धुरंधर के बाद रणवीर सिंह के करियर की सबसे महंगी फिल्म है प्रलय, नया लुक हुआ लीक

Kaushiki | Sept 09, 2026, 15:50 IST
Share
Ranveer Singh Pralay
Ranveer Singh Pralay

धुरंधर के बाद रणवीर सिंह सर्वाइवल ड्रामा फिल्म 'प्रलय' लेकर आ रहे हैं। मुंबई में शूटिंग के दौरान सेट से उनका लुक लीक हो गया है। 300 करोड़ के बजट में बन रही यह जॉम्बी थ्रिलर फिल्म इंसानी जज्बातों और खतरनाक एक्शन से भरी होगी।

Ranveer Singh Pralay: बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह अपने नए अवतार से फैंस को सरप्राइज देने के लिए जाने जाते हैं। फिल्म धुरंधर और धुरंधर: द रिवेंज की सफलता के बाद फैंस उनकी नई फिल्म का इंतजार कर रहे थे।

अब रणवीर सिंह अपनी नई सर्वाइवल ड्रामा फिल्म प्रलय से बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग इस साल अगस्त महीने से ही शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में उनके साथ साउथ एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन भी मेन रोल में नजर आने वाली हैं।

फिल्म की शूटिंग मुंबई और उसके आसपास की असली लोकेशन पर की जा रही है। मेकर्स किसी आर्टिफिशियल सेट के बजाय रियल लोकेशन्स को प्रॉयोरिटी दे रहे हैं। इस फिल्म से जुड़े हर छोटे-बड़े अपडेट पर फैंस की नजर बनी हुई है।

a498cffa-26e
a498cffa-26e


सोशल मीडिया पर सेट का वीडियो लीक

फिल्म की शूटिंग के दौरान ही सेट से एक दिलचस्प वीडियो क्लिप ऑनलाइन लीक हो गई है। इस वीडियो में रणवीर सिंह का एकदम अलग और खतरनाक लुक देखने को मिल रहा है।

लीक हुए वीडियो में रणवीर एक बच्ची को अपनी पीठ पर उठाकर भागते दिख रहे हैं। उनके आसपास अफरा-तफरी का माहौल साफ दिखाई दे रहा है। कल्याणी प्रियदर्शन भी उनके साथ भागती हुई नजर आ रही हैं।

कल्याणी ने ब्राउन टैंक टॉप और हरे रंग की ट्राउजर पहन रखी है। रणवीर के लंबे बाल देखकर फैंस को 'धुरंधर' के मशहूर 'हमजा' किरदार की याद आ रही है।

उनका यह लुक काफी एग्रेसिव लग रहा है। सेट से आई एक अन्य फोटो में रणवीर एक्शन मोड में दिख रहे हैं। उनके चारों तरफ ढेर सारे जॉम्बीज पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।

94b81b52-c35
94b81b52-c35


क्या होगी फिल्म प्रलय की स्टोरी

मुंबई शहर पर बेस्ड फिल्म प्रलय की स्टोरी एक नए कॉन्सेप्ट पर बनी है। इसमें बड़े पैमाने पर एक्शन और इंसानी जज्बातों का तालमेल देखने को मिलेगा। ये एक Post-apocalyptic zombie कॅामेडी-थ्रिलर फिल्म है।

इसकी स्टोरी एक भयानक महामारी के बाद तबाह हुई मुंबई पर बेस्ड है। फिल्म में एक शादीशुदा जोड़े के संघर्ष को दिखाया जाएगा। ये जोड़ा इस उजड़े हुए शहर में जिंदा रहने के लिए जंग लड़ता है।

बताया जा रहा है कि इस फिल्म का कुल बजट लगभग 300 करोड़ रुपए है। ये रणवीर सिंह के करियर की सबसे महंगी सोलो फिल्म साबित हो सकती है।

Ranveer Singh अपने प्रोडक्शन बैनर मा कसम फिल्म्स के तहत इसे को-प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट का ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना बाकी है।

रणवीर सिंह की अब तक की सबसे महंगी फिल्म: ज़ॉम्बी हॉरर 'प्रलय' की शूटिंग  ऑस्ट्रेलिया में शुरू
रणवीर सिंह की अब तक की सबसे महंगी फिल्म: ज़ॉम्बी हॉरर 'प्रलय' की शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में शुरू


डायरेक्टर हंसल मेहता ने खोला राज

फिल्म के मेकर्स ने इसकी कहानी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एक इंटरव्यू में मशहूर डायरेक्टर हंसल मेहता ने फिल्म से जुड़ी बातें साझा कीं। उन्होंने बताया कि यह फिल्म किसी विदेशी किताब या फिल्म का रीमेक बिल्कुल नहीं है।

इसे जय मेहता और विशाल कपूर ने मिलकर एकदम ओरिजिनल लिखा है। हंसल मेहता ने कहा कि ब्लाइंडनेस जैसी किताब पर आसानी से फिल्म नहीं बनाई जा सकती है। उन्होंने 2008 में बनी इसकी अंग्रेजी फिल्म भी देखी थी।

उन्हें वह पुरानी फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई थी। इसलिए उन्होंने बिल्कुल नई और ओरिजिनल कहानी पर काम करने का फैसला लिया। इस बयान के बाद फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गई है। लोग बड़े पर्दे पर रणवीर का जॉम्बी एक्शन देखने को बेताब हैं।

ये खबरें भी पढ़ें....

हनुमान अंश के बाद अब तेरा साईं फिल्म की बारी, रिलीज डेट फाइनल

सितंबर में नेटफ्लिक्स पर रहेगा एंटरटेनमेंट का डोज, रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में

Chhath Puja Special Vvan: बॉलीवुड फिल्म में दिखेगा बिहार की आस्था का रंग

दीवाली पर नहीं, तो फिर कब रिलीज होगी रणबीर-यश की फिल्म रामायण, आया बड़ा अपडेट

Tags:
  • बॉलीवुड
  • सोशल मीडिया
  • Ranveer Singh
  • रणवीर सिंह
  • बॉक्स ऑफिस
  • कॅामेडी-थ्रिलर
  • धुरंधर
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर

By Raghvendra Singh Rathore

जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन

By Sanjay Gupta

पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
सीएम मोहन यादव ने बोला हमला राहुल गांधी पर हमला, बोले-कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे

By Sandeep Kumar

सीएम मोहन यादव ने बोला हमला राहुल गांधी पर हमला, बोले-कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे
छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा

By Jageshwar prasad

3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा