एमपी से गहरा था नाना पाटेकर का नाता; तरकीब, राजनीति फिल्म से जुड़ी यादें, भोपाल की तारीफ में कही थी ये बात

Manya Jain | Sootr Creatives | Oct 08, 2026, 19:12 IST
Share
नाना पाटेकर को याद कर रहा भोपाल, राजनीति फिल्म से जुड़ी हैं कई यादें
नाना पाटेकर को याद कर रहा भोपाल, राजनीति फिल्म से जुड़ी हैं कई यादें

अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद भोपाल के उनके फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर याद कर रहे हैं। नाना पाटेकर का भोपाल से गहरा जुड़ाव रहा है, विशेषकर उनकी चर्चित फिल्म 'राजनीति' की शूटिंग यहीं हुई थी। भोपाल के प्रेमपुरा घाट, कोहेफिजा, बोट क्लब और मिंटो हॉल जैसी जगहों पर फिल्म के कई प्रमुख दृश्य फिल्माए गए थे।

फिल्म के मशहूर गाने 'मोरा पिया मोसे बोलत नाहीं' की शूटिंग भी भोपाल की आबोहवा में ही की गई थी। एक इंटरव्यू में नाना पाटेकर ने भोपाल के शांत माहौल, प्राकृतिक खूबसूरती और यहां के लोगों के सादा स्वभाव की जमकर तारीफ की थी।

राजनीति की शूटिंग से जुड़ी हैं खास यादें

अभिनेता नाना पाटेकर अपने बेबाक और अलग अंदाज के लिए जाने जाते थे। उनके निधन के बाद से भोपाल में भी शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर सरकार के मंत्री और उनके चाहने वाले उन्हें नम आंखों से याद कर रहे हैं। नाना पाटेकर का भोपाल से एक खास रिश्ता रहा है, जिसकी सबसे बड़ी वजह उनकी बहुचर्चित फिल्म 'राजनीति' है, जिसकी शूटिंग लंबे समय तक भोपाल में ही हुई थी।

नहीं रहे बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर, कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत की खबर झूठी, फिटनेस वीडियो वायरल | Bollywood Actor Nana Patekar No More, News of Death by Cardiac Arrest False, Fitness Video Viral
नहीं रहे बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर, कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत, 45 मिनट तक दिया था CPR
08 Oct 2026 ,
By Aman Vaishnav
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का आज गुरुवार, 8 अक्टूबर की सुबह 5:20 बजे निधन हो गया। वह 75 साल के थे। उन्हें गोवा स्थित घर पर कार्डियक अरेस्ट आया था। जानकारी के मुताबिक डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक लगातार सीपीआर दिया। इसके बावजूद उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। मणिपाल अस्पताल के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर ने इसकी जानकारी दी।

भोपाल की इन जगहों पर हुई थी फिल्म की शूटिंग

बॉलीवुड की हिट फिल्मों में शामिल 'राजनीति' की शूटिंग के दौरान भोपाल के कई ऐतिहासिक और खूबसूरत स्थल कैमरे में कैद किए गए थे।

  • प्रेमपुरा घाट के एक बंगले को फिल्म में नाना पाटेकर का बंगला दिखाया गया था।
  • इसके अलावा कोहेफिजा, नूर-उस-सबाह, बोट क्लब, मोतिया तालाब और नेहरू नगर के मैदान पर भी शूटिंग हुई थी।
  • इकबाल मैदान, भदभदा ब्रिज रोड, ओरिएंटल कॉलेज परिसर, मिंटो हॉल और बिसनखेड़ी गांव में भी फिल्म के कई शॉट्स फिल्माए गए थे।
  • फिल्म का लोकप्रिय गाना 'मोरा पिया मोसे बोलत नाहीं...', जिसमें रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ नजर आए थे, वह भी भोपाल में ही फिल्माया गया था। उस दौरान अभिनेता रणबीर कपूर ने बताया था कि शूटिंग देखने के लिए करीब दस हजार लोगों की भीड़ उमड़ती थी।
नाना पाटेकर
नाना पाटेकर

अलग अंदाज में की थी भोपाल की तारीफ

फिल्म 'राजनीति' की शूटिंग के सिलसिले में नाना पाटेकर का भोपाल आना-जाना लगा रहता था। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने खास अंदाज में भोपाल की तारीफ की थी। नाना ने कहा था कि उन्हें इस शहर का माहौल, प्राकृतिक खूबसूरती और यहां के लोगों का सादा व दोस्ताना व्यवहार बेहद पसंद है। वह भोपाल के शांत और प्राकृतिक वातावरण में एक अलग ही सुकून महसूस करते थे।

बॉलीवुड की पसंद क्यों बनता जा रहा है मध्यप्रदेश?

मध्यप्रदेश की लोकेशन हमेशा से फिल्म निर्माताओं की पहली पसंद रही है। यहां कम भीड़भाड़ वाली शांत जगहें, शूटिंग की आसान अनुमति और किफायती प्रक्रिया फिल्म मेकर्स को आकर्षित करती है। इसके अलावा यहां के पहाड़, नदियां, डैम, जंगल और ऐतिहासिक इमारतें फिल्मों में चार चांद लगा देती हैं। 'राजनीति' के अलावा 'पाश सिंह तोमर', 'दबंग-3', 'स्त्री-2', 'पॉकेटमैन' और 'ओएमजी 2' जैसी कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग भी मध्यप्रदेश की अलग-अलग लोकेशन पर हो चुकी है।

नाना पाटेकर
नाना पाटेकर

नाना की आखिरी फिल्म भी एमपी में हुई शूट

नाना पाटेकर की आखिरी फिल्म 'शक्ति शालिनी' की शूटिंग मध्य प्रदेश के ग्वालियर, दतिया और मुरैना में हुई थी। फिल्म में वह तांत्रिक की भूमिका निभाने वाले हैं। यह फिल्म 2027 में रिलीज होगी।

पाटेकर का मध्य प्रदेश से पुराना जुड़ाव रहा है। अपने करीब पांच दशक के फिल्मी करियर में उन्होंने कई फिल्मों की शूटिंग प्रदेश में की। इनमें 'राजनीति', 'तरकीब' और 'थोड़ा सा रूमानी हो जाएं' जैसी फिल्में शामिल हैं। निधन से पहले वह फिल्म शक्ति शालिनी पर काम कर रहे थे।

नाना पाटेकर का मध्य प्रदेश से गहरा नाता: 'शक्ति शालिनी' से ग्वालियर-दतिया तक, आखिरी फिल्म की शूटिंग का खास कनेक्शन | Nana Patekar's deep connection with Madhya Pradesh: From 'Shakti Shalini' to Gwalior-Datia, a special connection to the shooting of his last film
चंबल के बीहड़ों में हुई थी नाना पाटेकर की आखिरी फिल्म शक्ति और शालिनी की शूटिंग, 2027 में होगी रिलीज
08 Oct 2026 ,
By Sourabh Bhatnagar
Nana Patekar Last Film: बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर का आज (8 अक्टूबर 2026) निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उनकी आखिरी फिल्म 'शक्ति शालिनी' की शूटिंग मध्य प्रदेश के ग्वालियर, दतिया और मुरैना में हुई थी। फिल्म में वह तांत्रिक की भूमिका निभाने वाले हैं। यह फिल्म 2027 में रिलीज होगी।

Tags:
  • Nana Patekar Bhopal connection
  • राजनीति फिल्म
  • नाना पाटेकर का निधन
  • भोपाल से नाना पाटेकर का कनेक्शन
  • नाना पाटेकर
  • नाना पाटेकर का भोपाल से खास रिश्ता
  • पाटेकर का मध्य प्रदेश से पुराना जुड़ाव
  • नाना की आखिरी फिल्म भी एमपी में हुई शूट
स्कूल शिक्षा विभाग के अफसरों को 62 साल तक नौकरी का हक नहीं, 60 में ही होगा रिटायरमेंट, HC से 14 याचिकाएं खारिज

By Neel Tiwari

स्कूल शिक्षा विभाग के अफसरों को 62 साल तक नौकरी का हक नहीं, 60 में ही होगा रिटायरमेंट, HC से 14 याचिकाएं खारिज
Rent A Garba Partner: गरबा में पार्टनर भी किराए पर? भोपाल-इंदौर में अनोखा ट्रेंड वायरल

By Sumit Kumar

Rent A Garba Partner: गरबा में पार्टनर भी किराए पर? भोपाल-इंदौर में अनोखा ट्रेंड वायरल
भ्रष्टाचार के खिलाफ जयपुर ACB की ट्रैप कार्रवाई, वनपाल और वनरक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

By Jageshwar prasad

भ्रष्टाचार के खिलाफ जयपुर ACB की ट्रैप कार्रवाई, वनपाल और वनरक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
नाजिया इलाही खान उज्जैन में तर्पण करेंगी, क्या अपनाएंगी सनातन धर्म? भाजपा प्रवक्ता ने दिए ये संकेत

By Sandeep Kumar

नाजिया इलाही खान उज्जैन में तर्पण करेंगी, क्या अपनाएंगी सनातन धर्म? भाजपा प्रवक्ता ने दिए ये संकेत
एक साल से दस्तावेज पढ़ रही CBI 1000 करोड़ के समाज कल्याण घोटाले में चार्जशीट का इंतजार, बड़े IAS नामों से सवाल

By VINAY VERMA

एक साल से दस्तावेज पढ़ रही CBI 1000 करोड़ के समाज कल्याण घोटाले में चार्जशीट का इंतजार, बड़े IAS नामों से सवाल
राजस्थान पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस में दो नेताओं की एंट्री, गोपाल गुर्जर और नेम सिंह फौजदार की घर वापसी

By Saurabh Mishra

राजस्थान पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस में दो नेताओं की एंट्री, गोपाल गुर्जर और नेम सिंह फौजदार की घर वापसी
सोडाला जेडीए अतिक्रमण विरोध तीसरे दिन भी जारी: जेडीए की अर्थी निकाली, 160 फीट चौड़ीकरण पर सवाल

By Jyoti Mahender Bhardwaj

सोडाला जेडीए अतिक्रमण विरोध तीसरे दिन भी जारी: जेडीए की अर्थी निकाली, 160 फीट चौड़ीकरण पर सवाल