13 नवंबर को OTT पर रिलीज होंगी ये 8 फिल्में और सीरीज, सस्पेंस-थ्रिलर से लेकर ड्रामा तक मिलेगा मनोरंजन; यहां देखें पूरी लिस्ट
Arohi Raj | Sootr Creatives | Published:
Netflix, JioHotstar और ZEE5 पर क्या नया? 13 नवंबर की OTT रिलीज लिस्ट देख लें।
वीकेंड पर घर बैठे कुछ नया और रोमांचक देखने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। इस शुक्रवार OTT पर एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का लगने वाला है। कहीं मर्डर मिस्ट्री के उलझे राज खुलेंगे, तो कहीं अपराधियों और पुलिस के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। खास बात यह है कि इस बार थ्रिलर के साथ रोमांस और फैमिली ड्रामा का भी मजा मिलेगा।
बता दें 13 नवंबर यानी शुक्रवार को Netflix, JioHotstar, ZEE5, Apple TV और SonyLIV पर कुल 8 फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। इनमें 6 सस्पेंस और क्राइम थ्रिलर हैं, जबकि 2 ड्रामा फिल्में हैं। तो अगर आप इस वीकेंड अपनी वॉचलिस्ट तैयार कर रहे हैं, तो रिलीज होने वाली इन फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट जरूर देख लें।
ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
जॉनर: क्राइम थ्रिलर, इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा
इस शुक्रवार नेटफ्लिक्स पर फिल्म दायरा रिलीज होगी। इसे मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन और करीना कपूर खान नजर आएंगे।कहानी डीसीपी रमन कुमार की है। उनका किरदार पृथ्वीराज निभा रहे हैं। रमन की टीम चार रेप आरोपियों का एनकाउंटर कर देती है। इसके बाद रमन रातोंरात हीरो बन जाते हैं। हर तरफ उनकी चर्चा होने लगती है।
लेकिन जल्द ही कहानी बदल जाती है। विजिलेंस ऑफिसर अजूनी कोहली इस मामले की जांच शुरू करती हैं। उनका किरदार करीना कपूर खान निभा रही हैं। अजूनी को इस एनकाउंटर का सच पता लगाना है। क्या पुलिस ने सही कार्रवाई की थी? या फिर यह फर्जी एनकाउंटर था? इसी सवाल का जवाब फिल्म में मिलेगा।
ओटीटी प्लेटफॉर्म: जियोहॉटस्टार (JioHotstar)
जॉनर: टीन मिस्ट्री, कैंपस थ्रिलर
इस सीरीज की कहानी एक बड़े बोर्डिंग स्कूल की है। बाहर से यह स्कूल जितना शानदार दिखता है, अंदर उतने ही राज छिपे हैं। इसमें शनाया कपूर अदिति का किरदार निभा रही हैं। इसमें अदिति की जुड़वां बहन आयशा की रहस्यमयी मौत हो जाती है। बहन की मौत से अदिति बुरी तरह टूट जाती है। वह इस मौत के पीछे की सच्चाई जानना चाहती है।
इसके लिए वह एक बड़ा कदम उठाती है। वह अपनी पहचान छिपाकर आयशा बन जाती है। इसके बाद वह उसी बोर्डिंग स्कूल में दाखिला लेती है। वहां वह स्टूडेंट ऑफ द ईयर प्रतियोगिता में हिस्सा लेती है।
लेकिन उसका मकसद प्रतियोगिता जीतना नहीं है। वह अपनी बहन की मौत का राज खोलना चाहती है। इस दौरान उसे कई चौंकाने वाली बातें पता चलती हैं। स्कूल में कई लोग एक-दूसरे के दुश्मन हैं। हर किसी के पास छिपाने के लिए कुछ न कुछ है। ऐसे में अदिति के लिए सच तक पहुंचना आसान नहीं होगा।
ओटीटी प्लेटफॉर्म: जी5 (ZEE5)
जॉनर: क्राइम ड्रामा, रिवेंज थ्रिलर, एक्शन
बांद्रा में तमन्ना भाटिया और दिलीप अहम किरदारों में हैं। फिल्म की कहानी 90 के दशक से शुरू होती है। उस दौर में तारा जानकी बॉलीवुड की मशहूर स्टार होती है। लेकिन उसकी अचानक रहस्यमयी मौत हो जाती है। इसमें तारा की मौत के बाद एक युवा फिल्ममेकर उसकी जिंदगी खंगालने लगता है। इस दौरान उसके सामने कई चौंकाने वाले राज आते हैं।
पता चलता है कि तारा एक फिल्म प्रोड्यूसर से परेशान थी। उसके शोषण से तंग आकर वह केरल चली जाती है। वहां उसकी मुलाकात ताकतवर बिजनेसमैन आला से होती है। दोनों साथ मिलकर नई जिंदगी शुरू करते हैं।
लेकिन उनकी जिंदगी में फिर एक बड़ा तूफान आता है। तारा का पीछा करते हुए फिल्म प्रोड्यूसर केरल पहुंच जाता है। इसके बाद वह तारा की हत्या कर देता है। तारा की मौत से आला बुरी तरह टूट जाता है। वह इस हत्या का बदला लेने की ठान लेता है। इसके लिए वह पूरे अपराधी सिंडिकेट से भिड़ने निकल पड़ता है।
ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
जॉनर: मिस्ट्री थ्रिलर, क्राइम ड्रामा
हार्टलैंड की कहानी मिस्टी जोन्स नाम की एक महिला की है। वह करीब दो दशक तक म्यूजिक की दुनिया से दूर रहती हैं। इसके बाद वह नैशविले लौटती हैं। मिस्टी पहले कंट्री म्यूजिक की मशहूर स्टार रह चुकी हैं। उनका किरदार जेसिका चैस्टेन निभा रही हैं।
मिस्टी के लौटने की वजह उनकी भतीजी चार्ली हार्ट है। चार्ली अचानक लापता हो जाती है। ऐसे में मिस्टी उसे ढूंढने निकल पड़ती हैं। चार्ली का किरदार कार्टर फेथ निभा रही हैं।
लेकिन भतीजी की तलाश जल्द ही एक मर्डर केस बन जाती है। जांच के दौरान म्यूजिक इंडस्ट्री के कई राज सामने आते हैं। इस बीच मिस्टी को अपने पुराने अतीत का भी सामना करना पड़ता है। जिन बातों को वह सालों से भुलाने की कोशिश कर रही थीं, वे फिर उनके सामने आ जाती हैं।
ओटीटी प्लेटफॉर्म: एप्पल टीवी (Apple TV)
जॉनर: हाइस्ट थ्रिलर, क्राइम एक्शन
अगर आपको बैंक लूटने और अपराधियों की चालें देखने में मजा आता है, तो यह सीरीज पसंद आएगी। इसकी कहानी ज्यूरिख में हुई एक बड़ी बैंक डकैती पर आधारित है। सीरीज की कहानी तीन अलग-अलग समय में आगे बढ़ती है।
पहले हिस्से में डकैती से पहले के 12 महीने दिखाए जाएंगे। दूसरे हिस्से में डकैती के 12 घंटे की कहानी होगी। तीसरे हिस्से में डकैती के बाद के 12 दिन दिखाए जाएंगे।
सीरीज में जेमी डोर्नन एक शातिर अपराधी बने हैं। वह बैंक लूटने की पूरी योजना तैयार करता है। दूसरी तरफ एंथनी मैकी पूर्व FBI एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं। उनकी छवि एक बदनाम एजेंट की है। वह इस अपराधी को पकड़ने के मिशन पर निकलते हैं।
अब देखना दिलचस्प होगा कि अपराधी अपनी चाल में कामयाब होता है या नहीं। साथ ही, क्या पूर्व FBI एजेंट उसे पकड़ पाएगा? दोनों के बीच की यह टक्कर सीरीज में भरपूर रोमांच पैदा करेगी।
ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
जॉनर: ट्रू क्राइम ड्रामा, मिस्ट्री थ्रिलर
मर्डर इन गैलिसिया सच्ची घटनाओं से प्रेरित कहानी पर आधारित है। इसकी शुरुआत एक महिला पर देर रात हुए हमले से होती है। इस मामले की जांच एक महिला सार्जेंट को सौंपी जाती है। जांच के दौरान उसका शक पीड़िता के पति पर जाने लगता है।
शुरुआत में पति का व्यवहार सामान्य दिखाई देता है, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, कई ऐसी बातें सामने आती हैं जो मामले को और उलझा देती हैं।
अब महिला सार्जेंट के सामने यह पता लगाने की चुनौती है कि महिला पर हमला किसने किया और इसके पीछे की असली वजह क्या थी। रहस्य और अपराध से जुड़ी कहानियां पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह सीरीज एक दिलचस्प विकल्प हो सकती है।
ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
जॉनर: पीरियड एक्शन ड्रामा, हिस्टोरिकल ड्रामा
रणाबली एक ऐतिहासिक कहानी पर बनी फिल्म है। इसका निर्देशन राहुल सांकृत्यायन ने किया है। फिल्म की कहानी 1870 के दशक की है। उस समय रायलसीमा में भयानक अकाल पड़ा था।
फिल्म में विजय देवरकोंडा रणाबली का किरदार निभा रहे हैं। उनका पूरा नाम सिंगनामाला बोब्बिली रणाबली है। वह अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ लड़ाई छेड़ते हैं। साथ ही, अनाज जमा करने वालों का भी विरोध करते हैं।
रश्मिका मंदाना फिल्म में उनकी पत्नी जयम्मा बनी हैं। हॉलीवुड अभिनेता अर्नोल्ड वोस्लू भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म पांच भाषाओं में रिलीज होगी।
इसमें तेलुगू, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम शामिल हैं। इतिहास और एक्शन पसंद करने वालों को यह फिल्म पसंद आ सकती है।
ओटीटी प्लेटफॉर्म: सोनी लिव (SonyLIV)
जॉनर: रोमांटिक कॉमेडी, फैमिली ड्रामा
इस हफ्ते पारिवारिक मनूरंजन भी रिलीज होने वाली है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी पहली बार साथ दिखेंगे। कहानी लखनऊ में रहने वाले रंजन की है। रंजन का किरदार पंकज त्रिपाठी निभा रहे हैं। वह अपनी जिंदगी मस्ती में जीना पसंद करता है। उसे किसी बात की ज्यादा चिंता नहीं रहती।
लेकिन उसकी जिंदगी तब बदल जाती है, जब हेलेन से मुलाकात होती है। हेलेन दिल्ली की रहने वाली प्रॉपर्टी मैनेजर है। उसका किरदार अदिति राव हैदरी निभा रही हैं।कुछ हालात ऐसे बनते हैं कि दोनों को साथ रहना पड़ता है।
इसके लिए वे एक पुरानी हवेली में रहने लगते हैं। दोनों का स्वभाव एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है। इसलिए उनके बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों पर बहस होती रहती है।धीरे-धीरे उनकी यही नोकझोंक प्यार में बदलने लगती है।
लेकिन कहानी में जल्द ही नया मोड़ आ जाता है। मोहल्ले के लोगों की बातें उनके रिश्ते में परेशानी पैदा करती हैं। इसी बीच पुलिस की जांच भी शुरू हो जाती है। अब दोनों को अपने रिश्ते के साथ नई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। फिल्म में प्यार, हंसी-मजाक और पारिवारिक रिश्तों की कहानी देखने को मिलेगी।
FAQs
1. दायरा (Daayra)
जॉनर: क्राइम थ्रिलर, इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा
इस शुक्रवार नेटफ्लिक्स पर फिल्म दायरा रिलीज होगी। इसे मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन और करीना कपूर खान नजर आएंगे।कहानी डीसीपी रमन कुमार की है। उनका किरदार पृथ्वीराज निभा रहे हैं। रमन की टीम चार रेप आरोपियों का एनकाउंटर कर देती है। इसके बाद रमन रातोंरात हीरो बन जाते हैं। हर तरफ उनकी चर्चा होने लगती है।
लेकिन जल्द ही कहानी बदल जाती है। विजिलेंस ऑफिसर अजूनी कोहली इस मामले की जांच शुरू करती हैं। उनका किरदार करीना कपूर खान निभा रही हैं। अजूनी को इस एनकाउंटर का सच पता लगाना है। क्या पुलिस ने सही कार्रवाई की थी? या फिर यह फर्जी एनकाउंटर था? इसी सवाल का जवाब फिल्म में मिलेगा।
2. स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क (Student Of The Year: After Dark)
जॉनर: टीन मिस्ट्री, कैंपस थ्रिलर
इस सीरीज की कहानी एक बड़े बोर्डिंग स्कूल की है। बाहर से यह स्कूल जितना शानदार दिखता है, अंदर उतने ही राज छिपे हैं। इसमें शनाया कपूर अदिति का किरदार निभा रही हैं। इसमें अदिति की जुड़वां बहन आयशा की रहस्यमयी मौत हो जाती है। बहन की मौत से अदिति बुरी तरह टूट जाती है। वह इस मौत के पीछे की सच्चाई जानना चाहती है।
इसके लिए वह एक बड़ा कदम उठाती है। वह अपनी पहचान छिपाकर आयशा बन जाती है। इसके बाद वह उसी बोर्डिंग स्कूल में दाखिला लेती है। वहां वह स्टूडेंट ऑफ द ईयर प्रतियोगिता में हिस्सा लेती है।
लेकिन उसका मकसद प्रतियोगिता जीतना नहीं है। वह अपनी बहन की मौत का राज खोलना चाहती है। इस दौरान उसे कई चौंकाने वाली बातें पता चलती हैं। स्कूल में कई लोग एक-दूसरे के दुश्मन हैं। हर किसी के पास छिपाने के लिए कुछ न कुछ है। ऐसे में अदिति के लिए सच तक पहुंचना आसान नहीं होगा।
3. बांद्रा (Bandra)
जॉनर: क्राइम ड्रामा, रिवेंज थ्रिलर, एक्शन
बांद्रा में तमन्ना भाटिया और दिलीप अहम किरदारों में हैं। फिल्म की कहानी 90 के दशक से शुरू होती है। उस दौर में तारा जानकी बॉलीवुड की मशहूर स्टार होती है। लेकिन उसकी अचानक रहस्यमयी मौत हो जाती है। इसमें तारा की मौत के बाद एक युवा फिल्ममेकर उसकी जिंदगी खंगालने लगता है। इस दौरान उसके सामने कई चौंकाने वाले राज आते हैं।
पता चलता है कि तारा एक फिल्म प्रोड्यूसर से परेशान थी। उसके शोषण से तंग आकर वह केरल चली जाती है। वहां उसकी मुलाकात ताकतवर बिजनेसमैन आला से होती है। दोनों साथ मिलकर नई जिंदगी शुरू करते हैं।
लेकिन उनकी जिंदगी में फिर एक बड़ा तूफान आता है। तारा का पीछा करते हुए फिल्म प्रोड्यूसर केरल पहुंच जाता है। इसके बाद वह तारा की हत्या कर देता है। तारा की मौत से आला बुरी तरह टूट जाता है। वह इस हत्या का बदला लेने की ठान लेता है। इसके लिए वह पूरे अपराधी सिंडिकेट से भिड़ने निकल पड़ता है।
4. हार्टलैंड (Heartland)
जॉनर: मिस्ट्री थ्रिलर, क्राइम ड्रामा
हार्टलैंड की कहानी मिस्टी जोन्स नाम की एक महिला की है। वह करीब दो दशक तक म्यूजिक की दुनिया से दूर रहती हैं। इसके बाद वह नैशविले लौटती हैं। मिस्टी पहले कंट्री म्यूजिक की मशहूर स्टार रह चुकी हैं। उनका किरदार जेसिका चैस्टेन निभा रही हैं।
मिस्टी के लौटने की वजह उनकी भतीजी चार्ली हार्ट है। चार्ली अचानक लापता हो जाती है। ऐसे में मिस्टी उसे ढूंढने निकल पड़ती हैं। चार्ली का किरदार कार्टर फेथ निभा रही हैं।
लेकिन भतीजी की तलाश जल्द ही एक मर्डर केस बन जाती है। जांच के दौरान म्यूजिक इंडस्ट्री के कई राज सामने आते हैं। इस बीच मिस्टी को अपने पुराने अतीत का भी सामना करना पड़ता है। जिन बातों को वह सालों से भुलाने की कोशिश कर रही थीं, वे फिर उनके सामने आ जाती हैं।
5. 12 12 12
जॉनर: हाइस्ट थ्रिलर, क्राइम एक्शन
अगर आपको बैंक लूटने और अपराधियों की चालें देखने में मजा आता है, तो यह सीरीज पसंद आएगी। इसकी कहानी ज्यूरिख में हुई एक बड़ी बैंक डकैती पर आधारित है। सीरीज की कहानी तीन अलग-अलग समय में आगे बढ़ती है।
पहले हिस्से में डकैती से पहले के 12 महीने दिखाए जाएंगे। दूसरे हिस्से में डकैती के 12 घंटे की कहानी होगी। तीसरे हिस्से में डकैती के बाद के 12 दिन दिखाए जाएंगे।
सीरीज में जेमी डोर्नन एक शातिर अपराधी बने हैं। वह बैंक लूटने की पूरी योजना तैयार करता है। दूसरी तरफ एंथनी मैकी पूर्व FBI एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं। उनकी छवि एक बदनाम एजेंट की है। वह इस अपराधी को पकड़ने के मिशन पर निकलते हैं।
अब देखना दिलचस्प होगा कि अपराधी अपनी चाल में कामयाब होता है या नहीं। साथ ही, क्या पूर्व FBI एजेंट उसे पकड़ पाएगा? दोनों के बीच की यह टक्कर सीरीज में भरपूर रोमांच पैदा करेगी।
6. मर्डर इन गैलिसिया (Murder in Galicia)
जॉनर: ट्रू क्राइम ड्रामा, मिस्ट्री थ्रिलर
मर्डर इन गैलिसिया सच्ची घटनाओं से प्रेरित कहानी पर आधारित है। इसकी शुरुआत एक महिला पर देर रात हुए हमले से होती है। इस मामले की जांच एक महिला सार्जेंट को सौंपी जाती है। जांच के दौरान उसका शक पीड़िता के पति पर जाने लगता है।
शुरुआत में पति का व्यवहार सामान्य दिखाई देता है, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, कई ऐसी बातें सामने आती हैं जो मामले को और उलझा देती हैं।
अब महिला सार्जेंट के सामने यह पता लगाने की चुनौती है कि महिला पर हमला किसने किया और इसके पीछे की असली वजह क्या थी। रहस्य और अपराध से जुड़ी कहानियां पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह सीरीज एक दिलचस्प विकल्प हो सकती है।
ये 2 ड्रामा फिल्में भी होंगी रिलीज
7. रणाबली (Ranabaali)
जॉनर: पीरियड एक्शन ड्रामा, हिस्टोरिकल ड्रामा
रणाबली एक ऐतिहासिक कहानी पर बनी फिल्म है। इसका निर्देशन राहुल सांकृत्यायन ने किया है। फिल्म की कहानी 1870 के दशक की है। उस समय रायलसीमा में भयानक अकाल पड़ा था।
फिल्म में विजय देवरकोंडा रणाबली का किरदार निभा रहे हैं। उनका पूरा नाम सिंगनामाला बोब्बिली रणाबली है। वह अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ लड़ाई छेड़ते हैं। साथ ही, अनाज जमा करने वालों का भी विरोध करते हैं।
रश्मिका मंदाना फिल्म में उनकी पत्नी जयम्मा बनी हैं। हॉलीवुड अभिनेता अर्नोल्ड वोस्लू भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म पांच भाषाओं में रिलीज होगी।
इसमें तेलुगू, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम शामिल हैं। इतिहास और एक्शन पसंद करने वालों को यह फिल्म पसंद आ सकती है।
8. पारिवारिक मनूरंजन (Parivarik ManuRanjan)
जॉनर: रोमांटिक कॉमेडी, फैमिली ड्रामा
इस हफ्ते पारिवारिक मनूरंजन भी रिलीज होने वाली है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी पहली बार साथ दिखेंगे। कहानी लखनऊ में रहने वाले रंजन की है। रंजन का किरदार पंकज त्रिपाठी निभा रहे हैं। वह अपनी जिंदगी मस्ती में जीना पसंद करता है। उसे किसी बात की ज्यादा चिंता नहीं रहती।
लेकिन उसकी जिंदगी तब बदल जाती है, जब हेलेन से मुलाकात होती है। हेलेन दिल्ली की रहने वाली प्रॉपर्टी मैनेजर है। उसका किरदार अदिति राव हैदरी निभा रही हैं।कुछ हालात ऐसे बनते हैं कि दोनों को साथ रहना पड़ता है।
इसके लिए वे एक पुरानी हवेली में रहने लगते हैं। दोनों का स्वभाव एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है। इसलिए उनके बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों पर बहस होती रहती है।धीरे-धीरे उनकी यही नोकझोंक प्यार में बदलने लगती है।
लेकिन कहानी में जल्द ही नया मोड़ आ जाता है। मोहल्ले के लोगों की बातें उनके रिश्ते में परेशानी पैदा करती हैं। इसी बीच पुलिस की जांच भी शुरू हो जाती है। अब दोनों को अपने रिश्ते के साथ नई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। फिल्म में प्यार, हंसी-मजाक और पारिवारिक रिश्तों की कहानी देखने को मिलेगी।
FAQs
- 13 नवंबर को OTT पर कितनी फिल्में और सीरीज रिलीज होगी?
इस दिन कुल 8 फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं, जिनमें 6 सस्पेंस और क्राइम थ्रिलर हैं, जबकि 2 ड्रामा फिल्में शामिल हैं। - फिल्म दायरा किस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी?
फिल्म दायरा नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी और इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन और करीना कपूर खान मुख्य भूमिकाओं में हैं। - रोमांटिक कॉमेडी फिल्म पारिवारिक मनूरंजन किस OTT पर आएगी?
यह फिल्म सोनी लिव पर रिलीज होगी, जिसमें पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी नजर आएंगे।
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari
आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक
By Mukesh Sharma
ग्वालियर में RSS का बड़ा शिविर, 31 जिलों से आएंगे करीब 3000 छात्र; रहने के लिए बनेगी टेंट सिटी, खुद लाने होंगे बिस्तर-बर्तन
By Ramanand Tiwari
गहलोत के निशाने पर भजनलाल सरकार, बोले- चुनाव में प्रत्याशी कैद, जनता पानी को तरसी
By Raghvendra Singh Rathore