आ गया है OTT पर शार्क टैंक इंडिया 4, खुलेंगे बिजनेस के नए दरवाजे
thesootr Desk | Jan 09, 2025, 16:40 IST
show
शार्क टैंक इंडिया का चौथा सीजन शुरू होने जा रहा है। आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म Sony LIV पर देख सकते हैं। शो का मकसद सही आइडिया में इन्वेस्ट करना और उद्यमियों को उनके बिजनेस को आगे बढ़ाने में मदद करना है।
भारत के सबसे लोकप्रिय बिजनेस रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया का चौथा सीजन लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 6 जनवरी से शुरू हो गया है। इस बार ये शो पूरी तरह से ओटीटी प्लेटफॉर्म Sony LIV पर लॉन्च किया गया है। बिजनेस और इनोवेशन की दुनिया से जुड़ी कहानियां और स्टार्टअप्स के शानदार आइडियाज एक बार फिर दर्शकों को प्रेरित करने के लिए तैयार हैं।
शार्क टैंक इंडिया सीजन 4 में नए और पुराने जजों का दिलचस्प पैनल देखने को मिलेगा। नए जजों में Snapdeal और Titan Capital के को-फाउंडर कुणाल बहल और Veeba Consumer Products के फाउंडर विराज बहल शामिल हैं। इसके साथ ही पुराने जजों में रितेश अग्रवाल (OYO), विनीता सिंह (शुगर कॉस्मेटिक्स), पीयूष बंसल (लेंसकार्ट), नमिता थापर (एमक्योर फार्मा), अमन गुप्ता (बोट), अनुपम मित्तल (शादी डॉट कॉम) जैसे दिग्गज शामिल हैं।
आप इस शो के सभी एपिसोड्स Sony LIV ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं। ये शो सोमवार से शुक्रवार, रात 8 बजे Sony LIV पर स्ट्रीम होंगे। शार्क टैंक इंडिया एक बिजनेस रियलिटी शो है, जहां बिजनेस के शौकीन अपने स्टार्टअप या बिजनेस आइडियाज को शार्क्स (निवेशक) के सामने पेश करते हैं। इस शो का मकसद सही आइडिया में इन्वेस्ट करना और उद्यमियों को उनके बिजनेस को आगे बढ़ाने में मदद करना है।
नए और पुराने जजों का मिला-जुला पैनल
सीजन 4 क्यों है खास
शार्क टैंक इंडिया सीजन 4 का मकसद न सिर्फ लोगों को नए बिजनेस आइडियाज के बारे में सिखाना है। बल्कि दर्शकों को ये दिखाना है कि, मेहनत और सही रणनीति से कोई भी अपने सपनों को हकीकत में बदल सकता है। इनोवेटिव आइडियाज औरमोटिवेशनल स्टोरीज इस शो को देखने लायक बनाती हैं। शो को इस बार स्टैंड-अप कॉमेडियन आशीष सोलंकी और सोशल मीडिया स्टार साहिबा बाली होस्ट कर रहे हैं। उनकी अनोखी होस्टिंग स्टाइल दर्शकों के अनुभव को और भी खास बनाने वाली है।
कहां और कब देखें शो
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari