विवादों के बाद रणवीर अल्लाहबादिया की नई शुरुआत, बोले- अब सिर्फ काम पर ध्यान देंगे

Kaushiki | Apr 02, 2025, 16:30 IST
Share
Ranveer Allahbadia's Comeback
Ranveer Allahbadia's Comeback

रणवीर अल्लाहबादिया विवादों के बाद एक नई शुरुआत के लिए तैयार हैं, जहां वे अपने कंटेंट क्रिएशन में जिम्मेदारी के साथ वापसी करेंगे। उन्होंने यह रेसोलुशन लिया कि वे अब नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे।

यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया विवादों के बाद अब एक नई शुरुआत के लिए तैयार हैं। 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के मंच पर उठे विवाद के कारण उनकी निजी जिंदगी में काफी उथल-पुथल मच गई थी। लेकिन अब बुरा समय गुजर चुका है और रणवीर एक बार फिर अपने काम में वापस लौटने के लिए तैयार हैं। रणवीर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उनका यह कमबैक एक पुनर्जन्म जैसा अनुभव है, जिसमें वे नई जिम्मेदारी के साथ कंटेंट क्रिएशन करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें... सनी लियोनी की फिल्म की शूटिंग के लिए भोपाल आए मेकअप आर्टिस्ट की मौत, बाथरूम में मिला शव

मेन्टल हेल्थ पर असर

"इंडियाज गॉट लेटेंट" विवाद के बाद रणवीर की मेन्टल हेल्थ काफी प्रभावित हुई थी। उन्होंने अपने पॉडकास्ट में बताया कि यह पूरी घटना उनके मानसिक स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर डालने वाली थी, लेकिन उन्होंने मेडिटेशन और सेल्फ-कण्ट्रोल से इसे संभालने की कोशिश की। इसके बाद उन्हें यह भी एहसास हुआ कि दुनिया में बहुत गुस्सा है, लेकिन वे अपनी गलतियों को स्वीकार करके आगे बढ़ने का संकल्प लेते हैं।

रणवीर का नया आउटलुक

रणवीर ने अपनी पॉजिटिव सोच के साथ बताया कि उन्हें इस दौरान अपने परिवार और टीम के साथ संघर्ष का सामना करना पड़ा। उनका मानना है कि कंटेंट क्रिएशन से ब्रेक लेने का कोई कारण नहीं था, बल्कि उन्हें मेहनत और अपने कार्यों से ही सही रास्ते पर आना था। इस बदलाव के साथ, वे अब एक नए आउटलुक और सेल्फ-कॉन्फिडेंस के साथ काम करना चाहते हैं।
ये खबर भी पढ़ें... 'इंडियाज गॉट लैटेंट' का मजाक बना विवाद, रणवीर इलाहाबादिया और टीम पर FIR

रणवीर के फैंस का प्यार

रणवीर की वापसी को उनके फैन्स और स्टार्स दोनों ही खुशी से देख रहे हैं। उनके इंस्टाग्राम पोस्ट पर अभिनेता अक्षय देओल ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। रणवीर के इस नए सफर का समर्थन करना फैंस के लिए उत्साहवर्धक है, और उन्होंने अपनी वापसी को एक नए अध्याय के रूप में स्वीकार किया है।

रणवीर की नई शुरुआत

रणवीर ने 30 मार्च को अपने यूट्यूब चैनल पर ‘लेट्स टॉक’ टाइटल से एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें उन्होंने अपनी वापसी की घोषणा की। इस वीडियो में उन्होंने अपने सपोर्टर्स का धन्यवाद अदा किया और बताया कि वे आने वाले 10-20 सालों तक पूरी जिम्मेदारी के साथ कंटेंट बनाएंगे।

उन्होंने कहा, “नमस्ते दोस्तों, सबसे पहले मैं अपने उन सभी समर्थकों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जो मुश्किल समय में भी मेरे साथ खड़े रहे। आपके सकारात्मक संदेशों ने मेरी और मेरे परिवार की इस मुश्किल घड़ी में बहुत मदद की।” उन्होंने यह भी कहा कि अब वे मेहनत और एक्शन से ही अपने जीवन को सही दिशा में ले जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें... मां- बाप के सेक्स के बयान वाला वीडियो यू-ट्यूब ने हटाया, रणवीर अल्लाहबादिया को पुलिस का समन

ये था विवाद का कारण

बता दें कि, पिछले महीने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में अश्लील जोक को लेकर विवाद खड़ा हो गया था, जिसमें रणवीर अल्लाहबादिया का नाम सामने आया। इस विवाद के बाद रणवीर आलोचनाओं के घेरे में आ गए थे और उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई थी। विवाद बढ़ता देख, रणवीर ने अपनी गलती को स्वीकार करते हुए माफी भी मांगी। उन्होंने कहा, “मेरी टिप्पणी न केवल गलत थी, बल्कि यह मजाकिया भी नहीं थी। कॉमेडी मेरी खासियत नहीं है।”

ये खबर भी पढ़ें...रणवीर अल्लाहबादिया से पहले ये यूट्यूबर्स भी फंसे थे विवादों में, जानिए पूरी सच्चाई

Tags:
  • Entertainment
  • मनोरंजन न्यूज
  • यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया
  • YouTuber Ranveer Allahbadia
  • trending podcast
  • इंडियाज गॉट लैटेंट
  • अपूर्व मखीजा
  • रणवीर इलाहाबादिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा