ब्लॉकबस्टर ट्यूजडे ऑफर: अब सस्ती फिल्में देखिए PVR Inox में, सिर्फ 99 रुपए में बुक करें टिकट
Kaushiki | Apr 09, 2025, 16:58 IST
blockbuster tuesday
पीवीआर आईनॉक्स ने "ब्लॉकबस्टर ट्यूजडे" के तहत फिल्म टिकट्स 99 से 149 रुपए में उपलब्ध कराए हैं, जो हर मंगलवार को जारी रहेगा। क्या आप भी इस शानदार ऑफर का फायदा उठाकर सस्ते में ब्लॉकबस्टर फिल्मों का आनंद लेना चाहते हैं?
भारत की लीडिंग सिनेमा चेन पीवीआर आईनॉक्स ने "ब्लॉकबस्टर ट्यूजडे" की घोषणा की है, जिसमें सभी फिल्मों के टिकट्स सिर्फ 99 रुपए से लेकर 149 रुपए तक की कीमत में अवेलेबल होंगे। यह विशेष ऑफर 8 अप्रैल, 2025 से शुरू हो चुका है और हर मंगलवार को जारी रहेगा। इस पहल से फिल्म प्रेमियों को सस्ते में अपनी पसंदीदा फिल्म देखने का मौका मिलेगा।
![17056679-9ec]()
ये खबर भी पढ़ें... Raid 2 Trailer: फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज, विलेन अवतार में नजर आएंगे रितेश देशमुख
"ब्लॉकबस्टर ट्यूजडे" पीवीआर आईनॉक्स का एक नया कदम है, जिसका उद्देश्य फिल्म देखने को सभी के लिए किफायती और मनोरंजक बनाना है। पीवीआर आईनॉक्स के चीफ बिजनेस और प्लानिंग एंड स्ट्रेटजी, कमल ज्ञानचंदानी के मुताबिक, इस पहल से हर मंगलवार को फिल्म प्रेमियों को सस्ती टिकटों के साथ फिल्म का आनंद उठाने का मौके मिलेगा। इस समय, IMAX, 3D, 4DX और ScreenX जैसे प्रीमियम फॉर्मेट पर भी छूट मिलेगी।
ब्लॉकबस्टर ट्यूजडे के तहत फिल्म प्रेमी अपनी पसंदीदा फिल्म का आनंद 99 रुपये से लेकर 149 रुपये तक में ले सकते हैं। यह ऑफर देशभर के 300 से ज्यादा सिनेमाघरों में उपलब्ध है, जिससे दिल्ली, नोएडा और अन्य प्रमुख शहरों के निवासी भी इसका लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा, पीवीआर आईनॉक्स स्पेशल फूड आइटम्स पर भी डिस्काउंट देने वाला है, जो परिवार और दोस्तों के साथ बाहर घूमने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।
ये खबर भी पढ़ें... NASA का ख्वाब छोड़, कैसे बने Allu Arjun साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार
टिकट्स की बुकिंग पीवीआर और INOX की ऑफिसियल वेबसाइट्स से की जा सकती है। यह ऑफर खासकर साउथ इंडियन राज्यों में भी उपलब्ध है, जहां दर्शकों को अच्छे रेट पर फिल्म देखने का मौका मिलेगा।
पीवीआर आईनॉक्स (PVR INOX) भारत की मेजर मल्टीप्लेक्स सिनेमा चेन है, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया में एक अहम नाम बन चुका है। यह पीवीआर (PVR) और आईनॉक्स (INOX) का संयोजन है, जो पहले अलग-अलग सिनेमा चेन के रूप में कार्यरत थीं, लेकिन 2022 में इनका मर्जर हुआ और अब यह एक पावरफुल जॉइंट ब्रांड के रूप में उभरा है। यह ब्रांड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सबसे बेहतरीन सिनेमाई एक्सपीरियंस प्रोवाइड करने के लिए जाना जाता है।
ये खबर भी पढ़ें...
फिल्म किंग में फिर दिखेगी शाहरुख और दीपिका की जोड़ी, एक अलग किरदार में नजर आएंगी दीपिका
मध्य प्रदेश में हुई थी मशहूर एक्टर मनोज कुमार की इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों की शूटिंग
17056679-9ec
ये खबर भी पढ़ें... Raid 2 Trailer: फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज, विलेन अवतार में नजर आएंगे रितेश देशमुख
क्या है ब्लॉकबस्टर ट्यूजडे का ऑब्जेक्टिव
टिकट्स और ऑफर्स
ये खबर भी पढ़ें... NASA का ख्वाब छोड़, कैसे बने Allu Arjun साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार
कहां से करें टिकट बुकिंग
क्या है PVR INOX
ये खबर भी पढ़ें...
फिल्म किंग में फिर दिखेगी शाहरुख और दीपिका की जोड़ी, एक अलग किरदार में नजर आएंगी दीपिका
मध्य प्रदेश में हुई थी मशहूर एक्टर मनोज कुमार की इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों की शूटिंग
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari