मन्नत को छोड़ किराए के घर पर रहने जा रहे शाहरुख खान! अब से ये होगा नया ठिकाना
Kaushiki | Feb 26, 2025, 15:49 IST
Shahrukh Khan
शाहरुख खान और उनका परिवार मन्नत को कुछ समय के लिए छोड़कर चार फ्लोर वाले लग्जरी अपार्टमेंट में शिफ्ट होने वाला है। यह फैसला मन्नत में हो रहे रेनोवेशन के कारण लिया गया है।
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का अपने घर मन्नत से काफी गहरा रिश्ता है। लेकिन अब शाहरुख खान को अपना घर छोड़ना पड़ रहा है। बता दें उनके इस आलीशान बंगले के बाहर उनके फैंस की भीड़ हमेशा रहती है, जहां शाहरुख खास मौकों पर अपनी बालकनी से फैंस का ग्रीटिंग्स करते हैं। हालांकि अब खबरें आ रही हैं कि शाहरुख और उनका परिवार मन्नत को कुछ समय के लिए छोड़कर एक नए अपार्टमेंट में शिफ्ट हो रहा है।
अब खबर है कि, शाहरुख खान ने मुंबई के पाली हिल क्षेत्र में जैकी भगनानी और उनके पिता वाशु भगनानी से चार फ्लोर वाला अपार्टमेंट किराए पर लिया है। ये अपार्टमेंट बहुत ही आलिशान और सुविधाओं से लैस है। खबर के मुताबिक, शाहरुख खान इस अपार्टमेंट के लिए हर महीने लगभग 24 लाख रुपए किराया देंगे।
हालांकि शाहरुख के ऑफिस की जगह अभी भी ‘श्री अमृत’ है। ये शाहरुख के पहले घर कार्टर रोड पर है, लेकिन इसके रेनोवेशन के कारण उनको टेम्पररी फॉर्म से ऑफिस को नई जगह पर शिफ्ट करने का डिसीजन लिया है। इसको शाहरुख ने मन्नत से पहले खरीदा था और यह उनका पहला घर था।
बता दें कि, शाहरुख खान जल्द ही अपनी नई फिल्म 'किंग' में दिखाई देंगे, जिसमें उनकी बेटी सुहाना खान भी मुख्य भूमिका में होंगी। ये उनकी पहली फिल्म है जिसमें उनकी बेटी उनके साथ एक्टिंग कर रही हैं। शाहरुख के बेटे आर्यन खान भी अपनी नई वेब सीरीज 'स्टारडम' पर काम कर रहे हैं, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
ये खबर भी पढ़ें...
शिफ्टिंग का कारण
खबरों के मुताबिक, कुछ समय पहले मन्नत में दो एक्सेसिव फ्लोर बनाने की मंजूरी मिल गई थी। गौरी खान, शाहरुख की पत्नी, ने महाराष्ट्र तटीय क्षेत्र प्रबंधन प्राधिकरण (Maharashtra Coastal Zone Management Authority) से इस निर्माण के लिए मंजूरी ली थी। इसके बाद मन्नत में कंस्ट्रक्शन का काम शुरू होने वाला है, जिससे शाहरुख खान और उनका परिवार मन्नत को कुछ समय के लिए छोड़कर किराए के घर में रहेंगे।
किराए पर लिया अपार्टमेंट
ये खबर भी पढ़ें..
ये खबर भी पढ़ें..
क्या शाहरुख का ऑफिस भी शिफ्ट होगा
शाहरुख के प्रोजेक्ट्स
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari