होता है।

अरस्तू के सिद्धांत से जुड़ी है फिल्म चिकित्सा

लिंकन यूनिवर्सिटी की थेरेपिस्ट जेनी हेमिल्टन ने इस पर गहरी रिसर्च की है। उन्होंने इसका संबंध प्राचीन दार्शनिक अरस्तू (Aristotle's principles) के कैथार्सिस सिद्धांत से बताया है।

जैसे पुरानी ट्रेजेडी मन की सफाई करती थीं, वैसे ही फिल्में काम करती हैं। फिल्में हमें अपनी समस्याओं को नए नजरिए से देखने में मदद करती हैं।

जब हम पर्दे पर किसी को संघर्ष करते देखते हैं, तो जुड़ाव महसूस होता है। इससे हमारी अपनी मानसिक उलझनों का समाधान मिलना शुरू हो जाता है।

फिल्म पर बात करने वाले कपल्स में कम होता है तलाक

रोचेस्टर यूनिवर्सिटी की एक स्टडी में बहुत चौंकाने वाली बात सामने आई है। जो कपल्स फिल्मों के मुद्दों पर खुलकर चर्चा करते हैं, उनमें अलगाव कम होता है। ऐसे कपल्स में तलाक की आशंका काफी हद तक घट जाती है।

इसका कारण ये है कि पार्टनर अपनी बात सहजता से कह पाते हैं। वे सीधे बात करने के बजाय किरदारों का उदाहरण इस्तेमाल करते हैं। इससे आपसी बहस के बजाय एक स्वस्थ संवाद की शुरुआत होती है।

ऐसी फिल्में देती हैं इंस्पिरेशन

एक्सपर्ट्स अक्सर होप स्प्रिंग्स जैसी फिल्मों को देखने की सलाह देते हैं। ऐसी फिल्में रिश्तों की उलझनों को बहुत ही गहराई से दिखाती हैं। किरदारों को अपनी समस्याओं पर बात करते देख कपल्स को इंस्पिरेशन मिलता है।

वे अपनी अनकही बातें और इच्छाएं पार्टनर के सामने रख पाते हैं। इससे पार्टनर को एक-दूसरे की जरूरतों को समझना बहुत आसान हो जाता है। फिल्मों के जरिए वे अपनी भावनाओं (change in lifestyle) को बेहतर तरीके से समझा सकते हैं।healthy lifestyle

फिल्म के बाद की चर्चा है सबसे जरूरी हिस्सा

फिल्म खत्म होने के बाद की बातचीत इस थेरेपी (Gen Z Relationships)का मेन हिस्सा है। थेरेपिस्ट हेमिल्टन के मुताबिक, कुछ तय सवालों पर चर्चा करना बहुत जरूरी है। इससे कपल्स समझ पाते हैं कि प्यार में मेहनत लगती है।

छोटे-मोटे झगड़े किसी भी अच्छे रिश्ते का सामान्य हिस्सा होते हैं। फिल्म देखने के बाद एक-दूसरे के विचारों को सुनना जुड़ाव बढ़ाता है। ये थेरेपी रिश्तों को फिर से पटरी पर लाने का काम करती है।

ये खबरें भी पढ़ें...

एस्पिरेंट्स 3 से लेकर जूटोपिया 2 तक, इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं 21 धमाकेदार फिल्में

बॉक्स ऑफिस पर जारी है The Kerala Story 2 का दबदबा, 12वें दिन भी करोड़ों में खेल रही फिल्म

2026 और 2027 में बड़े पर्दे पर शाहरुख खान का डंका, इन 4 फिल्मों से मचाने आ रहे तहलका

Dhurandhar 2 की एडवांस बुकिंग ने मचाया धमाल, रिलीज से पहले ही तोड़े कई फिल्मों के रिकॉर्ड

Tags:
  • change in lifestyle
  • Relationship
  • रिसर्च
  • एक्सपर्ट्स
  • healthy lifestyle
  • Gen Z Relationships
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा