सलमान खान की सुरक्षा में बड़ी चूक, गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा अनजान शख्स और फिर...

Manya Jain | May 22, 2025, 15:04 IST
Share
 salman khan security breach
salman khan security breach

सलमान खान के मुंबई गैलेक्सी अपार्टमेंट में दो दिनों में दो अज्ञात व्यक्ति घुसने की कोशिश कर चुके हैं। सुरक्षा गार्ड्स ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। विश्नोई गैंग की तरफ से भी सलमान खान को धमकियां मिल चुकी हैं।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर की सुरक्षा में एक बार फिर गंभीर चूक सामने आई है। केवल दो दिनों के भीतर दो अज्ञात व्यक्ति सलमान के मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश कर चुके हैं।

पहले 19 मई की आधी रात को एक महिला ने घर में घुसने की कोशिश की, जिसे सुरक्षा गार्ड्स ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। इसके अगले दिन, 20 मई को एक संदिग्ध युवक ने भी सलमान के घर में घुसने की कोशिश की, लेकिन उसे भी सुरक्षा गार्ड्स ने रोक लिया।

संदिग्ध युवक की गिरफ्तारी

20 मई की शाम करीब 7:15 बजे गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर संदिग्ध युवक जितेन्द्र कुमार सिंह को देखा गया, जो छत्तीसगढ़ का निवासी है। युवक ने पुलिस की चेतावनी को नजरअंदाज कर अपना मोबाइल तोड़ दिया।

इसके बाद वह पुलिस की नजरे से बचकर अपार्टमेंट परिसर में घुस गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। जितेन्द्र ने बताया कि वह सलमान खान से मिलना चाहता था। पुलिस मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें...किन अपकमिंग फिल्मों पर काम कर रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट, ये रही पूरी लिस्ट

सलमान खान को मिली धमकियां

इससे पहले 14 अप्रैल को सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली थी। एक अज्ञात युवक ने मुंबई के वर्ली में परिवहन विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज भेजकर सलमान को घर में घुसकर मारने और उनकी कार को बम से उड़ाने की धमकी दी थी।

पुलिस ने उस युवक को हिरासत में लिया था, जिसने बाद में मानसिक अस्वस्थता का दावा किया। दिलचस्प बात यह है कि 14 अप्रैल 2024 को सलमान खान के अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी हुई थी। इस घटना के बाद उनकी सुरक्षा में काफी इजाफा किया गया था। बावजूद इसके हाल ही में हुए ये घुसपैठ के प्रयास सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हैं।

ये भी पढ़ें...जून 2025 में रिलीज होंगी ये 6 बड़ी बॉलीवुड फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगी तहलका

बिश्नोई समाज से भी मिल चुकी धमकियां

सलमान खान ने 1998 में राजस्थान के जोधपुर में फिल्म "हम साथ-साथ हैं" की शूटिंग के दौरान एक रात काले हिरण का शिकार किया था। काला हिरण बिश्नोई समाज के लिए बहुत पूजनीय माना जाता है। इस घटना के बाद बिश्नोई समाज में गहरा रोष फैल गया। शिकार के आरोप ने सलमान खान और बिश्नोई समाज के बीच विवाद को जन्म दिया। इसके बाद से ही कई बार विश्नोई गैंग की तरफ से सलमान खान को धमकियां मिल चुकी हैं।

ये भी पढ़ें...दो डायरेक्टर बना रहे दादासाहब फाल्के की बायोपिक, आमिर के अलावा कौन निभा रहा मुख्य भूमिका

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Salman Khan | Actor Salman Khan | salman khan case | Salman Khan Death Threat | entertainment news

Tags:
  • Salman Khan
  • entertainment news
  • salman khan case
  • Actor Salman Khan
  • Entertainment
  • Salman Khan Death Threat
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती