नितेश तिवारी की रामायण के 5 बड़े सवाल, जिनके जवाब इंटरनेट पर ढूंढ रहे फैंस

Kaushiki | Aug 02, 2026, 16:35 IST
Share
ramayana-trailer
ramayana-trailer

नितेश तिवारी की फिल्म रामायण का ट्रेलर इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की इस मूवी को लेकर फैंस में भारी बज है। बर्फ में युद्ध, हनुमान जी की गैरमौजूदगी और भगवान विष्णु के रोल से जुड़े 5 बड़े सवालों के जवाब यहां जानें।

Ramayana Movie:बॉलीवुड डायरेक्टर नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म रामायण का ट्रेलर रिलीज होते ही छा गया है। इंटरनेट पर चारों तरफ बस इसी फिल्म की चर्चा चल रही है। रणबीर कपूर, साउथ सुपरस्टार यश और साई पल्लवी की स्टारकास्ट ने फैंस को क्रेजी कर दिया है।

फिल्म के भव्य सेट्स और वीएफएक्स (VFX) देखकर लोग हैरान रह गए हैं। हालांकि, ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों के दिमाग में कुछ सवाल घूम रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि लंका में बर्फ कहां से आ गई?

ट्रेलर में हनुमान जी क्यों नहीं दिखे? भगवान विष्णु का रोल आखिर कौन कर रहा है? इन सभी सवालों ने इंटरनेट पर भारी सस्पेंस बना दिया है। चलिए, रामायण के ट्रेलर से जुड़े इन 5 सबसे बड़े सवालों के दिलचस्प जवाब बिल्कुल आसान भाषा में समझते हैं।



रामायण की कहानी कहां से शुरू होगी

रामायण पार्ट 1 की शुरुआत रावण के नाना सुमाली की कहानी से दिखाई जाएगी। सुमाली और उनके भाइयों ने भगवान विश्वकर्मा से एक नगर बनाने की प्रार्थना की थी। विश्वकर्मा जी ने उन्हें लंका नगरी के बारे में बताया।

लंका भगवान शिव के लिए बनाई गई एक बेहद सुंदर नगरी थी। सुमाली वहां रहने लगा और ऋषियों को परेशान करने लगा। तंग आकर मुनिगण भगवान विष्णु के पास मदद मांगने पहुंचे।

विष्णु जी ने युद्ध में सुमाली के भाइयों का वध कर दिया। इसके बाद सुमाली को पाताल लोक में जाकर छिपना पड़ा। उनकी गैरमौजूदगी में ऋषि विश्रवा के बेटे कुबेर लंका के राजा बन गए। सुमाली ने अपनी बेटी कैकसी की शादी ऋषि विश्रवा से करवा दी।

राक्षसराज रावण, कुंभकर्ण और विभीषण कैकसी और विश्रवा के ही बेटे हैं। रावण ने कुबेर को हराकर लंका और पुष्पक विमान पर कब्जा किया था।

फिल्म की शुरुआत में कुबेर और रावण की यही लड़ाई दिखाई जाएगी। साथ ही रावण की घोर तपस्या के सीन्स भी देखने को मिलेंगे। सुमाली का किरदार मशहूर एक्टर चेतन हंसराज निभा रहे हैं। वहीं रावण की मां कैकसी के रोल में वेटरन एक्ट्रेस शोभना नजर आ रही हैं।

Ramayana Teaser: भक्ति, भाव, भव्यता का अद्भुत संगम है फिल्म... दिल में उतरे  रणबीर के राम - ramayana teaser ranbir kapoor namit malhotra nitesh tiwari  ram character intro tmovk - AajTak
Ramayana Teaser: भक्ति, भाव, भव्यता का अद्भुत संगम है फिल्म... दिल में उतरे रणबीर के राम - ramayana teaser ranbir kapoor namit malhotra nitesh tiwari ram character intro tmovk - AajTak


फिल्म का अंत कहां पर होगा

कई लोग कन्फ्यूज हैं कि पार्ट 1 के ट्रेलर में राम-रावण युद्ध क्यों नहीं है। इसकी वजह यह है कि यह प्रोजेक्ट दो पार्ट्स में बन रहा है। पहले पार्ट का अंत एक बहुत बड़े क्लिफहैंगर मोड़ पर होगा। मेकर्स इस पार्ट को सीता हरण वाले सीन पर खत्म करेंगे।

जब रावण सीता जी को पुष्पक विमान से अगवा कर ले जा रहा होगा। उसी दौरान जटायु और रावण के बीच भीषण युद्ध देखने को मिलेगा। यश ने भी इस फाइट सीन को फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी बताया है।

इस लड़ाई में रावण जटायु के पंख काट देता है। घायल जटायु दम तोड़ने से पहले श्रीराम को लंका की दिशा बताते हैं। माना जा रहा है कि पहला पार्ट ठीक यहीं पर खत्म हो जाएगा।

34ece5f2-aa8
34ece5f2-aa8


ट्रेलर में हनुमान क्यों नहीं दिखाई दिए

हनुमान जी के बिना रामायण की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। मेकर्स ने इस दमदार रोल के लिए सनी देओल को कास्ट किया है। फिर भी ट्रेलर में सनी देओल कहीं नजर नहीं आए।

ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि पार्ट-1 की कहानी जहां खत्म होती है, वहां तक मुलाकात नहीं हुई थी। श्रीराम और हनुमान जी की पहली मुलाकात किष्किन्धा में हुई थी। जब भगवान राम सीता जी की खोज में जंगलों में भटक रहे थे।

हनुमान जी ने एक साधु का रूप धरकर राम-लक्ष्मण से मुलाकात की थी। यह सीन आपको रामायण पार्ट-2 में देखने को मिलेगा। हालांकि, ऐसी संभावना है कि मेकर्स पार्ट-1 के एंड में हनुमान जी की झलक दे दें। यह फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज हो सकता है।

क्या बर्फ वाला युद्ध लंका में हो रहा

सोशल मीडिया पर लोग रामायण को एक बात पर खूब ट्रोल कर रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि लंका में बर्फबारी कब से होने लगी? असल में वह युद्ध लंका का है ही नहीं।

संभावना है कि वह सीन अलकापुरी का हो सकता है। अलकापुरी यक्षों के राजा कुबेर की राजधानी थी। यह जगह कैलाश पर्वत के पास अलकनंदा नदी के किनारे मानी जाती है।

इसी वजह से वहां चारों तरफ बर्फ की चादर दिखाई दे रही है। ट्रेलर में देवराज इंद्र भी अपने ऐरावत हाथी पर आते दिख रहे हैं। इस कारण कुछ लोग उस सीन को स्वर्ग का युद्ध भी बता रहे हैं।

विवेक ओबेरॉय कौन सा किरदार निभा रहे

ट्रेलर में विवेक ओबेरॉय एक बहुत बड़े सरप्राइज पैकेज बनकर उभरे हैं। वह फिल्म में दानवों के राजकुमार विद्युतजिह्वा का रोल कर रहे हैं।

इस रोल के लिए उन्होंने मेकर्स से कोई फीस नहीं ली है। उन्होंने अपनी फीस कैंसर पीड़ित बच्चों के इलाज के लिए डोनेट करवा दी। विद्युतजिह्वा शूर्पणखा का पति और रावण का सगा जीजा था।

रावण ने दानवों पर हमला करके विद्युतजिह्वा की हत्या कर दी थी। इसी घटना के बाद शूर्पणखा जंगलों में भटकने लगी थी। जहां उसकी मुलाकात भगवान राम और लक्ष्मण जी से हुई थी।

भगवान विष्णु के रोल पर बड़ा सस्पेंस

ट्रेलर रिलीज के बाद सबसे बड़ा सवाल है कि भगवान विष्णु का रोल कौन कर रहा है। रणबीर कपूर इस फिल्म में राम और परशुराम का डबल रोल कर रहे हैं।

कुछ लोगों का मानना है कि विष्णु के रोल में भी रणबीर ही हैं। वहीं कुछ फैंस महेश बाबू का नाम ले रहे हैं। दूसरी तरफ कई लोग टीवी के प्रसिद्ध 'कृष्ण' सौरभ राज जैन का नाम भी ले रहे हैं।

हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इस सस्पेंस से पर्दा नहीं उठाया है। इस बीच महाभारत के 'कृष्ण' नितीश भारद्वाज ने बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म 100 परसेंट ऑस्कर अवॉर्ड जीतकर लाएगी।

तो नितेश तिवारी की रामायण सिर्फ एक मूवी नहीं। बल्कि इंडियन सिनेमा का सबसे बड़ा और ग्रैंड सिनेमैटिक एक्सपीरियंस बनने वाली है। ट्रेलर में दिख रहे ये सारे रहस्य और सस्पेंस फैंस की क्यूरोसिटी को नेक्स्ट लेवल पर ले गए हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि जब ये फिल्म थिएटर्स में आएगी, तो बॉक्स ऑफिस पर किस कदर इतिहास रचती है।

ये खबरें भी पढ़ें...

Jana Nayagan Review: सीएम थलपति विजय की आखिरी फिल्म ने पर्दे पर मचाया धमाल

महाप्रभु जगन्नाथ फिल्म विवाद: सुप्रीम कोर्ट पहुंचे निर्माता, 17 जुलाई को सुनवाई

Eetha Movie Teaser: तमाशा क्वीन बनकर बड़े पर्दे पर धमाका करेंगी श्रद्धा कपूर

Netflix Suspense Movies: ये हैं धांसू सस्पेंस फिल्में, देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

Tags:
  • Ramayana
  • रणबीर कपूर
  • यश
  • साई पल्लवी
  • विवेक ओबेरॉय
  • ट्रेलर रिलीज
  • डायरेक्टर नितेश तिवारी
  • ramayana movie
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच